Kareena Kapoor Khan: बेबो में बेबो दिल मेरा ले लो…, सोशल मीडिया पर करीना कपूर के नए लुक के दीवाने हुए फैंस

Kareena Kapoor Khan: करीना कपूर खान हाल में ही सिंगापुर में 2026 सिंगापुर ग्रां प्री में शामिल होते हुए देखी गईं। यह रेस फॉर्मूला 1 वर्ल्ड चैंपियनशिप का हिस्सा है और सिंगापुर के मरीना बे स्ट्रीट सर्किट में आयोजित हुई थी। इस ईवेंट से एक्ट्रेस की तस्वीरें अब वायरल हो रही हैं। उन्हें वहां देखकर उनके फैंन्स एक्साइटेड हैं।

वायरल हो रही तस्वीरों में करीना कपूर कैज़ुअल लुक में शानदार लग रही हैं। एक्ट्रेस सफेद स्पैगेटी टॉप और मल्टी-कलर स्कार्फ पहने हुए सबका ध्यान अपनी ओर खींचती नजर आईं। उन्होंने अपने बालों का एक स्टाइलिश बन बनाया हुआ था, स्मार्ट सनग्लासेस पहने थे और पीले और सिल्वर रंग के छोटे-छोटे स्टड्स पहने थे। अपने लुक को पूरा करने के लिए एक्ट्रेस ने हल्के गुलाबी रंग की लिपस्टिक के साथ सिंपल मेकअप किया था।

जैसे ही करीना की तस्वीरें वायरल हुईं फैंस ने उन पर अपनी प्रतिक्रिया देनी शुरू कर दी। एक ने लिखा-पू वाली वाइब आ रही है। वह पैडॉक में ऐसे घूम रही थीं जैसे यह उनका कोई शौक हो।” दूसरे ने लिखा, “जबरदस्त, वह पोकेमोन कार्ड्स की तरह टीमों को इकट्ठा कर रही हैं।” एक तीसरे फैन ने लिखा, “मैकलारेन ‘हम यहां जीतने आए हैं।’ जब करीना अंदर आती हैं तो मैकलारेन कार छोड़ देते हैं और कैमरा उठा लेते हैं। लैंडो और ऑस्कर ‘रेस? कौन सी रेस?'” एक और कमेंट था, “ओह F1 में करीना”

मैकलारेन मास्टरकार्ड फॉर्मूला 1 टीम ने सिंगापुर ग्रां प्री वीकेंड की शानदार शुरुआत की। ऑस्कर पियास्त्री ने स्प्रिंट रेस के लिए चौथा और लैंडो नॉरिस ने पांचवां स्थान हासिल किया। शुक्रवार को टीम ने अपनी परफॉर्मेंस बेहतर करने के लिए प्रैक्टिस और क्वालिफाइंग के दौरान कार के अलग-अलग सेटअप और टायरों को आजमाया। हालांकि ऊबड़-खाबड़ ट्रैक और कार के बैलेंस को लेकर चुनौतियां थीं, लेकिन सॉफ्ट टायरों का इस्तेमाल करने से टीम को ज्यादा स्पीड और कॉन्फिडेंस मिला। मैकलारेन अब स्प्रिंट और मुख्य रेस में बेहतर नतीजे पाने के लिए अपनी सीख का इस्तेमाल करने पर ध्यान दे रही है।

करीना कपूर के बारे में

करीना ने साल 2000 में जे.पी. दत्ता की फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से अभिषेक बच्चन के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा। उन्हें पहली कमर्शियल सफलता 2001 में ‘मुझे कुछ कहना है’ फिल्म से मिली। उसी साल रिलीज हुई फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ में ‘पू’ के किरदार ने उन्हें घर-घर में मशहूर कर दिया। उनकी हालिया रिलीज मेघना गुलजार की फ़िल्म ‘दायरा’ है, जो 18 सितंबर, 2026 को रिलीज हुई थी। इस फ़िल्म में करीना ने DCP अजूनी कोहली का किरदार निभाया है, जो पुलिस एनकाउंटर से जुड़ी सच्ची घटनाओं पर आधारित है।

