Maxivision Super Specialty Eye Hospitals ला रही है IPO, ड्राफ्ट किया जमा; क्वाड्रिआ कैपिटल का भी लगा है पैसा

मैक्सीविजन सुपर स्पेशिएलिटी आई हॉस्पिटल्स (Maxivision Super Specialty Eye Hospitals) ने अपने IPO के लिए कॉन्फिडेंशियल तरीके से ड्राफ्ट जमा किया है। रॉयटर्स के मुताबिक, यह बात एक अखबार के विज्ञापन से सामने आई है। इस IPO में नए शेयर तो जारी होंगे ही, साथ ही कंपनी के मौजूदा निवेशकों की ओर से ऑफर फॉर सेल भी रहेगा। कंपनी में क्वाड्रिआ कैपिटल का भी पैसा लगा हुआ है।

कॉन्फिडेंशियल रूट कंपनियों को लिस्टिंग पर अंतिम फैसले पर पहुंचने तक गोपनीयता की सुविधा देता है। अगर जरूरी हो तो वे बाद में बाजार की स्थितियों के आधार पर महत्वपूर्ण जानकारी का खुलासा किए बिना ड्राफ्ट को वापस भी ले सकती हैं। कॉन्फिडेंशियल प्री-फाइलिंग कंपनियों को सेंसिटिव बिजनेस डिटेल्स या फाइनेंशियल मेट्रिक्स और रिस्क्स को गोपनीय रखने की इजाजत देती है, खासकर कॉम्पिटीटर्स से। दूसरी ओर स्टैंडर्ड DRHP (ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस) फाइलिंग के बाद एक पब्लिक डॉक्युमेंट बन जाता है।

IPO के लिए ICICI सिक्योरिटीज और IIFL कैपिटल हैं मर्चेंट बैंकर

रॉयटर्स ने जुलाई में रिपोर्ट दी थी कि मैक्सीविजन सुपर स्पेशिएलिटी आई हॉस्पिटल्स ने IPO के लिए ICICI सिक्योरिटीज और IIFL कैपिटल को बैंकर के तौर पर नियुक्त किया है। 1996 में शुरू हुई यह हॉस्पिटल चेन 6 राज्यों में 90 से ज्यादा सेंटर चलाती है। ग्रैंड व्यू रिसर्च के अनुसार, भारत का आई-केयर मार्केट 2033 तक 31.2 अरब डॉलर का बन जाने का अनुमान है।

SRIT India IPO: 40% गेन के साथ हो सकती है लिस्टिंग! ग्रे मार्केट से बेहद अच्छे संकेत; सब्सक्रिप्शन भी रहा शानदार

इसी महीने आ सकता है Jio IPO

Jio Platforms के IPO को लेकर कंपनी की अंदरूनी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं। मनीकंट्रोल को मामले से जुड़े लोगों से पता चला है कि विदेशी निवेशकों से भी कंपनी को काफी अच्छी प्रतिक्रिया मिली है। IPO 21 से 23 अक्टूबर के बीच खुल सकता है। एंकर बुक 19 अक्टूबर को खुलने की उम्मीद है। वहीं, शेयरों की लिस्टिंग 28 अक्टूबर को हो सकती है। हालांकि, बाजार की स्थिति को देखते हुए तारीखों में बदलाव भी हो सकता है। Jio Platforms ने इस साल जून में SEBI के पास अपना ड्राफ्ट रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस जमा किया था। इसके बाद SEBI ने अगस्त में IPO को मंजूरी दी। यह पब्लिक इश्यू लगभग 37,700 करोड़ रुपये का रह सकता है।

Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।