
IPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट मंगलवार को जारी की गई, जिसमें आगामी नीलामी से पहले सभी Indian Premiere League टीमों द्वारा रिटेन किए गए और रिलीज़ किए गए खिलाड़ियों की जानकारी दी गई है।
मेगा नीलामी से पहले होने वाले रिटेंशन में अक्सर टीम का पूरी तरह से कायापलट (रीसेट) हो जाता है, लेकिन मिनी नीलामी से पहले फ्रेंचाइज़ियां अपनी टीम के ज़्यादातर खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती हैं। हालांकि, इसके लिए उन्हें सैलरी और टीम से जुड़े नियमों का पालन करना होता है।
कुल सैलरी कैप 157 करोड़ रुपये
IPL 2027 के लिए, प्रति फ्रेंचाइजी कुल सैलरी कैप 157 करोड़ रुपये तय की गई है। फाइनल स्क्वॉड में 18 से 25 खिलाड़ी हो सकते हैं, जिनमें से अधिकतम आठ विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं।IPL 2027 का ऑक्शन 16 दिसंबर को गोवा में होना है।IPL 2027 की रिटेंशन डेडलाइन से पहले कई खिलाड़ियों की अदला-बदली (ट्रेड) हुई, जिससे कई फ्रेंचाइजियों में बड़े बदलाव देखने को मिले।
10 IPL टीमों में से, गुजरात टाइटंस ने सबसे ज़्यादा 22 खिलाड़ियों को रिटेन किया, जबकि दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस ने सबसे कम, 16-16 खिलाड़ियों को अपने साथ बनाए रखा।
कोलकाता नाइट राइडर्स ने 12 खिलाड़ियों को रिलीज़ किया, जिनमें श्रीलंकाई तेज़ गेंदबाज़ मथीशा पथिराना (18 करोड़) शामिल हैं – जो टीम से बाहर होने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी हैं। पूर्व कप्तान अजिंक्य रहाणे, मुस्तफिजुर रहमान (9.2 करोड़) और रचिन रवींद्र को भी रिलीज़ कर दिया गया है।
मुंबई इंडियंस ने 13 खिलाड़ियों को रिलीज़ किया, जिनमें तेज़ गेंदबाज़ ट्रेंट बोल्ट (12.5 करोड़) और दीपक चाहर (9.25 करोड़) शामिल हैं। इन दोनों खिलाड़ियों के रिलीज़ होने से टीम के पास 21.75 करोड़ की अतिरिक्त राशि उपलब्ध हो गई है।

सनराइजर्स हैदराबाद ने तीन बड़े खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। इनमें ऑस्ट्रेलिया के आक्रामक सलामी बल्लेबाज ट्रेविस हेड सबसे चर्चित नाम हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 14 करोड़ रुपये की कीमत पर अपनी टीम में बरकरार रखा था। हेड के अलावा दक्षिण अफ्रीका के तेज गेंदबाज गेराल्ड कोएत्जी (2 करोड़ रुपये) और भारतीय तेज गेंदबाज जयदेव उनादकट (1 करोड़ रुपये) को भी रिलीज कर दिया गया है।
दिल्ली कैपिटल्स (DC) ने चार खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है। इस सूची में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क सबसे बड़ा नाम हैं। फ्रेंचाइजी ने उन्हें 11.75 करोड़ रुपये की कीमत पर अपनी टीम में शामिल किया था।दिल्ली ने भारतीय बल्लेबाज नीतीश राणा (4.2 करोड़ रुपये), श्रीलंका के सलामी बल्लेबाज पथुम निसांका (4 करोड़ रुपये) और विकेटकीपर बल्लेबाज अभिषेक पोरेल (4 करोड़ रुपये) को भी रिलीज कर दिया है।

गत विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) – जिसने 2026 में लगातार दूसरी बार आईपीएल खिताब जीता था – ने पिछले सीज़न की टीम से 20 खिलाड़ियों को रिटेन किया है, जिनमें विराट कोहली और कप्तान रजत पाटीदार शामिल हैं। आरसीबी ने इंग्लैंड के ऑलराउंडर जैकब बेथेल को रिलीज़ कर दिया है।
राजस्थान रॉयल्स ने शिमरोन हेटमायर (11 करोड़) और तुषार देशपांडे (6.5 करोड़) सहित नौ खिलाड़ियों को रिलीज कर दिया है, जिससे अब उनके ऑक्शन पर्स में 27.05 करोड़ रुपये बचे हैं।
गुजरात टाइटंस ने भी अपने दल में बदलाव किए हैं। फ्रेंचाइजी ने ईशांत शर्मा, ल्यूक वुड, कुलवंत खेजरोलिया, शाहरुख खान और कॉनर एस्टरहुइज़ेन को रिलीज कर दिया है। इन पांच खिलाड़ियों को टीम से बाहर करने के बाद गुजरात के पर्स में 6.55 करोड़ रुपये जुड़ गए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने अपने रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों की सूची जारी कर दी है।चेन्नई सुपर किंग्स ने प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, मैट हेनरी, जैक फाउल्क्स, अमान खान, कुलदीप यादव, आकाश मधवाल, डियान फोरेस्टर और मैकनील नोरोन्हा को रिलीज कर दिया है।
पंजाब किंग्स ने तीन खिलाड़ियों को टीम से बाहर कर दिया है। इनमें 4.2 करोड़ रुपये की कीमत वाले युवा बल्लेबाज नेहाल वढेरा सबसे प्रमुख नाम हैं। फ्रेंचाइजी ने ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर मिचेल ओवेन (3 करोड़ रुपये) और न्यूजीलैंड के तेज गेंदबाज लॉकी फर्ग्यूसन (2 करोड़ रुपये) को भी रिलीज कर दिया है।
लखनऊ सुपर जायंट्स ने इसके आवेश खान, मैथ्यू ब्रीट्जके, एनरिक नॉर्खिया, जॉर्ज लिंडे, वानिंदु हसरंगा, नमन तिवारी और अर्शिन कुलकर्णी को रिलीज कर दिया है।
ALSO READ: IPL 2027 Mini Auction से पहले हुई यह 5 बड़ी अदला बदली

