Air India Flight: थाइलैंड से दिल्ली आ रही एयर इंडिया के विमान में लगा तेज झटका! अचानक नीचे आने लगी फ्लाइट, भयानक टर्बुलेंस से 12 यात्री घायल

Air India Flight turbulence: एयर इंडिया की फुकेत (थाईलैंड) से दिल्ली आ रही एक फ्लाइट में मंगलवार (4 अगस्त) को उड़ान के दौरान तेज टर्बुलेंस (हवा के तेज झटके) की वजह से अचानक हड़कंप मच गया। इस दौरान फ्लाइट करीब 300 फीट नीचे आ गया, जिससे विमान में सवार यात्रियों और क्रू मेंबर के बीच अफरा-तफरी मच गई। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, इस घटना में 12 यात्री हो गए हैं। न्यूज 18 के मुताबिक, 4 केबिन क्रू मेंबर भी घायल हो गए हैं।

बताया जा रहा है कि टर्बुलेंस इतना भयानक था कि किसी कान में तो किसी को गर्दन में चोटें आई हैं। घायलों का इलाज कराया जा रहा है। रिपोर्ट के मुताबिक इस घटना में कम से कम 12 यात्री घायल हुए हैं। यह घटना एयर इंडिया की फ्लाइट AI2379 में हुई, जो फुकेत से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी।

शुरुआती जानकारी के मुताबिक, उड़ान के दौरान विमान अचानक टर्बुलेंस यानी तेज हवा के दबाव (अपड्राफ्ट/डाउनड्राफ्ट) की चपेट में आ गया। इससे उसकी ऊंचाई कुछ समय के लिए करीब 300 फीट कम हो गई। घटना की जानकारी मिलते ही दिल्ली के इंदिरा गांधी इंटरनेशनल एयरपोर्ट (IGI) पर मेडिकल टीम को पहले से ही अलर्ट कर दिया गया।

विमान के सुरक्षित उतरने के बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को सुरक्षित बाहर निकाला गया। घायल लोगों को तुरंत एयरपोर्ट के मेडिकल सेंटर ले जाया गया, जहां उनका इलाज और मेडिकल टेस्ट किया गया। एयर इंडिया ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि उड़ान के दौरान कुछ समय के लिए टर्बुलेंस की वजह से विमान की ऊंचाई में बदलाव आया था।

हालांकि, विमान ने सुरक्षित तरीके से दिल्ली में लैंडिंग की और सभी यात्री व क्रू सुरक्षित बाहर निकल गए। टाटा ग्रुप की एयरलाइन के अनुसार, फिलहाल किसी के गंभीर रूप से घायल होने की जानकारी नहीं है। जिन यात्रियों और क्रू मेंबर को मामूली चोटें आई हैं, उन्हें एहतियात के तौर पर मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है।

एयर इंडिया ने कहा कि यात्रियों और क्रू की सुरक्षा उसकी सबसे बड़ी प्राथमिकता है। कंपनी प्रभावित लोगों को हर संभव मदद दे रही है और मामले की जांच में संबंधित अधिकारियों के साथ पूरा सहयोग कर रही है। एयरपोर्ट अधिकारियों के मुताबिक, सभी घायल लोगों का इलाज किया जा रहा है।

हालांकि कुछ लोगों को जरूरत पड़ने पर आगे की जांच और इलाज के लिए अस्पताल भी भेजा जा सकता है। फिलहाल घायलों की चोटों की गंभीरता के बारे में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है। विमान में सवाल यात्रियों ने बताया कि दिल्ली एयरपोर्ट पर लैंडिंग से कुछ देर पहले फ्लाइट नीचे अचानक नीचे आने लगा। इस दौरान हिचकोले खाने लगा। इससे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। फिलहाल, मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Viral video: एयर इंडिया फ्लाइट में फैला कचरा देखकर भड़की केबिन क्रू, वायरल हुआ वीडियो

एयर इंडिया की फ्लाइट अटेंडेंट वंशिका कटारिया ने यात्रियों के व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर की है। उनका कहना है कि जब फ्लाइट अपने गंतव्य पर पहुंची और यात्रियों के उतरने के बाद केबिन की स्थिति देखी गई, तो सीटों के आसपास रैपर, टिश्यू और अन्य कचरा बिखरा हुआ मिला। यह दृश्य न सिर्फ असुविधाजनक था, बल्कि काफी निराशाजनक भी लगा। उन्होंने इस अनुभव को सोशल मीडिया पर साझा करते हुए लोगों से अपील की कि यात्रा के दौरान बुनियादी शिष्टाचार और साफ-सफाई का ध्यान रखना चाहिए।

उनका मानना है कि यदि यात्री अपने कचरे को एक जगह इकट्ठा करके क्रू को सौंप दें, तो सफाई का काम आसान हो सकता है। इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सार्वजनिक परिवहन में जिम्मेदार व्यवहार कितना जरूरी है, ताकि सभी के लिए सफर बेहतर और स्वच्छ बनाया जा सके।

सोशल मीडिया पर दिखाया असली हाल

वंशिका ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें विमान के अंदर फैला कचरा साफ दिखाई दे रहा था। उन्होंने मजाकिया लेकिन तीखा मैसेज लिखा “फ्लाइट तो लैंड हो गई, लेकिन बेसिक मैनर्स शायद चढ़ ही नहीं पाए।”

टिकट खरीद सकते हो तो थोड़ी तहजीब भी रखो’

वीडियो में लिखा टेक्स्ट और भी साफ संदेश देता है कि अगर यात्री फ्लाइट टिकट खरीद सकते हैं, तो उन्हें बुनियादी शिष्टाचार भी रखना चाहिए और अपने आसपास सफाई का ध्यान रखना चाहिए।

शिकायत नहीं, जागरूकता का मकसद

वंशिका ने बाद में कमेंट में साफ किया कि उनका मकसद किसी को शर्मिंदा करना नहीं था। उन्होंने कहा कि यात्रियों से बस इतनी उम्मीद है कि वे अपना कचरा एक जगह इकट्ठा करके क्रू को दे दें, ताकि सफाई आसान हो सके।

कड़ी मेहनत करने वाले स्टाफ की भी जिम्मेदारी समझें

उन्होंने यह भी बताया कि ग्राउंड और क्लीनिंग स्टाफ के पास विमान को अगले उड़ान के लिए तैयार करने का बहुत कम समय होता है। अगर यात्री थोड़ी सावधानी रखें, तो उनका काम काफी आसान हो सकता है।

सोशल मीडिया पर मिली मिली-जुली प्रतिक्रिया

वीडियो पर लोगों की अलग-अलग राय सामने आई। कुछ ने यात्रियों के व्यवहार को गलत बताया, तो कुछ ने कहा कि यात्रियों को भी थोड़ी और जिम्मेदारी दिखानी चाहिए। वहीं कई लोगों ने सुझाव दिया कि उतरते समय यात्रियों से ही कचरा साफ करवाना चाहिए।

थोड़ी सी समझदारी, सफर बना सकती है बेहतर’

यह मामला एक बार फिर याद दिलाता है कि सफर सिर्फ टिकट खरीदने से पूरा नहीं होता, बल्कि उसमें साफ-सफाई और दूसरों के प्रति सम्मान भी उतना ही जरूरी है।

Google की नौकरी छोड़ने वाली 23 साल की इंजीनियर का बड़ा खुलासा, जानिए क्यों लिया ये फैसला