PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

PM मोदी ने जवानों के बीच बस्तर में मनाई दिवाली, नक्सलवाद पर जीत को बताया ऐतिहासिक, बोले- अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई

Prime Minister Narendra Modi addressing security forces in Bastar

Prime Minister Narendra Modi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के मौके पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों के जवानों के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता को देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह नक्सलवाद पर ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद बस्तर में मनाई जाने वाली पहली दिवाली है। उन्होंने कहा कि कभी जहां गोलियों की गूंज और नक्सली आतंक का कहर था, वहां अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि जब आंतरिक सुरक्षा मजबूत होती है, तो बाहरी दुश्मन कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीपावली के मौके पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षाबलों के जवानों के साथ त्योहार मनाया। इस दौरान उन्होंने जवानों को संबोधित करते हुए नक्सलवाद के खिलाफ मिली सफलता को देश के लिए बड़ी उपलब्धि बताया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि यह नक्सलवाद पर ऐतिहासिक जीत हासिल करने के बाद बस्तर में मनाई जाने वाली पहली दिवाली है।

उन्होंने कहा कि कभी जहां गोलियों की गूंज और नक्सली आतंक का कहर था, वहां अब शांति और विकास की नई शुरुआत हुई है। उन्होंने कहा कि जब आंतरिक सुरक्षा मजबूत होती है, तो बाहरी दुश्मन कुछ नहीं बिगाड़ सकता।

 उन्होंने जवानों के शौर्य, त्याग और समर्पण की जमकर तारीफ की। प्रधानमंत्रीने करनपुर स्थित सीआरपीएफ के कोबरा (COBRA) ऑपरेशंस बेस का दौरा किया, जवानों का हौसला बढ़ाया, उन्हें अपने हाथों से मिठाइयां खिलाईं और वीरगति को प्राप्त हुए शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।


उन्होंने कहा कि  कभी नक्सलवाद का सबसे बड़ा गढ़ माने जाने वाले इस क्षेत्र में सुरक्षाबलों के पराक्रम और योगदान को सराहते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि आपके बलिदानों और अटूट निष्ठा की वजह से ही हमने यहां से नक्सलवाद के आतंक को पूरी तरह खत्म किया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पूर्ववर्ती सरकारों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि एक समय था जब नक्सलवाद को लाइलाज बीमारी मानकर भगवान भरोसे छोड़ दिया गया था, लेकिन 2014 के बाद मजबूत राजनीतिक इच्छाशक्ति ने पूरी तस्वीर बदल कर रख दी है। प्रधानमंत्री मोदी ने आतंक के पुराने दौर का जिक्र करते हुए मोदी ने कहा कि माओवादियों के खिलाफ यह लड़ाई कतई आसान नहीं थी। नक्सलियों ने दहशत फैलाकर आम जनता से उनका वोटिंग का अधिकार तक छीन लिया था।


उन्होंने कहा कि  हालात इतने खराब थे कि एक ही साल में नक्सली हमलों का आंकड़ा 2000 तक पहुंच जाता था। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 2026 की दीपावली खास है, क्योंकि देश दशकों पुरानी नक्सलवाद की लड़ाई जीत चुका है। सुरक्षाकर्मियों की तुलना सरहद पर तैनात सेना से करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के भीतर पुलिस और सुरक्षाबल जो भूमिका निभाते हैं, वह देश की अखंडता के लिए बेहद अहम है।