Kareena Kapoor: एक्टिंग की वजह से स्कूल ड्रॉप करने का करीना कपूर को है अफसोस, 11वीं क्लास के बाद नहीं की पढ़ाई

Kareena Kapoor: करीना कपूर ने माना कि उन्हें एक्टिंग के लिए स्कूल छोड़ने का अफसोस है। करीना कपूर ने साल 2000 में अभिषेक बच्चन के साथ फिल्म ‘रिफ्यूजी’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। फिल्म की शूटिंग के समय वह 19 साल की थीं और फिल्म रिलीज होने के बाद 20 साल की हो गईं। इसके बाद उन्होंने सिर्फ एक्टिंग पर ध्यान देने का फैसला किया।

हाल ही में पॉडकास्टर हनुमान दास के साथ बातचीत में करीना ने कहा, “मैंने अपनी पढ़ाई पूरी नहीं की और यह बात कहीं न कहीं मेरे मन में रह गई। हालांकि मेरे पास मौका था, लेकिन मैं फिल्मों में आ गई। 11वीं क्लास के बाद आगे पढ़ाई नहीं की। मुझे पता है कि बहुत से लोग इसका मजाक उड़ा सकते हैं या जो चाहें कह सकते हैं, लेकिन मैं एक एक्टर के तौर पर खुद को साबित करना चाहती थी। मैं बस अपने दिल की बात सुनना चाहती थी।”

उन्होंने कहा, “मुझे अपनी पढ़ाई पूरी न कर पाने का अफसोस है। इसीलिए मैंने अपने बेटों को भी यही समझाया है कि वे पहले अपनी पढ़ाई पूरी करें और फिर अपने मन की सुनें। जब UNICEF ने मुझसे भारत में लड़कियों की शिक्षा को सपोर्ट करने के बारे में बात की, तो मुझे यह बात बहुत गहराई से महसूस हुई, क्योंकि मुझे हमेशा से अपनी अधूरी पढ़ाई का अफसोस रहा है।”

करीना कपूर की पढ़ाई-लिखाई

एक्ट्रेस बनने से पहले, करीना ने मुंबई के जमनाबाई नर्सी स्कूल में पढ़ाई की और बाद में देहरादून के वेलहम गर्ल्स स्कूल गईं। कहा जाता है कि उन्होंने कुछ समय के लिए मुंबई के मिठीबाई कॉलेज में कॉमर्स की पढ़ाई भी की थी, लेकिन उन्होंने अपनी डिग्री पूरी नहीं की।

करीना ने हार्वर्ड समर स्कूल में माइक्रो-कंप्यूटर्स का तीन महीने का समर कोर्स भी किया था। इससे पहले, करीना ने बताया था कि एक्टिंग शुरू करने से पहले वह वकील बनने के बारे में सोच रही थीं। आज, करीना इंडस्ट्री की सबसे पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं।

करीना कपूर की आने वाली फ़िल्में

वहीं, काम की बात करें तो करीना को आखिरी बार 2024 में ‘सिंघम अगेन’ और ‘क्रू’ में देखा गया था। अब, करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन मेघना गुलज़ार की फ़िल्म ‘दायरा’ के लिए साथ आ रहे हैं। यह फ़िल्म क्राइम और जुडिशियल सिस्टम पर आधारित है और भारत के कई मामलों से प्रेरित है।

यह फ़िल्म 18 सितंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी। इस फ़िल्म में करीना और पृथ्वीराज पहली बार साथ नज़र आएंगे। फ़िल्म का हाल ही में रिलीज़ हुआ ट्रेलर फ़ैन्स को बहुत पसंद आया है और वे फ़िल्म देखने के लिए बेताब हैं।