Railway Stock: रेल कंपनी Titagarh Rail Systems को रेलवे से बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी ने बुधवार, 18 नवंबर को बताया कि उसे चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (CLW) से ₹65.38 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इसके तहत कंपनी WAG-9 लोकोमोटिव के लिए 3-फेज एसिंक्रोनस ट्रैक्शन मोटर्स की सप्लाई करेगी।
रेगुलर सोर्स बनने के बाद ऑर्डर
यह ऑर्डर Scheme-I Type 6FRA-6068 ट्रैक्शन मोटर्स के लिए है। कंपनी के मुताबिक, इंडियन रेलवे ने हाल ही में इन मोटर्स की सप्लाई के लिए उसका वेंडर स्टेटस अपग्रेड किया था। उसे रेगुलर सोर्स कैटेगरी में रखा गया था। इसके बाद कंपनी को यह पहला कॉन्ट्रैक्ट मिला है।
Titagarh Rail Systems के पास हर साल 1,200 ऐसी मोटर्स बनाने की मंजूर क्षमता है। कंपनी को ऑर्डर की सप्लाई चरणों में करनी है। इसे 31 दिसंबर 2027 तक पूरा करना होगा।
पैसेंजर रेल बिजनेस पर बढ़ा रही फोकस
Titagarh Rail Systems अपने पैसेंजर रेल बिजनेस को तेजी से बढ़ाने की तैयारी में है। कंपनी के वाइस चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर उमेश चौधरी ने पिछले हफ्ते बताया था कि वित्त वर्ष 2028-29 तक इस सेगमेंट की हिस्सेदारी स्टैंडअलोन रेवेन्यू में कम से कम 60% हो सकती है।
इसके लिए कंपनी मेट्रो और वंदे भारत कोच की डिलीवरी बढ़ाने पर जोर दे रही है। पैसेंजर बिजनेस का ऑर्डर बुक भी लगातार बढ़ रहा है।
शिपबिल्डिंग बिजनेस में भी विस्तार
रेलवे के अलावा कंपनी शिपबिल्डिंग बिजनेस में भी अपनी मौजूदगी बढ़ा रही है। इसके लिए नई फैसिलिटी तैयार की जा रही है। कंपनी को उम्मीद है कि इससे वित्त वर्ष 2027-28 से इस कारोबार को रफ्तार मिलेगी। वहीं, वित्त वर्ष 2028-29 से 2029-30 तक यह बिजनेस अपनी पूरी क्षमता के करीब पहुंच सकता है।
Titagarh Rail Systems का शेयर बुधवार को BSE पर 0.33% की तेजी के साथ ₹735 पर बंद हुआ। पिछले 1 साल में स्टॉक 15.78% टूटा है।
Experts Views : बाजार का सेटअप अभी भी पॉजिटिव, ‘बाय-ऑन-डिप्स’ की रणनीति करेगी काम
Disclaimer: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।

