Dupahiya 2: धड़कपुर में फिर मचेगी दोगुनी अफरातफरी, प्राइम वीडियो ने ‘दुपहिया 2’ की रिलीज डेट का ऐलान किया

Dupahiya 2: प्राइम वीडियो ने अपनी हिंदी ओरिजिनल सीरीज “दुपहिया’ के सीजन 2 के प्रीमियर की तारीख 1 अक्टूबर, 2026 ऐलान कर दिया है। धड़कपुर पर आधारित यह कॉमेडी-ड्रामा सीरीज अपनी मासूमियत, पागलपन और छोटे शहर के अनोखे अटरेक्शन के खास मिक्चर के साथ वापस आ रही है।

इस नए सीजन में नई चुनौतियां देखने को मिलेंगी, जो पहले से ज्यादा अफरातफरी मचाएंगी और गुदगुदाएंगी। ‘दुपहिया’ सीजन 2 का निर्देशन सोनम नायर ने किया है। इस सीजन को सलोना बैन्स जोशी और शुभ शिवदासानी ने बॉम्बे फिल्म कार्टेल एलएलपी के बैनर तले बनाया और निर्मित किया है, जबकि इसे अविनाश द्विवेदी और चिराग गर्ग ने बनाया और लिखा है।

पहले सीजन की सफलता के बाद नया सीजन भी अपने शानदार कलाकारों के साथ लौट रहा है, जिसमें गजराज राव, रेणुका शहाणे, स्पर्श श्रीवास्तव, भुवन अरोड़ा, शिवानी रघुवंशी और यशपाल शर्मा शामिल हैं। वहीं दिनेश लाल यादव भी इस टीम का हिस्सा बन गए हैं। ‘दुपहिया’ सीजन 2 का प्रीमियर 1 अक्टूबर 2026 को प्राइम वीडियो पर होगा।

प्राइम वीडियो और अमेजन एमजीएम स्टूडियोज इंडिया में ओरिजिनल्स (SVOD) के निदेशक और प्रमुख निखिल माधोक ने कहा- हमारे लिए सफलता का सबसे बड़ा प्रमाण यही है कि कोई कहानी तुरंत दर्शकों से जुड़ जाए। जब किरदार लोगों की खाने की मेज पर होने वाली बातचीत का हिस्सा बनने लगते हैं, तब हमें लगता है कि हमने कुछ सही किया है। दुपहिया इसका एक बेहतरीन उदाहरण है।

क्रिएटर्स और कार्यकारी निर्माताओं सलोना बैन्स जोशी और शुभ शिवदासानी ने एक संयुक्त बयान में कहा, “दुपहिया की कहानी हमेशा से हमारे दिल के बहुत करीब रही है। भले ही इसकी कहानी ग्रामीण भारत की पृष्ठभूमि पर है, लेकिन मूल रूप से यह बड़े सपनों और रोजमर्रा की उथल-पुथल के टकराव की कहानी है, जिसमें इस सफर के दौरान अनपेक्षित हास्य भी देखने को मिलता है। हमें खुशी है कि पहले सीजन को दुनियाभर के दर्शकों ने इतना पसंद किया और उनसे इसे इतना प्यार मिला। अब हम इस कहानी को आगे बढ़ाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।

रोहित शर्मा पर चढ़ डांस का बुखार, कुणाल खेमू स्टारर ‘वाइब’ के हिट ट्रैक पर थिरकाए कदम

कुणाल खेमू के डायरेक्शन में बन रही अपकमिंग हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी ‘वाइब’ अपने साथ दर्शकों को लुभाने के लिए बहुत सारा उत्थल-पुथल, एक्शन, ह्यूमर, और अनएक्सपेक्टेड ट्विस्ट्स लेकर आने वाली है, जिसकी झलक हाल ही में रिलीज़ हुए इसके मच अवेटेड ट्रेलर में देखी गई है। फ़िल्म को लेकर बढ़ते उत्साह के बीच, इसके हाई-एनर्जी और अपबीट गाने जैसे ‘ऐसी मेरी वाइब’ भी रिलीज़ के साथ फिल्म की रिलीज़ के लिए माहौल सेट कर रहे हैं।

