8 साल के एक्सपीरियंस वाले SBI मैनेजर की CTC 35.25 लाख रुपये की पर इसका चौंकाने वाला ब्रेकअप और कैच हुआ वायरल

भारत में सरकारी नौकरी आज भी सुरक्षित करियर और अच्छी सैलरी की वजह से लोगों की पहली पसंद मानी जाती है। खासकर अगर आपकी नौकरी सरकारी बैंक में हो तो अलग ही बात होती है। हाल ही में स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एक स्केल-3 मैनेजर की बताई जा रही सैलरी स्लिप सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे इस डाक्युमेंट में सालाना करीब 35.24 लाख रुपये की ग्रॉस सैलरी दिखाई गई है, लेकिन कई लोगों का कहना है कि इसकी पूरी तस्वीर कुछ अलग है। इसे देखने के बाद लोग सरकारी बैंक कर्मचारियों की सैलरी और उससे जुड़ी सुविधाओं को लेकर अलग-अलग राय दे रहे हैं।

यूजर ने पोस्ट किया सैलरी स्लिप

एक्स (X) पर शेयर की गई पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया, “लोग अक्सर कहते हैं कि एसबीआई कर्मचारियों की जिंदगी पूरी तरह से सेटल होती है, लेकिन इस स्केल-3 मैनेजर की सैलरी स्लिप देखने के बाद आपकी सोच बदल सकती है।” पोस्ट करने वाले यूजर ने दावा किया कि, संबंधित कर्मचारी ने करीब आठ साल पहले एसबीआई में प्रोबेशनरी ऑफिसर (PO) के रूप में नौकरी शुरू की थी। बाद में पदोन्नति मिलने के बाद वह स्केल-3 मैनेजर बन गया। पोस्ट के साथ शेयर किए गए वित्त वर्ष 2025-26 के फॉर्म-16 के अनुसार, उसकी कुल वार्षिक ग्रॉस सैलरी 35,24,315.88 रुपये बताई गई है।

व्यक्ति ने कही ये बात

पोस्ट शेयर करने वाले व्यक्ति ने ये भी साफ किया कि ग्रॉस सैलरी को कर्मचारी की हर महीने मिलने वाली आय नहीं माना जाना चाहिए। उन्होंने बताया कि इस रकम में लीव फेयर कंसेशन (LFC) एनकैशमेंट और लीव एनकैशमेंट शामिल हैं, जो सैलरी के बार-बार मिलने वाले हिस्से के बजाय एक बार या कभी-कभी मिलने वाले फायदे हैं। पोस्ट में आगे लिखा गया, “इसके अलावा, हर महीने आयकर, एनपीएस (NPS), ईपीएफ (EPF), होम लोन की ईएमआई, कार लोन और टू-व्हीलर लोन जैसी कई मदों में कटौती होती है। इसलिए फॉर्म-16 में दिखाई गई ग्रॉस सैलरी और हर महीने बैंक खाते में आने वाली वास्तविक रकम में काफी अंतर हो सकता है।”

सोशल मीडिया पर किया कमेंट

इस पोस्ट के वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों के बीच नई बहस शुरू हो गई। एक यूजर ने लिखा, “फॉर्म-16 देखने में भले ही शानदार लगता हो, लेकिन हर महीने हाथ में आने वाली सैलरी असली स्थिति बताती है। ग्रॉस सैलरी के बड़े आंकड़े हमेशा बैंक कर्मचारियों की वास्तविक कमाई नहीं दिखाते।” दूसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में कहा, “यही सबसे बड़ी बात है। हम अक्सर सिर्फ बड़े आंकड़े देखकर राय बना लेते हैं, जबकि टैक्स, कटौतियां, जिम्मेदारियां और आखिर में हाथ में आने वाली रकम को नजरअंदाज कर देते हैं।”

एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, “आठ साल की नौकरी के बाद स्केल-3 पर करीब 2 लाख रुपये इन-हैंड सैलरी मिल रही है। मेरे हिसाब से यह काफी अच्छा पैकेज है। इतने ही अनुभव वाले कई क्लास-ए गजेटेड अधिकारियों से भी यह बेहतर माना जा सकता है।”

