PM Kisan 24th Installment: क्या सरकार दिवाली से पहले किसानों के खाते में भेजेगी 2000 रुपये? जानिए 24वीं किस्त का अपडेट

PM Kisan 24th Installment: देश के कप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM-Kisan) योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इस योजना की 23वीं किस्त 20 जून को जारी की गई थी। पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसान परिवारों को हर साल 6,000 रुपये मिलते हैं। यह रकम 2,000 रुपये की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजी जाती है। आमतौर पर हर चार महीने में एक किस्त जारी होती है।

पीएम किसान की 24वीं किस्त कब आएगी?

पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त इसी महीने यानी अक्टूबर में आने की ज्यादा संभावना है। कृषि विभाग के उप-कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया ने भी पिछले दिनों संकेत दिया था कि अगली किस्त अक्टूबर में आ सकती है। 8 नवंबर को दिवाली है। ऐसे में उम्मीद है कि सरकार उससे पहले ही 24वीं किस्त जारी करके किसानों को दिवाली का तोहफा दे सकती है।

हालांकि, अभी सरकार की ओर से किसी पक्की तारीख का ऐलान नहीं हुआ। ऐसे में किसानों को सोशल मीडिया पर चल रहे दावों पर भरोसा नहीं करना चाहिए। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक, इस तरह के दावों में फर्जीवाड़ा हो सकता है।

पीएम किसान योजना में हर साल मिलते हैं 6,000 रुपये

पीएम किसान योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। यह पैसा 2,000 रुपये की तीन किस्तों में मिलता है। रकम सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में भेजी जाती है।

किसान योजना की वेबसाइट पर अपना रजिस्ट्रेशन और पेमेंट स्टेटस भी चेक कर सकते हैं। इससे पता चल सकता है कि किस्त खाते में क्यों नहीं आई या भुगतान में कोई दिक्कत तो नहीं है।

पीएम किसान का पेमेंट स्टेटस कैसे चेक करें?

किसान घर बैठे ऑनलाइन अपनी किस्त का स्टेटस चेक कर सकते हैं। इसके लिए ये स्टेप्स अपनाएं।

  • सबसे पहले https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  • वेबसाइट पर Know Your Status विकल्प पर क्लिक करें।
  • अपना पीएम किसान रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें।
  • स्क्रीन पर दिख रहा कैप्चा कोड भरें।
  • Get OTP पर क्लिक करें और ओटीपी के जरिए वेरिफिकेशन पूरा करें।

इसके बाद स्क्रीन पर रजिस्ट्रेशन और भुगतान से जुड़ी जानकारी दिख जाएगी।

किन वजहों से अटक सकती है किस्त?

अगर आपने पीएम किसान योजना की पात्रता से जुड़ी शर्तें नहीं पूरी की है, तो आपकी 24वीं किस्त अटक सकती है। सबसे पहले पेमेंट स्टेटस चेक करें। इसके बाद देखें कि आपकी तरफ से कोई जरूरी प्रक्रिया अधूरी तो नहीं है। किसानों को खास तौर पर इन बातों की जांच करनी चाहिए:

  • रजिस्ट्रेशन में दर्ज जानकारी सही है या नहीं।
  • ई-केवाईसी पूरी हुई है या नहीं।
  • जमीन के रिकॉर्ड का सत्यापन हुआ है या नहीं।
  • आधार कार्ड बैंक खाते से लिंक है या नहीं।

अगर इनमें से कोई प्रक्रिया अधूरी है, तो उसे संबंधित आधिकारिक माध्यम से पूरा कराएं। साथ ही, 24वीं किस्त से जुड़ी नई जानकारी के लिए पीएम किसान की वेबसाइट चेक करते रहें।

PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त के ₹2000 कब आएंगे, किन किसानों का रुक सकता है पैसा? जानिए पूरी डिटेल

PM Kisan Yojana: देशभर के करोड़ों किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 24वीं किस्त का इंतजार कर रहे हैं। इसके तहत हर पात्र किसान के खाते में ₹2,000 भेजे जाते हैं। पिछली यानी 23वीं किस्त जून 2026 में जारी हुई थी।

अब सवाल है कि अगली किस्त सितंबर में आएगी या अक्टूबर में। कृषि विभाग से जुड़े अधिकारियों के बयानों के आधार पर अक्टूबर में किस्त आने की संभावना जताई जा रही है। हालांकि, सरकार ने अभी इसकी आधिकारिक तारीख घोषित नहीं की है।

अक्टूबर में आने की संभावना क्यों?

पीएम किसान योजना के तहत साल में ₹6,000 की मदद मिलती है। यह पैसा ₹2,000 की तीन किस्तों में सीधे बैंक खाते में भेजा जाता है। आमतौर पर दो किस्तों के बीच करीब चार महीने का अंतर रहता है।

23वीं किस्त जून में आई थी। इसलिए अक्टूबर में 24वीं किस्त आने की उम्मीद है। कृषि विभाग के उप कृषि निदेशक नीलेश चौरसिया ने भी संकेत दिया है कि अगली किस्त अक्टूबर में आ सकती है। हालांकि, पक्की तारीख के लिए सरकार के ऐलान का इंतजार करना होगा।

इन किसानों का रुक सकता है पैसा

24वीं किस्त के लिए कुछ जरूरी काम पूरे होने चाहिए। अगर इनमें कोई कमी है, तो पैसा अटक सकता है।

  • ई-केवाईसी पूरी नहीं है तो किस्त रुक सकती है।
  • लैंड रिकॉर्ड का वेरिफिकेशन भी जरूरी है।
  • बैंक खाते से जुड़ी जानकारी सही होनी चाहिए।
  • आधार और दूसरी जरूरी डिटेल्स सही रहे।

घर बैठे कैसे चेक करें स्टेटस?

  • पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  • वहां Farmers Corner में जाकर Know Your Status विकल्प चुनें।
  • इसके बाद अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर और कैप्चा डालें।
  • मोबाइल पर आए OTP को दर्ज करने के बाद किस्त से जुड़ा स्टेटस देख सकते हैं।
  • अगर कोई जानकारी अधूरी या पेंडिंग है, तो उसे समय रहते पूरा कर लें।

फिलहाल 24वीं किस्त की तारीख को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। इसलिए किसानों को सोशल मीडिया के दावों पर भरोसा करने के बजाय सरकारी अपडेट का इंतजार करना चाहिए।

Warren Buffett: वॉरेन बफे ने 1977 में बताए थे निवेश के 5 नियम, आज भी हर निवेशक के लिए हैं काम के