12 घंटे के अंदर दूसरी ट्रेन दुर्घटना, अब कानपुर में चौरीचौरा एक्सप्रेस पटरी से उतरी

12 घंटे के भीतर देश में दूसरी रेल दुर्घटना सामने आई है। बुधवार सुबह असम के गुवाहाटी के पास डिगारू रेलवे स्टेशन पर कोलकाता से मिजोरम के सैरांग जा रही ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए। वहीं, अब शाम में कानपुर में चौरीचौरा एक्सप्रेस भी डिरेल हो गई।