Market cues : बाजार में तेजी जारी रहने के संकेत, 24100 के ऊपर टिकने पर निफ्टी में जल्द ही 24500 का लेवल मुमकिन

Trade setup for today : निफ्टी 50 ने लगातार चौथे सेशन में अपनी बढ़त बनाए रखी। यह सोमवार से ही 50-डे EMA के ऊपर टिका हुआ है। 17 जून को US फेडरल रिजर्व की बैठक के नतीजों से पहले यह 0.4 प्रतिशत की बढ़त के साथ बंद हुआ। इस बैठक में सेंट्रल बैंक ने फेडरल फंड्स रेट में कोई बदलाव नहीं किया। इंडेक्स ने 24,100 के अहम रेजिस्टेंस लेवल के पास बंद होकर’लोअर हाई-लो’स्ट्रक्चर को खत्म कर दिया। उधर शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज ऊपर की ओर बढ़ते रहे। इन्हें अच्छे मोमेंटम इंडिकेटर्स,गिरते VIX और वेस्ट एशिया में तनाव कम होने के कारण कच्चे तेल की कीमतों में नरमी से सहारा मिला।

तेजड़ियों के लिए,इंडेक्स को 24,500 के रेजिस्टेंस लेवल (जो 200-दिन के DEMA के पास है) तक ले जाने के लिए 24,100 के लेवल को पार करना और उसके ऊपर बने रहना जरूरी है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि नीचे की तरफ 23,900–23,800 के जोन में तत्काल सपोर्ट मिल सकता है।

यहां आपको कुछ ऐसे आंकड़े दे रहे हैं जिनके आधार पर आपको मुनाफे वाले सौदे पकड़ने में आसानी होगी।

Nifty के लिए की सपोर्ट और रजिस्टेंस लेवल

पिवट प्वांइट पर आधारित सपोर्ट : 24,002, 23,969 और 23,916

पिवट प्वांइट पर आधारित रजिस्टेंस : 24,107, 24,140 और 24,193

निफ्टी ने डेली चार्ट पर एक बुलिश कैंडल बनाई,जिसमें ऊपर और नीचे की तरफ छोटी शैडो (shadows) थीं। इससे संकेत मिलता है कि 24,100 के अहम रेजिस्टेंस लेवल के आसपास पॉजिटिव रुख के साथ इंडेक्स एक सीमित दायरे में कारोबार कर रहा है। इंडेक्स लगातार तीसरे सेशन में 50-डे EMA के ऊपर बना रहा और 100-डे EMA के करीब पहुंच गया,जबकि शॉर्ट-टर्म मूविंग एवरेज ऊपर की ओर बढ़ते रहे। RSI बढ़कर 60.87 हो गया,जबकि MACD और सिग्नल लाइन के बीच का पॉज़िटिव गैप और बढ़ गया। बढ़ते हुए हरे हिस्टोग्राम बार से ये बातें पता चलती हैं। ये सभी इंडिकेटर निकट भविष्य में बुलिश मोमेंटम के मज़बूत होने का संकेत दे रहे हैं।

बैंक निफ्टी

पिवट पॉइंट्स के आधार पर रेजिस्टेंस: 57,646, 57,746 और 57,908

पिवट पॉइंट्स के आधार पर सपोर्ट: 57,323, 57,223 और 57,061

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर रेजिस्टेंस: 59,195, 61,678

फाइबोनैचि रिट्रेसमेंट के आधार पर सपोर्ट: 56,617, 55,897

बैंकिंग इंडेक्स में 0.5% की बढ़त हुई और डेली टाइमफ्रेम पर इसने’लोअर शैडो’के साथ एक’बुलिश कैंडल’बनाई। यह सीमित दायरे में हो रही ट्रेडिंग के बीच पॉजिटिव संकेत बने रहने के संकेत हैं। इंडेक्स अप्रैल के अपने उच्चतम स्तर से ऊपर बंद हुआ और सभी अहम’मूविंग एवरेज’से काफी ऊपर टिका रहा। 20-दिन का EMA, 50-दिन के EMA के ऊपर चला गया है,जबकि 10-दिन का EMA, 200-दिन के EMA के ऊपर जाने की कगार पर है। RSI बढ़कर 69.15 पर पहुंच गया और MACD में बुलिश क्रॉसओवर बना रहा,साथ ही हरे हिस्टोग्राम बार भी बढ़ते रहे। ये सभी इंडिकेटर बैंकिंग इंडेक्स में लगातार मजबूती और पॉजिटिव मोमेंटम की ओर इशारा करते हैं।

एफआईआई और डीआईआई फंड फ्लो

17 जून को विदेशी संस्थागत निवेशक (FIIs) नेट खरीदार रहे। इन्होनें 100 करोड़ रुपये से ज्यादा के शेयर खरीदे। वहीं,घरेलू संस्थागत निवेशक (DIIs) भी नेट खरीदार बने रहे और उन्होंने सेशन के दौरान 1,561 करोड़ रुपये के शेयर खरीदकर बाजार को सहारा दिया।

