
Rahul Gandhi Girlfriend Story: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की आत्मकथा ‘Belonging: A Journey of Love’ के विमोचन समारोह के दौरान अपने कॉलेज के दिनों से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा साझा किया था। इस दौरान उन्होंने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी गर्लफ्रेंड का जिक्र किया था। ALSO READ: जब गर्लफ्रेंड को उसी रेस्टोरेंट ले गए राहुल गांधी, जहां मिले थे राजीव-सोनिया: सुनाया कैंब्रिज का दिलचस्प किस्सा
क्या था पूरा किस्सा?
राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने बचपन से अपने माता-पिता (राजीव गांधी और सोनिया गांधी) की पहली मुलाकात की कहानी कई बार सुनी थी। साल 1965 में राजीव गांधी और सोनिया गांधी की पहली मुलाकात कैंब्रिज के एक ग्रीक रेस्टोरेंट ‘वैरसिटी रेस्टोरेंट’ (Varsity Restaurant) में हुई थी। कई साल बाद जब राहुल गांधी खुद पढ़ाई के लिए कैंब्रिज गए, तो वे अपनी गर्लफ्रेंड को उसी ऐतिहासिक रेस्टोरेंट में ले गए थे ताकि वे देख सकें कि उनके माता-पिता कहां मिले थे।
किस्से को याद करते हुए राहुल ने बताया कि पीले दरवाजे वाले उस रेस्टोरेंट में पहुंचने के बाद उन्होंने टेबल बुक की। जब वेटर ने ऑर्डर लिया, तो राहुल ने वही खास चिकन डिश मंगाई, जो उनके माता-पिता अक्सर वहां खाया करते थे। हैरानी की बात यह रही कि वहां के वेटर ने भी उन्हें राजीव और सोनिया गांधी की पुरानी मुलाकातों से जुड़ी यादें ताजा करवा दीं।
कौन है वो गर्लफ्रेंड?
राहुल गांधी ने अपने संबोधन के दौरान उस महिला का नाम या पहचान सार्वजनिक नहीं की। कार्यक्रम के बाद जब मीडियाकर्मियों ने उनसे उनकी उस गर्लफ्रेंड के बारे में पूछा, तो उन्होंने मुस्कुराते हुए जवाब दिया कि “वह अब मेरी एक दोस्त हैं”। ALSO READ: राहुल-प्रियंका के जन्म के बाद बदल गया था इंदिरा गांधी का व्यवहार, Belonging : A Journey of Love के विमोचन पर Sonia Gandhi ने क्या किए खुलासे
रेस्टोरेंट को लेकर क्या बोले राहुल गांधी?
किस्से को आगे बढ़ाते हुए राहुल गांधी ने मजाक में यह भी कहा कि भले ही वह जगह प्यार में पड़ने के लिए बहुत अच्छी है, लेकिन वहां मिलने वाली चिकन डिश (Chicken Chasseur) बिल्कुल अच्छी नहीं थी। उन्होंने मजाकिया अंदाज में लोगों को सलाह दी कि उस रेस्टोरेंट में जाएं तो खाना खाने से बचें।