कुणाल खेमू और स्पर्श श्रीवास्तव की जबरदस्त डांस परफॉर्मेंस फीचर करने वाले इस गाने ने पहले ही सभी का ध्यान खींच लिया है। ऐसे में इस गाने को लेकर बना क्रेज़ रुकने का नाम नहीं ले रहा है, जिसका सबसे बड़ा सबूत क्रिकेटर रोहित शर्मा हैं जो हाल ही में गाने का हुक स्टेप्स करते देखे गए हैं।

रोहित शर्मा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह “ऐसी मेरी वाइब” के हुक स्टेप्स सिर्फ कर ही नहीं रहे हैं बल्कि वह इस गाने को एंजॉय करते हुए अपने आसपास मौजूद लोगों को भी इसके स्टेप्स सिखाते दिखाई दे रहे हैं। ये वाकई इस बात को दिखाता है कि गाने की पॉपुलैरिटी लगातार बढ़ रही है और हर बीतते समय के साथ इसे लेकर लोगों का क्रेज भी बढ़ता जा रहा है।

कुणाल खेमू द्वारा लिखी और डायरेक्ट की गई फिल्म ‘वाइब’ का प्रोडक्शन कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले, अमेज़न MGM स्टूडियोज़ के साथ मिलकर किया है। कास्ट की बात करें तो, इसमें कुणाल खेमू के साथ प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव, और डेब्यूटेंट वंशिका धीर लीड रोल्स में स्क्रीन शेयर करते नज़र आने वाले हैं। अमेज़न MGM स्टूडियोज़ की फिल्म ‘वाइब’, इस 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने के लिए तैयार है।

अमेज़न MGM स्टूडियोज एक लीडिंग एंटरटेनमेंट कंपनी है, जो फिल्म और टेलीविजन कंटेंट के प्रोडक्शन और ग्लोबल डिस्ट्रीब्यूशन की कमान संभालती है। प्राइम वीडियो पर ओरिजिनल सीरीज़ का प्रीमियर किया जाता है।

ड्रोंगो फिल्म्स एक प्रोडक्शन बैनर है, जिसे एक्टर-डायरेक्टर-राइटर कुणाल खेमू और प्रोड्यूसर चिराग निहलानी ने मिलकर शुरू किया है। क्रिएटिविटी और बिजनेस के बीच बैलेंस रखते हुए कंपनी ऐसी कहानियों को समर्थन करने पर ध्यान देती है, जो असल, बांधे रखने वाली और पूरी मेहनत के साथ बनाई गई हों।

कुणाल खेमू स्टारर ‘वाइब’ का टाइटल ट्रैक रिलीज, स्वैग से भरपूर है ‘ऐसी मेरी वाइब’

वाइब फिल्म के हाल ही में रिलीज हुए जबरदस्त ट्रेलर के बाद, अमेजन MGM स्टूडियोज और टिप्स म्यूज़िक ने इसके ह्यूमर, एक्शन और जबरदस्त किरदारों की वाइब को मैच करने वाले गाने ‘ऐसी मेरी वाइब’ को रिलीज कर दिया है। यह फिल्म का एक हाई-एनर्जी टाइटल ट्रैक है, जिसमें कुणाल खेमू ने एक्शन-कॉमेडी का तड़का लगाते हुए उसके पूरे स्टाइल, स्वैग और एक बिल्कुल ‘अलग’ विज़ुअल वाली दुनिया को आकर दिया है।

फिल्म के हर किरदार की अपनी अलग वाइब को सेलिब्रेट करते हुए और कैची हुक, “अलग है ये लाइफ, अलग है ये स्टाइल, अलग है ये हाइप, मेरी अलग है ये वाइब” से ड्रिवन, ये गाना आपको इसके बीट्स पर झूमने पर मजबूर कर देता है। कुणाल खेमू, प्रीति जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर के साथ, ये गाना हर एक के अपने परफॉर्मेंसेज़ और फुल-गैंग सीक्वेंसेज़ के बीच घूमता है, जिसमें कमाल की स्टाइलिंग, जोश से भरी कोरियोग्राफी और एक मजेदार विज़ुअल ट्रीटमेंट है, जो हर किरदार को स्क्रीन पर अपना अलग फ्लेवर लाने का मौका देता है।

