राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

राजीव गांधी की आंखों के बारे में सोनिया गांधी के पिता ने क्‍या कहा था, फिर क्‍या जबाव दिया सोनिया ने?

sonia gandhi

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने अपनी नई आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ के आधिकारिक विमोचन के दौरान यह बात कही थी। उन्होंने साझा किया कि उनके पिता बहुत सख्त थे और जब राजीव गांधी पहली बार उनसे बात करने या मिलने आए थे, तो वे भी काफी डरे हुए और नर्वस थे।

सोनिया ने कहा ‘मेरे पिताजी बहुत सख्त थे। ऐसे में राजीव जी मेरे पिताजी से बात करने आए। जब मेरे पिताजी राजीव जी से मिले, तो उन्होंने मुझसे कहा, “इस लड़के की आंखों में देखो, तुम्हें पता चल जाएगा कि यह इंसान कैसा है।

सख्‍ती की वजह से नहीं कर पाती थी बात : सोनिया गांधी ने बताया कि उनके पिता की सख्ती के चलते माता-पिता को अपने रिश्ते या निजी मामलों के बारे में बताना बहुत मुश्किल था। जब राजीव गांधी उनके पिता से मिलने गए, तो वह भी काफी घबराए हुए थे। सोनिया गांधी ने यह भी याद किया कि जब इंदिरा गांधी को गुस्सा आता था, तो उन्हें अपने पिता की सख्ती याद आ जाती थी और वह पूरी तरह चुप हो जाती थीं।

बता दें कि सोनिया गांधी की किताब ‘Belonging: A Journey of Love’ की औपचारिक लॉन्चिंग हो गई। दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी समेत कई नेता मौजूद रहे। किताब की लॉन्चिंग के मौके पर सोनिया गांधी ने अपने परिवार, निजी जिंदगी और भारत से अपने जुड़ाव को लेकर खुलकर बात की।

पिता के बारे में क्या बोलीं सोनिया : अपने परिवार के बारे में बात करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि इंदिराजी का गुस्सा देखकर मुझे अपने पिता की याद आती थी, वो बहुत सख्त थे। राजीव जब मेरे घर आए थे तो वह भी डर रहे थे। वहीं बेटे राहुल गांधी का नाम रखने पर सोनिया ने बताया, ‘मुझे इंदिराजी को मां कहने में समय लगा। राहुल का नाम रखा जाना था, लेकिन मुझे भारत में नामकरण परंपरा के बारे में पता नहीं था। इंदिराजी पंडित बुलाकर नाम रखना चाहती थीं, मैं कह रही थी कि हमारे बच्चे का नाम रखना है तो इसके लिए पंडित क्यों जरूरी है?’

यादों के सहारे लिखी किताब, डायरी नहीं लिखती थी: सोनिया गांधी ने बताया कि उन्होंने अपनी जिंदगी की घटनाओं का कोई डायरी रिकॉर्ड नहीं रखा था। उन्‍हें कभी डायरी लिखने की आदत नहीं रहीं। किताब में जो कुछ भी लिखा गया है, वह उनकी याददाश्त पर आधारित है। उन्होंने किताब का नाम ‘Belonging’ रखने की वजह भी बताई। सोनिया के मुताबिक, जब वह भारत आई थीं, तब यहां की संस्कृति उनके लिए नई थी। धीरे-धीरे वह भारतीय संस्कृति से जुड़ती चली गईं और भारत उनके जीवन का हिस्सा बन गया। इसी अनुभव को उन्होंने किताब के शीर्षक में जगह दी है।

2 लाख से ज्यादा प्रतियां बिकीं : बता दें कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब बिलॉन्गिंग: ए जर्नी ऑफ लव ने एक साथ पांच रिकॉर्ड बनाए हैं। किताब के प्रकाशक हार्पर कॉलिन्स इंडिया ने सोमवार को बुक लॉन्चिंग के अवसर पर बताया कि 10 नवंबर को रिलीज हुई इस किताब की एक हफ्ते से भी कम समय में 2 लाख से ज्यादा प्रतियां बिक चुकी हैं।