Ajay Devgn: ‘दृश्यम 3’ की सफलता के बीच अजय देवगन ने कारगिल में ‘चौहान’ की शूटिंग शुरू की, 2027 में रिलीज हो सकती है फिल्म

Ajay Devgn: ‘दृश्यम द कन्क्लूजन’ की सफलता का आनंद ले रहे अजय देवगन ने अपने अगले प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अजय देवगन 2027 में भी इसी समय के आसपास एक और फिल्म रिलीज करने की योजना बना रहे हैं। इसके लिए उन्होंने अपनी अगली फिल्म ‘चौहान’ पर काम शुरू कर दिया है।

बॉलीवुड हंगामा के अनुसार देवगन ‘चौहान’ की शूटिंग के लिए लद्दाख पहुंच गए हैं। एक सूत्र ने पोर्टल को बताया- अजय देवगन कारगिल में ‘चौहान’ की शूटिंग कर रहे हैं। वह कुछ दिन पहले यहां पहुंचे थे और शूटिंग शुरू कर चुके हैं। इस खूबसूरत शहर में कुछ अहम सीन शूट किए जाएंगे। मेकर्स ने पहले ही जरूरी मंजूरी ले ली थी और शूटिंग आसानी से हो इसके लिए व्यापक इंतजाम किए हैं।”

सूत्र ने आगे कहा- “कारगिल में काफी ठंड है और मौसम निश्चित रूप से चौहान के सीन्स में एक असलीपन का अहसास कराएगा।” अजय दशकों बाद लद्दाख में शूटिंग कर रहे हैं। इससे पहले अभिनेता ने 2003 में जे.पी. दत्ता की वॉर फिल्म ‘एलओसी कारगिल’ के लिए इस केंद्र शासित प्रदेश में शूटिंग की थी।

चौहान टीजर

जून में रिलीज हुए ‘चौहान’ के टीजर में अजय देवगन एक दमदार अंदाज में नजर आ रहे हैं। वे पूरी तरह से काले कपड़ों (ऑल-ब्लैक लुक) में दिख रहे हैं और बैकग्राउंड में मशहूर गाना ‘जुम्मा चुम्मा दे दे’ बज रहा है। टीजर का अंत एक असरदार डायलॉग के साथ होता है- “पठान से कह देना, चौहान आ रहा है।” इस डायलॉग ने फैन्स के बीच उत्साह बढ़ा दिया है और ऑनलाइन भी खूब ध्यान खींचा है।

‘चौहान’ का निर्देशन नीरज यादव कर रहे हैं और इसे ज्योति देशपांडे, आनंद एल. राय और हिमांशु शर्मा ने जियो स्टूडियोज और कलर येलो प्रोडक्शंस के बैनर तले मिलकर प्रोड्यूस किया है। अजय देवगन की मुख्य भूमिका वाली यह एक्शन-ड्रामा फिल्म 1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

अजय देवगन की ‘दृश्यम’ के बारे में

‘दृश्यम 3’ ने अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग दर्ज की है। ‘दृश्यम: द कन्क्लूजन’ की एडवांस बुकिंग 27 सितंबर को शुरू हुई थी और फिल्म ने रिलीज से पहले ही 27 करोड़ रुपये की कमाई कर ली थी। ओपनिंग डे पर इसने पूरे भारत में 66.75 करोड़ रुपये (नेट) कमाए, जो किसी हिंदी फ़िल्म के लिए तीसरी सबसे बड़ी ओपनिंग थी। फिल्म ने शनिवार को 53.50 करोड़ रुपये कमाए और रविवार को यह आंकड़ा बढ़कर 61 करोड़ रुपये हो गया। सैकनिल्क (Sacnilk) के ताजा अपडेट के अनुसार, फ़िल्म ने गुरुवार को 13 करोड़ रुपये कमाए, जिससे भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 245.50 करोड़ रुपये हो गया।

Chauhaan Title Announcement: 75 साल बाद जवाब आ रहा है…, पठानों से कहना ‘चौहान’ आ रहा है

Chauhaan Title Announcement: बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन अपनी एक एक्शन पैक्ड अपकमिंग मूवी को लेकर ट्रेंड कर रहे हैं। एक्टर अब अपने फैन्स के सामने ‘चौहान’ के नए अंदाज में नजर आने वाले हैं। उनकी दमदार अवतार में वापसी देखने के लिए फैंस बेताब हो गए हैं। यह फिल्ममेकर आनंद एल राय के साथ उनकी पहली फिल्म होने वाली है। फिल्म को जियो स्टूडियोज प्रोड्यूस कर रहा है।

अपने दिवंगत पिता और एक्शन डायरेक्टर वीरू देवगन की बर्थएनिवर्सरी पर उन्हें याद करते हुए फिल्म निर्माताओं ने फिल्म से अजय देवगन के ‘चौहान’ कैरेक्टर का फर्स्ट लुक रिवील कर दिया है, जिससे ये साफ हो गया है कि फिल्म आर्मी से रिलेटेड और एक्शन से भरपूर है।

इस अनाउंसमेंट वीडियो की शुरुआत प्रदर्शन पत्थरबाजी देखने को मिलती है, जिसके साथ दमदार डायलॉग बैकग्राउंड में अजय की आवाज में सुनाई दे रहे हैं। पहला डायलॉग है ‘चौराहे पर 300 लड़के थे, घर सिर्फ 270 पहुंचे। 30 लड़के कम हैं।’ इसके बाद अजय देवगन की आवाज में कहानी कही जाती हैं। अजय देवगन कहते हैं, ‘गलती हमारी नहीं थी, ऑर्डर्स ऊपर से थे। ईंट का जवाब पत्थर से और सामने वाला सीधा पत्थर ही उठा ले तो जवाब क्या दें?’ एक्टर आगे कहते हैं कि ‘टियर गैस मास्क आजकल आसानी से ऑनलाइन मिल जाते हैं। पैलेट गन्स लिमिटेड डैमेज… 15 लाख फौजी और 35 हजार करोड़ का इनेस्टमेंट….। उसके बाद भी पत्थर का जवाब नहीं…।’

वीडियो में अमिताभ बच्चन का कल्ट गाना चुम्मा-जुम्मा सुनाई देता है। फिल्म के टाइटल के ऐलान के साथ फैंस के लिए सरप्राइज भी है। फिल्म शानदार होने वाली है। दर्शक फिल्म के लिए एक्साइटेड हो गए हैं। ‘जियो स्टूडियोज’ और ‘कलर येलो’ द्वारा पेश ‘चौहान’ का निर्देशन नीरज यादव करने वाले हैं। वहीं इसका निर्माण ज्योति देशपांडे, आनंद एल राय और हिमांशु शर्मा कर रहे हैं। फिल्म 1 अक्टूबर 2027 को सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।