इंडिया VIX

मार्केट में होने वाले उतार-चढ़ाव को मापने वाले India VIX में 1.31% की गिरावट आई और यह 13.19 पर बंद हुआ। यह 26 फरवरी के बाद का इसका सबसे निचला क्लोजिंग लेवल है,जो दिखाता है कि तेजी की उम्मीद रखने वाले निवेशकों का भरोसा बढ़ा है। VIX में लगातार गिरावट से बाजार के लोगों का भरोसा और बढ़ने और अनिश्चितता कम होने की उम्मीद है।

Stock Market Today : बाजार पर आज इन खबरों का दिखेगा असर, कोई ट्रेड लेने से पहले इन पर डाल लें एक नजर

पुट कॉल रेशियो

बाजार के मूड को दर्शाने वाला निफ्टी पुट-कॉल रेशियो 17 जून को पिछले सेशन के 1.08 से बढ़कर 1.1 हो गया। गौरतलब है कि 0.7 से ऊपर या 1 को पार पीसीआर का जाना आम तौर पर तेजी की भावना का संकेत माना जाता है। जबकि 0.7 से नीचे या 0.5 की ओर गिरने वाला अनुपात मंदी की भावना का संकेत होता है।

F&O बैन के अंतर्गत आने वाले स्टॉक

F&O सेगमेंट के अंतर्गत प्रतिबंधित प्रतिभूतियों में वे कंपनियां शामिल होती हैं, जिनके डेरिवेटिव अनुबंध मार्केट वाइड पोजीशन लिमिट के 95 फीसदी से ज्यादा हो जाती हैं।

एफएंडओ प्रतिबंध में नए शामिल स्टॉक:कोई नहीं

एफएंडओ प्रतिबंध में पहले से शामिल स्टॉक:केन्स टेक्नोलॉजी इंडिया

एफएंडओ प्रतिबंध से हटाए गए स्टॉक:कोई नहीं

 

डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

Realme Narzo Power 5G : 10,001mAh की महाबली बैटरी, भारत का सबसे पतला फोन, जानिए क्या है कीमत

Realme Narzo Powe 5G

 Realme  ने भारतीय बाजार में अपना नया स्मार्टफोन Realme Narzo Power 5G लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस फोन को एक अनोखे 'कॉमिक स्ट्रिप' (Comic Strip) स्टाइल में पेश किया है, जो युवाओं और डिजिटल-फर्स्ट उपभोक्ताओं को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। ग्राहकों को खरीदारी पर 3,999 रुपए तक के अन्य बेनिफिट्‍स भी मिलेंगे।

ALSO READ: Kuno National Park में फिर बढ़ा चीतों का कुनबा, ज्वाला ने 5 शावकों को दिया जन्म, 53 हुई संख्या

Realme Narzo Power 5G

10,001mAh बैटरी के साथ सबसे स्लिम डिजाइन

रियलमी का दावा है कि यह भारत का सबसे पतला (Slimest) स्मार्टफोन है, जिसमें 10,001mAh की विशाल बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसे “अनस्टॉपेबल पावर” (अजेय शक्ति) की थीम पर पेश किया है, जो गेमिंग और भारी इस्तेमाल के दौरान भी खत्म नहीं होगी।

ALSO READ: stock market crash : शेयर बाजार में कोहराम: सेंसेक्स 1400 अंक टूटा, निवेशकों के डूबे 8 लाख करोड़; जानें गिरावट की बड़ी वजह

कीमत और उपलब्धता

Realme Narzo Power 5G दो आकर्षक रंगों— टाइटन सिल्वर और टाइटन ब्लू में उपलब्ध होगा।

वेरिएंट: 8GB + 128GB और 8GB + 256GB

कीमत: पहली सेल के दौरान इसकी प्रभावी कीमत 23,999 रुपए रखी गई है। 

ALSO READ: इजराइल का लेबनान पर बड़ा हमला, 400 लोगों की मौत, मिडिल ईस्ट में फिर भड़का युद्ध

क्या है 'NERO' कॉमिक की कहानी

इस स्मार्टफोन को लॉन्च करने के लिए रियलमी ने 'NERO: Unstoppable Power Awakens' नाम से एक कॉमिक जारी की है। यह कहानी एक भविष्यवादी (Futuristic) दुनिया पर आधारित है जहाँ लोग बैटरी खत्म होने की समस्या से जूझ रहे हैं। कहानी के तीन मुख्य पात्र- नेरो, सारा और दीप- एक ऐसी जादुई डिवाइस (Narzo Power 5G) की खोज में निकलते हैं, जिसमें कभी न खत्म होने वाली ऊर्जा है। कॉमिक के जरिए दिखाया गया है कि कैसे आम स्मार्टफोन गेमिंग के दौरान लैग (Lag) करते हैं, जबकि Narzo Power 5G अपनी ड्यूल चिपसेट आर्किटेक्चर और विशाल बैटरी की बदौलत स्मूथ परफॉर्मेंस देता है।  Edited by : Sudhir Sharma

Stock Market Open: शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 300 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,400 के पार

