सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने

Sonia Gandhi Book Nitish Kumar: सोनिया गांधी ने अपनी पुस्तक ‘बिलॉन्गिंग : अ जर्नी ऑफ लव’ (Belonging: A Journey of Love) में बिहार के मुख्यमंत्री पूर्व मुख्‍यमंत्री और जदयू अध्यक्ष नीतीश कुमार के विपक्षी ‘इंडिया’ (INDIA) गठबंधन से बाहर निकलने के घटनाक्रम का विस्तृत उल्लेख किया है। नीतीश से जुड़ी जानकारी सामने आने के बाद जदयू भड़क गई है। नीतीश की पार्टी ने कहा कि सोनिया ने घटनाक्रम को लोगों को गुमराह करने की एक खास रणनीति के तहत पेश किया है।

क्या टिप्पणी की सोनिया गांधी ने?

सोनिया गांधी ने लिखा है कि जनवरी 2024 में ‘इंडिया’ गठबंधन को तब बड़ा झटका लगा, जब बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विपक्षी नेताओं की एक ऑनलाइन बैठक के दौरान अचानक ‘एक बेहद कमजोर सा बहाना बनाकर’ बैठक छोड़कर बाहर चले गए। उन्होंने लिखा- यह बहुत अजीब लगा था और ऐसा लगा कि कुछ न कुछ खिचड़ी पक रही है। इसके तुरंत बाद खबर आई कि वह फिर से मोदी जी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो गए हैं। यह स्पष्ट था कि यह सब पहले से ही सुनियोजित था। ALSO READ: ‘जब प्रणब मुखर्जी ने जताई प्रधानमंत्री बनने की इच्छा’: सोनिया गांधी की नई किताब के इन खुलासों ने मचाई सियासी हलचल

 

सोनिया गांधी के अनुसार, नीतीश कुमार गठबंधन से बाहर होने का रास्ता तलाश रहे थे और वह भाजपा के प्रभाव में काम कर रहे थे। उन्होंने स्वीकार किया कि नीतीश कुमार का यूं अलग होना विपक्षी गठबंधन के लिए शुरुआती झटका जरूर था, लेकिन इस झटके के बावजूद ‘इंडिया’ गठबंधन का संकल्प और अधिक मजबूत हुआ।  ALSO READ: सोनिया गांधी ने दो बार कैसे दी कैंसर को मात, आत्मकथा में बताई संघर्ष की पूरी दास्‍तान

क्या कहा जदयू ने?

जदयू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने आरोप लगाया कि गांधी ने अपनी किताब में इस पूरे घटनाक्रम को लोगों को गुमराह करने की एक खास रणनीति के तहत पेश किया है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के चित्रण पर नाराजगी जताते हुए जदयू ने कहा कि वह विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ (इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस) के मुख्य सूत्रधार थे। ALSO READ: Belonging: राजनीति, प्‍यार और निजी जिंदगी तक, गांधी परिवार में हुईं हत्‍याओं के बाद कैसे बदल गई सोनिया गांधी की जिंदगी

 

संजय झा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस में वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ अमर्यादित और निजी टिप्पणियां करने की संस्कृति बन गई है। दरअसल, नीतीश कुमार ने इसलिए गठबंधन छोड़ा क्योंकि कांग्रेस और उसके सहयोगियों की व्यक्तिगत राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं व क्षेत्रीय हितों की वजह से गठबंधन अपनी दिशा खो रहा था। जदयू ने कहा कि देश भर के क्षेत्रीय दलों को एक मंच पर लाने और ‘इंडिया’ गठबंधन की नींव रखने वाले असल में नीतीश कुमार ही थे। शुरुआत में कई क्षेत्रीय दल कांग्रेस के साथ आने को तैयार नहीं थे, जिन्हें नीतीश कुमार ने ही राजी किया था।