जेल से रिहा होते ही हिरासत में आजम खान, अब ED ने कसा शिकंजा, समर्थकों ने किया हंगामा

जेल से रिहा होते ही हिरासत में आजम खान, अब ED ने कसा शिकंजा, समर्थकों ने किया हंगामा

Azam Khan

आजम खान को ईडी की टीम ने रामपुर जेल के बाहर अरेस्ट किया है. ईडी की टीम पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पहुंची थी। जांच एजेंसी की करीबन तीन गाड़ियां रामपुर जेल के बाहर खड़ी हुई थीं।

समाजवादी पार्टी के सीनियर नेता आजम खान को ईडी की टीम ने रामपुर जेल के बाहर अरेस्ट किया है। ईडी की टीम पैरामिलिट्री फोर्स के साथ पहुंची थी। ईडी की करीबन तीन गाड़ियां रामपुर जेल के बाहर खड़ी हुई थीं। वहीं, जब जेल से रिहा होकर निकले तो आजम खान ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि अब कहने के लिए बचा ही क्या है? मैं क्या कहूं? कानून तो जैसे खत्म ही हो गया है। क्या मुसलमान होने की यही सजा है?

समर्थकों का हंगामा : उधर, जेल के बाहर सपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की भीड़ लगातार बढ़ती रही। स्थिति को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट हो गया और आसपास के थानों से अतिरिक्त पुलिस बल बुलाया गया। मौके पर समर्थकों का हंगामा जारी रहा। उन्होंने कहा कि हमारी गलती बस इतनी थी कि एक मुसलमान ने यूनिवर्सिटी बनाई। यही हमारा गुनाह है। हमने बच्चों के लिए स्कूल बनवाए। क्या यही हमारा गुनाह है?

इस मामले में रिहा हुए थे आजम-अब्दुल्ला : गौरतलब है कि आजम खान और उनके बेटे अब्दुल्ला आजम के वकील ने अपने मुवक्किलों की जेल से ‘रिहाई’ के ऑर्डर आज (शनिवार को) ही रामपुर जेल प्रशासन को भेजे थे। वकील मोहम्मद जुबैर खान ने बताया था कि पैन कार्ड बनवाने के केस में बीते गुरुवार को इलाहाबाद हाईकोर्ट की ओर से आजम और अब्दुल्ला को मिली सात-सात साल की सजा निलंबित किए जाने के बाद जरूरी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं। रामपुर की संबंधित एमपी/एमएलए कोर्ट ने दोनों की रिहाई के ऑर्डर जारी कर दिए हैं।