मैं फिट हो गई, जेमिमा रोड्रिग्स ने इंस्टा पर फोटो अपलोड कर किया एलान

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की शीर्ष क्रम की बल्लेबाज जेमिमा रोड्रिग्स ने शुक्रवार को घोषणा की कि वह अगस्त में लगी चोट से पूरी तरह उबर चुकी हैं और मुकाबलों के लिए मैदान पर उतरने को तैयार हैं।रोड्रिग्स को तीन अगस्त को इंग्लैंड की फ्रेंचाइजी टीम ‘सदर्न ब्रेव’ की ओर से ‘द हंड्रेड’ टूर्नामेंट में खेलते समय पैर की मांसपेशियों (हैमस्ट्रिंग) में चोट लगी थी।

इसके बाद बीसीसीआई (भारतीय क्रिकेट बोर्ड) की चिकित्सा टीम ने उन्हें संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में आयोजित टी20 एशिया कप और जापान में हुए एशियाई खेलों से बाहर कर दिया था।वह हाल में जिम्बाब्वे के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेली गई सीमित ओवरों की सीरीज में भी हिस्सा नहीं ले सकी थीं।

छब्बीस वर्षीय जेमिमा ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए चोट से उबरने के बाद खुद को पूरी तरह फिट घोषित किया। उन्होंने लिखा, ‘‘जीवन से जुड़ा अपडेट: मुझे (हैमस्ट्रिंग) फिट घोषित कर दिया गया है। तीन महीने तक चोट से उबरने (रिहैब) के बाद अब मैं मैदान पर वापसी करने के लिए और इंतजार नहीं कर सकती। ’’
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का अगला दौरा दिसंबर में दक्षिण अफ्रीका का होगा जिसमें टीम कई प्रारूपों की सीरीज खेलेगी।इसके अलावा जेमिमा मौजूदा सीनियर महिला टी20 ट्रॉफी में मुंबई की टीम की ओर से भी खेल सकती हैं।

 आज ही जेमिमा रोड्रिगेज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे विश्वकप 2025 में शतक बनाने वाली पहली बल्लेबाज बनी थी

पिछले साल आज ही के दिन जेमिमा रोड्रिगेज ने मुंबई के डीवाए पाटिल स्टेडियम में 127 रन बनाकर महिला एकदिवसीय विश्वकप में ना केवल पहला शतक जमाया बल्कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस विश्वकप में शतक जमाने वाली पहली बल्लेबाज बनी थी। उनका शतक फीबी लिचफील्ड के शतक पर भारी पड़ा था। उनको आज किस्मत का भी बहुत साथ मिला। उनके 2 मुश्किल और 2 आसान कैच छूटे थे।

वहीं एक रिव्यू पर भी वह बची थी। यही कारण है कि वह अंत में थकते थकते भी आउट नहीं हुई थी। जेमीमा जब 80 पार हुई थी तो एलिसा हीली ने उनका बेहद आसान कैच छोड़ा था। वहीं शतक के बाद ताहिला मैक्रगाथ ने उनका आसान कैच छोड़ा था। पारी की शुरुआत में फीबी ने उनका एक मुश्किल कैच छोड़ा था वहीं सदरलैंड की एक गेंद पर उनका एक मुश्किल कैच एलिसा हीली ने छोड़ा था।