सावधानी हटी, दुर्घटना घटी! पहाड़ों पर गाड़ी चलाने की छोटी सी गलती कर देगी ट्रिप खराब

दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) से पहाड़ों की ट्रेवलिंग करना रोमांचक जरूर होता है, लेकिन पहाड़ी रास्तों पर ड्राइविंग शहर (city driving) की सड़कों से काफी अलग होती है। घुमावदार मोड़, खड़ी चढ़ाई और बदलता मौसम सफर को चुनौतीपूर्ण बना सकते हैं। ऐसे में थोड़ी-सी लापरवाही भी बड़ी परेशानी का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं पहाड़ों पर सेफ ड्राइविंग (mountain driving) के जरूरी टिप्स, जो आपकी ट्रिप को सिक्योर और यादगार बनाएंगे:

पहाड़ों पर धीरे और समझदारी से ड्राइव करें

Story pin image

पहाड़ी सड़कों पर तेज रफ्तार से बचें और गाड़ी को हमेशा सही गियर में चलाएं। ढलान पर बार-बार ब्रेक लगाने की बजाय इंजन ब्रेकिंग (engine braking) का इस्तेमाल करें। ब्लाइंड मोड़ों पर हॉर्न जरूर बजाएं और बिना जरूरत किसी वाहन को ओवरटेक न करें। अगर पॉसिबल हो, तो रात में ड्राइविंग से बचें।

 

 

थकान महसूस हो तो तुरंत ब्रेक लें

This may contain: a red jeep driving on top of a rocky hill with mountains in the back ground

 

लंबी दूरी तक लगातार ड्राइव करने से थकान बढ़ जाती है, जिससे दुर्घटना का खतरा भी बढ़ सकता है। हर 2 से 3 घंटे में थोड़ा आराम करें, पानी पिएं और हल्का नाश्ता करें। अगर साथ में दूसरा ड्राइवर है, तो जरूरत पड़ने पर ड्राइविंग (driving) बदल लें। थकान में गाड़ी चलाने से हमेशा बचें।

 

 

सफर से पहले गाड़ी की पूरी जांच करें

Story pin image

हिल स्टेशन जाने से पहले अपनी कार की अच्छी तरह जांच करवा लें। ब्रेक, टायर, इंजन ऑयल, कूलेंट, बैटरी और स्पेयर व्हील (spare wheel) की कंडीशन जरूर देखें। साथ ही फर्स्ट एड किट (first-aid kit), टॉर्च, टूल किट, पानी और जरूरी डॉक्यूमेंट अपने साथ रखें। मौसम (weather) और सड़क की जानकारी पहले से लेने से भी जर्नी आसान हो जाती है।

मौसम और सड़क की कंडीशन पर नजर रखें

पहाड़ों में मौसम कभी भी बदल सकता है। जर्नी शुरू करने से पहले बारिश, कोहरा या भूस्खलन (landslides) की जानकारी जरूर लें। अगर सड़क फिसलन भरी हो, तो गाड़ी धीरे चलाएं और अचानक ब्रेक लगाने से बचें। रास्ते की ताजा जानकारी के लिए GPS और वहां के लोगों की सलाह भी काम आ सकती है।

इमरजेंसी (emergency) के लिए हमेशा तैयार रहें

Story pin image

ट्रेवलिंग के दौरान किसी भी इमरजेंसी सिचुएशन के लिए पहले से तैयारी रखें। मोबाइल पूरी तरह चार्ज रखें और जरूरी हेल्पलाइन नंबर सेव करके रखें। गाड़ी में रिफ्लेक्टर (reflector), टो-रोप (tow rope) और बेसिक टूल्स जरूर रखें। खराब मौसम या अंधेरा होने पर रसिक लेने की बजाय सेफ जगह रुकना बेहतर होता है।

हनीमून हो या रोमांटिक ट्रिप, इन 5 हिल स्टेशनों पर कपल रहे अलर्ट भूलकर भी न करें ये गलती!

हर कपल चाहता है कि वह अपने पार्टनर के साथ किसी शांत और खूबसूरत पहाड़ी जगह पर यादगार पल बिताए। भारत में ऐसे कई हिल स्टेशन हैं, जो अपनी प्राकृतिक सुंदरता और रोमांटिक माहौल के लिए मशहूर हैं। लेकिन कुछ जगहें ऐसी भी हैं, जहां मौसम, रास्ते या सेफ्टी ट्रिप को रिस्की बना सकती हैं। इसलिए ट्रिप प्लान करने से पहले इन जगहों के बारे में पूरी जानकारी लेना बेहद जरूरी है:

लाचेन और लाचुंग, सिक्किम

Tourist Places in Ladakh - Oriole Holiday

लाचेन और लाचुंग सिक्किम के सबसे खूबसूरत पहाड़ी गांवों में गिने जाते हैं, जहां बर्फ से ढके पहाड़ और शांत वादियां कपल्स को खूब अट्रैक्ट करती हैं। हालांकि, मानसून के दौरान यहां लैंडस्लाइड की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे सड़कें कई-कई घंटों या दिनों तक बंद हो सकती हैं। ज्यादा ऊंचाई के कारण कुछ लोगों को सांस लेने में दिक्कत और हाई एल्टीट्यूड की परेशानी भी हो सकती है। अगर आप यहां घूमने का प्लान बना रहे हैं, तो बारिश के मौसम से बचें और मौसम की जानकारी लेकर ही ट्रैवल करें। इस ट्रिप पर दो लोगों के लिए 4 दिन की ट्रिप, होटल, खाने-पीने और परमिट समेत लगभग ₹32,000 से ₹62,000 तक का खर्च आ सकता है।

खजियार, हिमाचल प्रदेश

खज्जियार पर्यटन: खज्जियार में घूमने के लिए सर्वोत्तम स्थान और करने योग्य गतिविधियाँ | हिमाचल प्रदेश

खजियार अपनी हरी-भरी घास, देवदार के जंगलों और शांत वातावरण के कारण ‘भारत का मिनी स्विट्जरलैंड’ कहलाता है। लेकिन बारिश और घने कोहरे के दौरान यहां की घुमावदार सड़कें बेहद फिसलन भरी हो जाती हैं, जिससे दुर्घटना का रिस्क बढ़ जाता है। शाम के बाद कई इलाके सुनसान हो जाते हैं, इसलिए कपल्स को रात में अकेले घूमने से बचना चाहिए। अगर दो लोग यहां 3 दिन की ट्रिप करते हैं, तो होटल, यात्रा और भोजन मिलाकर लगभग ₹20,000 से ₹37,000 तक का बजट रखना पड़ सकता है।

कलिम्पोंग, पश्चिम बंगाल

कालिम्पोंग यात्रा गाइड, कैसे पहुंचें, घूमने की जगहें - किओमोई

कलिम्पोंग अपनी प्राकृतिक खूबसूरती, बौद्ध मठों और शानदार पहाड़ी नजारों के लिए जाना जाता है। हालांकि, मानसून के समय यहां लैंडस्लाइड और रोड बंद होने की घटनाएं आम हो जाती हैं। कई रास्ते संकरे और घुमावदार हैं, जहां कोहरे के कारण ड्राइविंग करना रिस्की हो सकता है। दो लोगों के लिए 3 दिन की यात्रा का कुल खर्च होटल, भोजन और ट्रांसपोर्ट के साथ लगभग ₹20,000 से ₹37,000 के बीच हो सकता है। सेफ जर्नी के लिए मौसम साफ होने पर ही यहां जाना बेहतर माना जाता है।

लेह-लद्दाख, जम्मू और कश्मीर

क्‍या है खेती से जुड़ा Project BOLD जिससे बदल जाएगी लद्दाख की शक्‍ल और सूरत, किसानों को होगा सीधा फायदा | What is Project BOLD which reached Leh Ladakh to protect Land

लेह-लद्दाख भारत के सबसे रोमांचक और खूबसूरत टूरिस्ट डेस्टिनेशन में से एक है, लेकिन यहां की ऊंचाई कई ट्रैवलर के लिए चुनौती बन सकती है। कम ऑक्सीजन के कारण सिरदर्द, चक्कर और सांस लेने में परेशानी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इसलिए यहां पहुंचने के बाद पहले 24 से 48 घंटे आराम करने की सलाह दी जाती है। दो लोगों के लिए 5 से 6 दिन की इस ट्रिप में फ्लाइट, होटल, स्थानीय टैक्सी और खाने-पीने लगभग ₹50,000 से ₹90,000 तक का खर्च आ सकता है। अगर किसी को पहले से दिल या सांस से जुड़ी बीमारी है, तो डॉक्टर की सलाह लेकर ही यात्रा करें।

रोहतांग दर्रा, हिमाचल प्रदेश

रोहतांग दर्रा: कैसे पहुंचें, सबसे अच्छा समय और 2026 के लिए सुझाव

रोहतांग दर्रा अपनी बर्फीली वादियों और शानदार नजारों के लिए पॉपुलर है, लेकिन यहां मौसम कुछ ही मिनटों में बदल सकता है। बर्फबारी, फिसलन और घने कोहरे के कारण सड़क दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कई बार खराब मौसम के चलते प्रशासन सुरक्षा कारणों से रास्ता भी बंद कर देता है। ट्रैवल से पहले परमिट बनवाना, मौसम की जानकारी लेना और गर्म कपड़े साथ रखना बेहद जरूरी है। दो लोगों के लिए 3 से 4 दिन की ट्रिप में होटल, ट्रांसपोर्ट, भोजन और परमिट के साथ लगभग ₹23,000 से ₹42,000 तक का खर्च आ सकता है।