IND vs PAK Match Score Live: गोल्ड के लिए भारत और पाकिस्तान के बीच होगा हाई-वोल्टेज मुकाबला, फाइनल से पहले यहां जाने सबकुछ

IND vs Pak Match Score Live: एशियन गेम्स 2026 में शनिवार को दो ऐसी टीमों के बीच मुकाबला खेला जाएगा, जिसका हर क्रिकेट प्रेमी को इंतजार रहता है। एशियन गेम्स 2026 के फाइनल मुकाबले में भारत और पाकिस्तान की टीमें आमने-सामने होंगी। दोनों टीमें गोल्ड मुकाबले के लिए एक दूसरे से भिड़ेंगी। वहीं हारने वाली टीम को सिल्वर मेडल से संतोष करना होगा। दोनों टीमों के बीच ये हाईवोल्टेज मुकबाला निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में सुबह 10 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमों के बीच कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है। भारत टीम की कमान श्रेयस अय्यर संभाल रहे हैं तो वहीं पाकिस्तान टीम की कप्तानी साहिबजादा फरहान के हाथों में हैं।

डिफेंडिंग चैंपियन भारत ने सेमीफाइनल में श्रीलंका को 124 रन से हराकर फाइनल में जगह बनाई है। वहीं, पाकिस्तान ने सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 13-13 ओवर के मुकाबले में 6 विकेट से मात दी और फाइनल का टिकट हासिल किया। अब दोनों टीमों फाइनल में एक दूसरे से भिड़ेगी।