
एयर चीफ मार्शल आशुतोष दीक्षित ने 31 अक्टूबर 2026 को भारतीय वायु सेना (IAF) के 29वें चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (CAS) के रूप में कार्यभार संभाला। उन्होंने एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह का स्थान लिया है, जो अपना कार्यकाल पूरा करने के बाद उसी दिन सेवानिवृत्त हुए।
PIB की रिपोर्ट के मुताबिक रक्षा मंत्रालय ने 6 अक्टूबर, 2026 को उनकी नियुक्ति की घोषणा की थी। वायु सेना प्रमुख बनने से पहले दीक्षित ‘वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ’ के रूप में कार्यरत थे।
एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कमान सौंपी : एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने 42 वर्षों की शानदार सेवा के बाद आज भारतीय वायु सेना की कमान सौंप दी। इस अवसर पर उन्होंने राष्ट्रीय युद्ध स्मारक पर उन वीर जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित की, जिन्होंने देश की सेवा में अपना सर्वोच्च बलिदान दिया। इसके बाद भारतीय वायु सेना के जवानों ने उन्हें विदाई सलामी के रूप में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया।
कौन कौन सी जिम्मेदारियां संभालीं?
एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित मौजूदा समय में भारतीय वायुसेना के 51वें उप-प्रमुख के पद पर हैं।
मई 2025 से उन्होंने चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ (सीआईएससी) के रूप में कार्य संभाला।
वे सेंट्रल एयर कमान के एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ भी रहे हैं।
एयर हेडक्वार्टर में वे डिप्टी चीफ ऑफ द एयर स्टाफ, असिस्टेंट चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (प्रोजेक्ट्स) और
असिस्टेंट चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (प्लान्स) जैसे शीर्ष पदों पर रहे।
IAF प्रमुख बनने से पहले क्या किया: IAF प्रमुख बनने से पहले आशुतोष दीक्षित ने कई प्रमुख पदों पर काम किया है। उन्होंने वाइस चीफ ऑफ द एयर स्टाफ, चीफ ऑफ इंटीग्रेटेड डिफेंस स्टाफ, एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, सेंट्रल एयर कमांड, डिप्टी चीफ ऑफ द एयर स्टाफ, सीनियर एयर स्टाफ ऑफिसर, साउथ वेस्टर्न एयर कमांड, एयर डिफेंस कमांडर, सदर्न एयर कमांड के पद पर सेवाएं दी है। आशुतोष दीक्षित को अपने काम के लिए कई तरह के सैन्य सम्मानों से नवाजा गया है। उन्हें साल 2006 में वायु सेना मेडल, 2011 में विशिष्ट सेवा मेडल, 2023 में अति विशिष्ट सेवा मेडल और 2026 में परम विशिष्ट सेवा मेडल मिला है।


