
दिल्ली के बीकानेर हाउस में रेहान वाड्रा की सोलो एग्जिबिशन ‘नो आइडिया इज फाइनल’ से 70 से ज्यादा तस्वीरें हटा दी गईं। इनमें विरोध प्रदर्शनों की तस्वीरें भी शामिल थीं। प्रियंका गांधी ने इसे युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश बताया है।
रेहान ने सोशल मीडिया पोस्ट में बताया कि उनकी सोलो एग्जिबिशन ‘नो आइडिया इज फाइनल’ शुरू होने से कुछ घंटे पहले तस्वीरें हटाई गईं। प्रदर्शनी में पहले 100 से ज्यादा तस्वीरें थीं। अब करीब 40 बची हैं। रेहान ने आरोप लगाया कि उन्हें राजनीतिक माहौल का हवाला दिया गया, जबकि तस्वीरों में कोई राजनीतिक संदेश नहीं था। उन्होंने कहा- कलाकारों के काम को सेंसर किया जा रहा है। इस मामले में बीकानेर हाउस की ओर से कोई बयान नहीं आया है।
उन्होंने बताया कि बुधवार दोपहर 3:30 बजे उनसे कहा गया कि शाम 5 बजे तक तस्वीरें नहीं हटाईं तो प्रदर्शनी रद्द कर दी जाएगी। रेहान के मुताबिक, प्रशासन ने मौजूदा राजनीतिक माहौल का हवाला देकर उनकी तस्वीरों पर आपत्ति जताई। उनके मुताबिक, प्रदर्शनी का प्रस्ताव और लेआउट पहले ही प्रबंधन को दिया जा चुका था। उन्होंने कहा कि तस्वीरें पिछले छह महीनों में हुए प्रदर्शनों का दस्तावेज थीं।
रेहान ने कहा कि मुझे नहीं पता कि वे किससे डरे हुए हैं और तिरंगा की फोटो तक हटाने की हद तक चले गए। लेकिन मैं तिरंगे के फोटो नहीं हटाऊंगा। प्रदर्शनी रविवार तक तय कार्यक्रम के अनुसार जारी रहेगी।
Raihan Vadra’s Instagram Post The Bikaner House Management allegedly forced him for the removal of the Indian tricolour and images related to the Delhi Youth Protests from Raihan’s exhibition. Raihan did not agree to this, he will now hold another exhibition elsewhere and will display the Protest Photos.
— Mr. Democratic (@MrDemocratic_) October 21, 2026
क्या बोलीं प्रियंका गांधी वाड्रा?
प्रियंका गांधी वाड्रा ने इस कदम को हास्यास्पद बताया। उन्होंने इसे देशभर के युवाओं की आवाज दबाने की कोशिश बताया। प्रियंका ने कहा- उसकी तस्वीरें प्रदर्शनों की थीं। उनमें कोई टिप्पणी नहीं थी। किसी के खिलाफ अपमानजनक बात नहीं थी। वे केवल प्रदर्शन का दृश्य दस्तावेज थीं।


