
US Midterm Elections 2026: अमेरिकी मिडटर्म चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप को झटका लगने और संसद में शक्ति संतुलन बदलने से भारत के लिए राहत की नई किरण दिखाई दे रही है। H-1B वीजा पर लगने वाली भारी फीस और कड़े नियमों पर लगाम से लेकर, मनमाने 50% ट्रेड टैरिफ और रूसी तेल आयात पर जारी धमकियों का असर कम पड़ने के आसार हैं। हालांकि, चीन के खिलाफ रक्षा और सामरिक साझेदारियों पर इसका कोई नकारात्मक असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंध दोनों दलों के लिए प्राथमिकता हैं। जानिए कैसे ट्रंप की इस सियासी हार का सीधा असर भारतीय आईटी पेशेवरों, व्यापारिक नीतियों और ऊर्जा सुरक्षा पर पड़ने जा रहा है।
H-1B वीज़ा और IT पेशेवरों को राहत
- फीस और प्रतिबंधों पर लगाम : ट्रंप प्रशासन द्वारा H-1B वीज़ा पिटीशन पर $1,00000 की भारी फीस लगाने और कड़े नियम थोपने के फैसलों पर अब डेमोक्रेटिक-नियंत्रित संसद से भारी दबाव और कानूनी अड़चनें आएंगी।
- अमेरिकी टेक कंपनियों का फायदा : गूगल, माइक्रोसॉफ्ट और मेटा जैसी अमेरिकी टेक कंपनियां, जो भारतीय प्रतिभाओं पर निर्भर हैं, अब कुशल प्रवासियों को लाने के लिए संसद में खुलकर पैरवी कर सकेंगी।
टैरिफ वॉर और ट्रेड अनिश्चितता में कमी
- टैरिफ की मनमानी पर अंकुश : ट्रंप ने भारतीय निर्यात (Indian Exports) पर 50% तक के कड़े टैरिफ का इस्तेमाल एक हथियार की तरह किया था। डेमोक्रेट्स के आने से अब बिना संसदीय मंजूरी के मनमाने टैरिफ लागू करना ट्रंप के लिए आसान नहीं होगा।
- व्यापार में स्थिरता : भारतीय आईटी (IT Services), फार्मा (Pharma) और कपड़ा उद्योग (Textiles) के लिए अमेरिकी बाजार में नीतियां अधिक अनुमानित (Predictable) होंगी।
रूसी तेल (Russian Crude) आयात पर कम दबाव
- प्रतिबंधों की आक्रामकता घटेगी : ट्रंप प्रशासन ने रूसी तेल खरीदने वाले देशों (भारत समेत) पर 100% तक टैरिफ लगाने की धमकियाँ दी थीं। संसद में शक्ति संतुलन के बाद भारत को अपनी ऊर्जा जरूरतों (Energy Security) को पूरा करने में थोड़ी राहत और कूटनीतिक गुंजाइश (Breathing Room) मिलेगी।
रक्षा और सामरिक संबंधों (Defence & Strategic Ties) में निरंतरता
- द्विपक्षीय समर्थन (Bipartisan Support) : चीन को काउंटर करने के लिए भारत-अमेरिका रक्षा साझेदारी को अमेरिका में रिपब्लिकन और डेमोक्रेट दोनों का समर्थन हासिल है। 10-वर्षीय रक्षा ढांचा और क्रिटिकल टेक्नोलॉजी (iCET) साझेदारियां बिना किसी रुकावट के जारी रहेंगी।



