LDA Vageshwari Apartment Housing Scheme: यूपी की राजधानी लखनऊ में प्राइम लोकेशन पर सस्ते में अपना घर खरीदने का जबरदस्त मौका है। लखनऊ विकास प्राधिकरण (LDA) ने नवाबों के शहर में किफायती दाम में अपना आशियाना बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए एक नई आवासीय योजना की शुरुआत की है।
LDA ने शारदा नगर विस्तार, बिजनौर रोड पर स्थित अपनी महत्वाकांक्षी ‘वागेश्वरी अपार्टमेंट’ योजना में 2 BHK फ्लैटों के रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया आधिकारिक तौर पर शुरू कर दी है। अगर आप भी लखनऊ में व्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से लैस घर खरीदना चाहते हैं, तो इस सरकारी आवासीय योजना में आवेदन करने का यह बेहतरीन अवसर है।
‘वागेश्वरी अपार्टमेंट’ योजना के मुख्य बिंदु
- लोकेशन: शारदा नगर विस्तार, बिजनौर रोड, लखनऊ।
- फ्लैट की श्रेणी: 2 BHK (सुनीयोजित आवास)।
- उपलब्ध कुल फ्लैट्स: 936।
- फ्लैट का क्षेत्रफल: 55.25 वर्ग मीटर।
- फ्लैट की कुल कीमत: ₹30,00,000 (30 लाख रुपये)।
- रेरा रजिस्ट्रेशन नंबर: UPRERAPRJ511920/10/2026।
- प्रमोटर आईडी: UPRERAPRM10102।
पंजीकरण डेट और लिंक
पंजीकरण शुरू होने की तिथि: 26 अक्टूबर 2026
पंजीकरण की अंतिम तिथि: 26 नवंबर 2026
आधिकारिक पंजीकरण लिंक: registration.ldalucknow.in
कितना देना होगा बुकिंग/पंजीकरण शुल्क?
लखनऊ विकास प्राधिकरण ने श्रेणीवार पंजीकरण शुल्क तय किया है:
सामान्य श्रेणी: कुल फ्लैट मूल्य का 5% यानी ₹1,50,000 (1.50 लाख रुपये)।
आरक्षित श्रेणी: कुल मूल्य का 2.5% यानी ₹75,000 (75 हजार रुपये)।
नोट: परिस्थितियों के अनुसार उपलब्ध फ्लैटों की संख्या में परिवर्तन या घट-बढ़ संभव है।
आवेदन कैसे करें?
- एलडीए के आधिकारिक पंजीकरण पोर्टल registration.ldalucknow.in पर जाएं।
- पोर्टल पर ‘Vageshwari Apartment’ योजना को चुनें।
- अपनी बुनियादी जानकारी दर्ज करके नया अकाउंट बनाएं/लॉगिन करें।
- मांगी गई जानकारियां भरें, अपने दस्तावेज (आइडेंटिटी व एड्रेस प्रूफ) अपलोड करें।
- आईसीआईसीआई बैंक गेटवे या नेट बैंकिंग/यूपीआई के जरिए तय पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें।

