
Share Market Update 4 November: वैश्विक रुझानों और अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के बीच भारतीय शेयर बाजार में बुधवार को लगातार तीसरे सत्र में शानदार तेजी देखने को मिली। बाजार बढ़त के साथ हरे निशान पर बंद हुआ, जहां सेंसेक्स 384 से अधिक अंकों की छलांग लगाकर 77,301 पर पहुंच गया, वहीं निफ्टी भी 150 अंकों से ज्यादा की बढ़त के साथ 23,900 के स्तर को पार कर गया।
भारतीय शेयर बाजार बाजार में आज लगातार तीसरे दिन भी बढ़त दिखाई दी। निफ्टी स्मॉलकैप 250 और निफ्टी मिडकैप 100 सूचकांक में उछाल दिखाई दिया।
निफ्टी रियल्टी सूचकांक में 2 फीसदी की जोरदार वृद्धि हुई। निफ्टी एफएमसीजी और निफ्टी उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुएं सूचकांकों में 1 फीसदी से अधिक का लाभ दर्ज किया गया। मीडिया और रियल्टी शेयरों ने बाजार को ऊपर उठाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हालांकि, रुझान के विपरीत निफ्टी आईटी सूचकांक लाल निशान में बंद हुए।
भारत इलेक्ट्रानिक्स, टाइटन, अडानी इंटरप्राइजेस, जियो फाइनेंशियल के शेयर हरे निशान में रहे तो टीसीएस, इंफोसिस, कोल इंडिया और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर लाल निशान में बंद हुए।