गाने के पीछे की सोच पर बात करते हुए, कनिष्क पाल (“कानफ्यूजन”) ने बताया, “जब हम ‘ऐसी मेरी वाइब’ पर काम कर रहे थे, तो विचार यह था कि यह पहली ही बीट से एक स्टेटमेंट जैसा महसूस हो। इसका हुक इसे सबसे अच्छे तरीके से बताता है: ‘हर किसी की अपनी जिंदगी, अपना स्टाइल और अपनी वाइब होती है।’ हम चाहते थे कि गाना मजेदार और कैची रहने के साथ-साथ शुरुआत से अंत तक उस आत्मविश्वास को बनाए रखे। इसमें अलग-अलग ऊर्जाएं एक साथ आ रही हैं जो फिल्म की दुनिया के लिए एकदम सही महसूस हुईं। इसका बहुत सारा श्रेय कुणाल सर के भरोसे और मार्गदर्शन को भी जाता है, जिन्होंने हमें एक शानदार और एनर्जेटिक गाना देने का मौका और क्रिएटिव आजादी दी।”

खिलारी ने आगे कहा, “जिस चीज से मैं तुरंत अपने साथ जुड़ लिया, वह था इस ट्रैक का एटीट्यूड। यह इस बारे में है कि आप कौन हैं, इसे जानें और अपने स्टाइल और पर्सनालिटी को गर्व से अपनाएं। इसमें एक स्वैग है, लेकिन साथ ही भाईचारे का वह अहसास भी है, जो वाइब का एक बहुत बड़ा हिस्सा है। मैं चाहता था कि मेरे पार्ट में वह कॉन्फिडेंस और एनर्जी हो, जो आपको इसे तेज़ आवाज़ में बजाने और अकेले या अपने गैंग के साथ एंजॉय करने पर मजबूर कर दे।”

इरफाना ने कहा, “मुझे यह बात बहुत अच्छी लगी कि मेरे पार्ट को अपनी एक अलग पर्सनालिटी दिखाने का मौका मिला। यह कॉन्फिडेंट है, प्लेफुल है, और खुद को लेकर पूरी तरह श्योर है, और यही वह एनर्जी थी जो मैं इसमें लाना चाहती थी। इस गाने के पीछे की पूरी सोच बिना किसी सफाई दिए अपनी पहचान को अपनाने के बारे में थी, और वीडियो अपने विजुअल्स, स्टाइलिंग और कोरियोग्राफी के साथ उस सोच को सचमुच आगे ले जाती है। मुझे पूरा विश्वास है कि लोगों को यह गाना बहुत पसंद आएगा, और यह सालों तक उनके दिमाग और प्लेलिस्ट में बना रहेगा।”

वाइब ऐसे दो पक्के दोस्तों की कहानी है जिनकी आम ज़िंदगी अचानक से एक ऐसे अनजाने और एक्शन से भरपूर एडवेंचर में बदल जाती है। फिल्म में उनके सामने आई सिचुएशन न सिर्फ उनके बचने के जज्बे बल्कि उनकी दोस्ती की भी कड़ी परीक्षा लेती है। कुणाल खेमू द्वारा लिखी और डायरेक्टेड इस फिल्म को ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले कुणाल खेमू और चिराग निहलानी द्वारा प्रोड्यूस किया गया है। एक्टर्स की बात करें तो फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जी जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर अहम भूमिकाओं में नज़र आने वाले हैं। अमेज़न MGM स्टूडियोज की फिल्म वाइब 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हो रही है।

चार किरदार, एक अनोखी ‘वाइब’ और ढेर सारे सवाल, ‘वाइब’ का नया पोस्टर किया जारी, कल रिलीज होगा टीजर

