नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर टॉप शहरों की सूची से बाहर, 8 साल से था नंबर-1

नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर, इंदौर टॉप शहरों की सूची से बाहर, 8 साल से था नंबर-1

केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में इस बार बड़ा बदलाव देखने को मिला है। लगातार 8  वर्षों तक देश के सबसे स्वच्छ शहर का खिताब हासिल करने वाला मध्य प्रदेश का इंदौर इस बार शीर्ष शहरों की सूची में जगह नहीं बना पाया है। वहीं, नवी मुंबई ने देश के सबसे स्वच्छ शहर का पहला स्थान हासिल किया है। इस सूची में सूरत दूसरे और विजयवाड़ा तीसरे स्थान पर रहे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नई दिल्ली में आयोजित एक कार्यक्रम में स्वच्छता सर्वेक्षण के विजेता शहरों को पुरस्कार प्रदान किए।

ALSO READ: Electric Scooter : Bajaj Chetak, TVS, Hero, Honda और Suzuki, Ather और River की उड़ी नींद, Vespa का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर मचाने आया तहलका

नवी मुंबई बना देश का सबसे स्वच्छ शहर

केंद्र सरकार के वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण में नवी मुंबई ने पहला स्थान हासिल किया है। इसके बाद गुजरात के सूरत को दूसरा और आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा को तीसरा स्थान मिला है। वहीं, 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की श्रेणी में मध्य प्रदेश के उज्जैन ने बाजी मारी है। इस श्रेणी में चंडीगढ़ दूसरे और गुंटूर तीसरे स्थान पर रहा।

ALSO READ: Samsung Galaxy S27 सीरीज को लेकर बड़ा खुलासा, S27 और S27 Plus को लेकर सामने आई यह खबर

10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में जबलपुर को दूसरा स्थान

10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों की श्रेणी में ग्रेटर विशाखापत्तनम को देश का सबसे स्वच्छ शहर घोषित किया गया है। इस सूची में मध्य प्रदेश के जबलपुर ने दूसरा और लखनऊ ने तीसरा स्थान हासिल किया है।

नदी किनारे बसे सबसे स्वच्छ शहरों में रीवा नंबर-1

स्वच्छ रिवरफ्रंट टाउन श्रेणी में मध्यप्रदेश के रीवा ने पहला स्थान हासिल किया है। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर को दूसरा और उत्तर प्रदेश के वाराणसी को तीसरा स्थान मिला है।
https://x.com/search?q=Cleanest%20Cities%20in%20India&src=typed_query

स्वच्छ तटीय और हिमालयी शहरों में कौन रहा आगे?

केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्रालय के अनुसार, स्वच्छ तटीय शहरों की श्रेणी में ओडिशा के पुरी ने पहला स्थान हासिल किया है। केरल के अलप्पुझा को दूसरा और महाराष्ट्र के रत्नागिरी को तीसरा स्थान मिला है। वहीं, सबसे स्वच्छ हिमालयी शहरों की श्रेणी में उत्तराखंड के रुद्रपुर ने पहला स्थान हासिल किया है। जम्मू इस श्रेणी में दूसरे स्थान पर रहा।

ALSO READ: Assam Train Accident : सिग्नल रेड है ब्रेक नहीं लग रहा, लोको-पायलट के ये बोलते ही आई धड़ाम की आवाज, असम रेल हादसे का सामने आया Video

आठ साल बाद इंदौर को नहीं मिला पहला स्थान

इंदौर पिछले आठ वर्षों से लगातार देश का सबसे स्वच्छ शहर बना हुआ था। लेकिन इस बार जारी स्वच्छता सर्वेक्षण के शीर्ष शहरों में इंदौर का नाम शामिल नहीं है। इससे स्वच्छता के मामले में देशभर में अपनी अलग पहचान बनाने वाले इंदौर को लेकर चर्चा तेज हो गई है।