Stock Market Open, 5 May: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार सोमवार (5 मई) को मजबूती के साथ खुले। बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स 300 से ज्यादा अंक चढ़कर खुला जबकि निफ्टी-50 मजबूत शुरुआत के साथ 24,400 के पार खुला। आज के कारोबार में निवेशकों का फोकस अमेरिकी आयातों पर लगाए गए टैरिफ […]

Stock Market Wrap up: बाजार में लगातार तीसरी वीकली बढ़त, US-India डील की उम्मीदों ने बढ़ाया जोश; RIL में 9.4% चढ़कर टॉप गेनर

Stock Market Wrap Up: भारतीय शेयर बाजार शुक्रवार (2 मई) को बढ़त के साथ बंद हुए। इसी के साथ बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 और बीएसई सेंसेक्स ने इस साल अब तक की सबसे लंबी वीकली तेजी दर्ज की। इंडेक्स में भरी भरकम वजन रखने वाले रिलायंस इंडस्ट्रीज़ (RIL) ने बाजार में इस सप्ताह तेजी का नेतृत्व […]

क्या शेयर बाजार में निवेश का सही समय? Jefferies के Chris Wood ने बताया मार्केट का मौजूदा मिज़ाज

Stock Market: अमेरिकी राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप के टैरिफ पर पूरी तरह यू-टर्न लेने से वैश्विक बाजारों और विशेष रूप से चीन और अमेरिका के लिए सबसे बड़ा पॉजिटिव कैटेलिस्ट बन सकता है। जेफरीज (Jefferies) में ग्लोबल हेड ऑफ इक्विटी स्ट्रैटेजी क्रिस्टोफर वुड ने अपनी हालिया निवेशक नोट GREED & fear में यह कहा है। वहीं, […]

Closing Bell: शेयर बाजार ने दिन की तेजी गंवाई, सेंसेक्स 260 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,346 पर बंद, Adani port 5% चढ़ा

Stock Market Closing Bell, May 2: वैश्विक बाजारों से मजबूत संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार सप्ताह के आखिरी ट्रेडिंग सेशन यानी शुक्रवार (2 मई) को हरे निशान में बंद हुआ। हालांकि, फार्मा और मेटल स्टॉक्स में बिकवाली ने बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी 50 में शुरुआती तेजी को सिमित कर दिया। तीस शेयरों वाला […]

Stock Market Holiday: महाराष्ट्र दिवस पर आज बाजार बंद; जानिए मई में और कब नहीं होगी ट्रेडिंग

Stock Market Holiday: देश के प्रमुख शेयर बाजार — एनएसई (NSE) और बीएसई (BSE) — में आज यानी 1 मई 2025, गुरुवार को कारोबार नहीं होगा। यह अवकाश महाराष्ट्र दिवस और मजदूर दिवस के मौके पर है। बीएसई और एनएसई (BSE-NSE) की छुट्टियों की आधिकारिक सूची के अनुसार, आज इक्विटी, इक्विटी डेरिवेटिव्स, करेंसी डेरिवेटिव्स और […]

Closing Bell: फाइनेंशियल स्टॉक्स में गिरावट ने बाजार को नीचे खींचा, सेंसेक्स 46 अंक टूटा; निफ्टी 24,334 पर सपाट बंद

Stock Market Closing Bell, Wednesday, April 30, 2025: ग्लोबल मार्केट से मिले-जुले रुझानों के बीच भारतीय शेयर बाजार बुधवार (30 अप्रैल) को उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में लाल निशान में बंद हुए। बजाज फिनसर्व और बजाज फाइनेंस जैसे भारी भरकम शेयरों में बड़ी गिरावट ने बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी-50 और सेंसेक्स को नीचे खींचा। कारोबार के आखिरी […]

Trading Strategy: Sensex-Nifty में सीमित दायरे में ट्रेडिंग के संकेत, एक्सपर्ट्स की सलाह-गिरावट पर खरीदें, तेजी पर अपनाएं मुनाफावसूली की स्ट्रेटेजी

Stock Market Trading Strategy, 29 April: एशियाई बाजारों में तेजी के बीच घरेलू शेयर बाजार सोमवार की बढ़त को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार (29 अप्रैल) को लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन में बढ़त में खुल सकते है। निफ्टी 50 इंडेक्स के प्रदर्शन का शुरुआती संकेतक गिफ्ट निफ्टी फ्यूचर्स सुबह 07:25 बजे 26 अंक या 0.11 प्रतिशत […]

Closing Bell: रिलायंस में तेजी से बाजार की ग्रीन क्लोजिंग, सेंसेक्स 70 अंक चढ़ा; निफ्टी 24,336 पर लगभग सपाट बंद

Stock Market Closing Bell, 29 April: वैश्विक बाजारों से मिलेजुले रुख के बीच घरेलू शेयर बाजार सोमवार की बढ़त को आगे बढ़ाते हुए मंगलवार (29 अप्रैल) को लगातार तीसरे ट्रेडिंग सेशन में हरे निशान में बंद हुए। रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में लगातार दूसरे दिन तेजी ने बाजार को बढ़त बनाये रखने में अहम भूमिका […]