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज ने आज अपनी आने वाली थिएटर फिल्म ‘वाइब’ का टीजर पोस्टर जारी किया है। यह पोस्टर कुणाल खेमू की इस हाई-स्टेक्स एक्शन कॉमेडी की एक और झलक दिखाता है और साथ ही कई सवाल भी खड़े करता है कि आखिर इस अनोखी चौकड़ी के साथ क्या होने वाला है।

नए पोस्टर में प्रीति जिंटा एक दमदार बॉस-लेडी अवतार में नजर आ रही हैं, वहीं इसके बिल्कुल उलट कुणाल खेमू, स्पर्श श्रीवास्तव और वंशिका धीर काफी परेशान दिखाई दे रहे हैं। इससे इशारा मिल रहा है कि आखिर वे जिस मुसीबत में फंसे हैं, वह पूरी तरह से उनके हाथ से निकल चुकी है।

‘वाइब’ की कहानी दो ऐसे जिगरी दोस्तों के इर्द-गिर्द घूमती है, जिनकी सीधी-सादी जिंदगी अचानक एक अनजान और हाई-एनर्जी एडवेंचर में बदल जाती है। यह सफर उनकी जान बचाने की काबिलियत और उनकी दोस्ती, दोनों की कड़ी परीक्षा लेता है।

कुणाल खेमू ने फिल्म को लिखा और डायरेक्ट किया है। ‘वाइब’ को कुणाल खेमू और चिराग निहलानी ने ड्रोंगो फिल्म्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है। फिल्म में कुणाल खेमू के साथ प्रीति जी जिंटा, स्पर्श श्रीवास्तव और डेब्यू कर रहीं वंशिका धीर लीड रोल में हैं। कल टीजर रिलीज होने वाला है और इसके साथ ही फिल्म दर्शकों को एक हाई-एनर्जी एडवेंचर पर ले जाने के लिए तैयार है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज की फिल्म ‘वाइब’ 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज के बारे में

अमेजन एमजीएम स्टूडियोज एक प्रमुख एंटरटेनमेंट कंपनी है, जो फिल्मों और टीवी कंटेंट के निर्माण और दुनियाभर में डिस्ट्रीब्यूशन पर फोकस करती है। इसकी ओरिजिनल सीरीज प्राइम वीडियो पर रिलीज होती हैं, जिसे दुनियाभर के 240 से ज्यादा देशों और क्षेत्रों में सैकड़ों तरह के कंपैटिबल डिवाइस पर देखा जा सकता है। अमेजन एमजीएम स्टूडियोज थिएटर रिलीज और खास तौर पर प्राइम वीडियो के लिए ओरिजिनल फिल्मों का निर्माण और अधिग्रहण भी करता है। इसके अलावा, अमेजन एमजीएम स्टूडियोज प्रीमियम पे टेलीविजन नेटवर्क एमजीएम+ के लिए भी कंटेंट तैयार करता है।

ड्रोंगो फिल्म्स के बारे में

ड्रोंगो फिल्म्स एक प्रोडक्शन बैनर है, जिसे एक्टर-डायरेक्टर-राइटर कुणाल खेमू और प्रोड्यूसर चिराग निहलानी ने मिलकर शुरू किया है। यह दोनों की ईमानदार और दिलचस्प कहानियां पेश करने के जुनून से बना है। क्रिएटिविटी और बिजनेस के बीच संतुलन बनाने के विजन के साथ यह कंपनी ऐसी कहानियों को सपोर्ट करने पर फोकस करती है, जो असली, दिलचस्प और सोच-समझकर तैयार की गई हों। क्रिएटिविटी के साथ-साथ मजबूत और साफ तरीके से काम करने पर फोकस करते हुए ड्रोंगो फिल्म्स ऐसी नई और दिल को छू लेने वाली कहानियों को पर्दे पर लाने के लिए प्रतिबद्ध है, जो लंबे समय तक दर्शकों के दिलों में अपनी छाप छोड़ें।