श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, दो फीट गहरा गड्ढा; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

श्रीगंगानगर में रेलवे ट्रैक पर जोरदार धमाका, दो फीट गहरा गड्ढा; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

Rajasthan railway track blast

Rajasthan Railway Track Blast: राजस्थान में श्रीगंगानगर के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर 50 जीबी गांव के पास मंगलवार रात करीब 9:45 बजे संदिग्ध धमाका हुआ। धमाके से रेलवे ट्रैक के नीचे लगे दो सीमेंट स्लीपर टूट गए और पटरी के बीच दो फीट गहरा गड्ढा बन गया। हादसे के बाद इस लाइन पर चलने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया। एटीएस और आईबी जांच में जुटीं।

 

विस्फोट से ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही सुरक्षा एजेंसियों और रेलवे अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

 

क्या बोले श्री गंगानगर के पुलिस अधिक्षक?

श्री गंगानगर के पुलिस अधिक्षक हरिशंकर ने कहा कि अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे लाइन पर 50 जीबी गांव के पास, रेलवे ट्रैक को सहारा देने वाले दो स्लीपर ब्लॉक संदिग्ध विस्फोट में क्षतिग्रस्त हो गए हैं। सबूतों की जांच के लिए FSL टीम को मौके पर बुलाया जा रहा है।

 

उन्होंने कहा कि अभी यह कहना जल्दबाजी होगी कि घटना किस तरह की है। हाल ही में सीमावर्ती इलाके से बरामद किए गए 7.5 किलो RDX से इसका कोई संबंध अभी तक सामने नहीं आया है। मामले की जांच चल रही है।

45 मिनट पहले गुजरी थी ट्रेन

श्रीगंगानगर के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर जिस समय हादसा हुआ वहां से एक यात्री ट्रेन सिर्फ 45 मिनट पहले ही गुजरी थी।