
Latest News Today Live Updates in Hindi : अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों के लिए मतदान कराए गए हैं। वोटिंग के बाद मतगणना जारी। पल पल की जानकारी…
-जॉजिया से डेमोक्रेटिक जॉन ओसॉफ जीते
-नॉर्थ कैरोलिना से डेमोक्रेटिक उम्मीदवार रॉय कूपर की जीत।
अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर पोस्ट किया, फॉक्स न्यूज़ की रेटिंग काफी गिर गई है (27%!) क्योंकि वे ‘ट्रंप से नफरत करने वाले डेमोक्रेट्स’ को कवर करने में बहुत ज़्यादा समय बिता रहे हैं! मेरी लोकप्रियता के आंकड़े अब तक के सबसे अच्छे स्तर पर हैं। CNN के नए पोल के अनुसार, रिपब्लिकन्स के बीच ‘ट्रंप’ 99% पर हैं। वहीं, रिपब्लिकन राष्ट्रपतियों की बात करें तो ‘ट्रंप’ 53% पर हैं, जबकि रोनाल्ड रीगन 18% पर और अब्राहम लिंकन 8% पर हैं!
-फ्लोरिडा से रिपब्लिकन पार्टी के जिम श्वार्टजेल ने फ्लोरिडा के 19वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स का चुनाव जीत लिया है। रिपब्लिकन पार्टी की लॉरेल ली ने फ्लोरिडा के 15वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से फिर से जीत हासिल की है।
-जॉर्जिया से डेमोक्रेटिक पार्टी की लूसी मैकबैथ ने जॉर्जिया के 6वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से दोबारा जीत दर्ज की है।
-डेमोक्रेटिक पार्टी की जुलियाना स्ट्रैटन ने इलिनॉय से अमेरिकी सीनेट का चुनाव जीत लिया है।
-डेमोक्रेटिक पार्टी के सुहास सुब्रमण्यम ने वर्जीनिया के 10वें कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से दोबारा चुनाव जीतकर अपनी सीट बरकरार रखी है।
-डेमोक्रेटिक पार्टी के वेस्ली बेल ने मिसौरी के पहले कांग्रेसनल डिस्ट्रिक्ट से दोबारा चुनाव जीत लिया है।