SBI PO Recruitment: भारतीय स्टेट बैंक हायर कर रहा है 1500 ऑफिसर, निकल न जाए मौका; 8 जुलाई से पहले कर दें अप्लाई

अगर आप भारतीय स्टेट बैंक (SBI) में नौकरी चाह रहे हैं तो सुनहरा मौका है। बैंक इस साल 1,500 प्रोबेशनरी ऑफिसर्स की भर्ती करने वाला है। इस ​हायरिंग को लेकर बैंक ने जून में नोटिफिकेशन जारी किया था। उसके मुताबिक, कुल 1,500 पदों में से 1,446 रेगुलर वैकेंसी हैं, जबकि 54 बैकलॉग वैकेंसी हैं। आवेदन करने की आखिरी तारीख 8 जुलाई है और बैंक को उम्मीद है कि पूरी भर्ती प्रक्रिया दिसंबर तक पूरी कर ली जाएगी।

SBI प्रोबेशनरी ऑफिसर बनने के लिए एलिजिबिलिटी क्राइटेरिया की बात करें तो आवेदन करने वाले का किसी भी विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। जहां तक उम्र की बात है तो 1 अप्रैल, 2026 तक आवेदन करने वाली की मिनिमम एज 21 साल होनी चाहिए।

पे स्केल

शुरुआती बेसिक पे- 48,480/- (4 एडवांस इंक्रीमेंट के साथ)

स्केल- 48480-2000/7-62480-2340/2-67160-2680/7-85920, डीए, एचआरए, समेत कई भत्ते।

भत्तों को मिलाकर मुंबई सेंटर पर शुरुआती CTC लगभग ₹21.97 लाख प्रति वर्ष होगा।

किस वर्ग के कितने पद

अनारक्षित : 588

OBC (अन्य पिछड़ा वर्ग): 390

SC (अनुसूचित जाति): 234

ST (अनुसूचित जनजाति): 144

EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग): 144

इस वैकेंसी से जुड़ी और डिटेल के लिए पढ़ें… SBI PO Notification 2026: एसबीआई में पीओ के 1500 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी

FY26 में कितने लोग किए थे नियुक्त

पिछले वित्त वर्ष 2025-26 में SBI ने भारतीय खेलों को बढ़ावा देने और अनुशासित व उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली टीम तैयार करने के उद्देश्य से 67 खिलाड़ियों की भी भर्ती की थी। बैंक की ताजा सालाना रिपोर्ट के अनुसार, वित्त वर्ष 2025-26 में 4,640 अधिकारियों, 19,340 सहायक कर्मचारियों (एसोसिएट्स) और कॉन्ट्रैक्ट पर 1,653 कर्मचारियों की नियुक्ति की गई। रिपोर्ट में कहा गया है कि SBI में कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने की सालाना दर लगातार 1 प्रतिशत से कम पर बनी हुई है। वित्त वर्ष 2025-26 में यह दर लगभग 0.97 प्रतिशत रही।

वित्त वर्ष 2025-26 में SBI में भर्ती पर कुल खर्च ₹75.87 करोड़ रहा और कुल 25,633 लोगों की भर्ती की गई। इस आंकड़े में रिटायर हो चुके अधिकारी भी शामिल हैं। इस तरह, प्रति वैकेंसी खर्च ₹29,597 रहा, जबकि वित्त वर्ष 2025 में यह ₹40,441 था।

वर्कफोर्स में कितनी महिलाएं

सालाना रिपोर्ट के मुताबिक, बैंक की कुल घरेलू वर्कफोर्स में महिलाओं की हिस्सेदारी 28.54 प्रतिशत है। मैनेजर लेवल (जूनियर, मिडिल और सीनियर मैनेजमेंट में असिस्टेंट जनरल मैनेजर ग्रेड तक के अधिकारी) पर उनकी हिस्सेदारी 24 प्रतिशत है। सीनियर लीडरशिप (टॉप एग्जीक्यूटिव ग्रेड) में यह हिस्सेदारी 8.55 प्रतिशत है। बैंक के कर्मचारियों की संख्या 2,45,000 से ज्यादा है।