
देश के चार राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, महाराष्ट्र और कर्नाटक में विधान परिषद (MLC) की 28 सीटों के लिए मंगलवार को मतगणना हुई। बिहार में 8, कर्नाटक में 4, महाराष्ट्र में 5 और उत्तर प्रदेश में 11 सीटों पर मतगणना चल रही है। उत्तरप्रदेश विधान परिषद चुनाव की मतगणना के बीच तीन शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों से शुरुआती रुझानों की जानकारी मिली है।
बरेली और मेरठ शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवार आगे बताए जा रहे हैं जबकि आगरा में समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के आगे होने की खबर है। हालांकि इन रुझानों की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। बताया जा रहा है कि ये आंकड़े उम्मीदवारों की ओर से साझा किए गए हैं।


