जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने टीवी पत्रकार निधि राजदान से शादी कर ली है। शनिवार को किए गए एक ट्वीट में 56 वर्षीय उमर ने लिखा- “कल एक नए सफर की शुरुआत हुई…” और इसमें निधि को टैग किया। ट्वीट में कपल की चार तस्वीरें शामिल थीं।
सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार को ‘स्पेशल मैरिज एक्ट’ के तहत शादी संपन्न हुई। गवाहों में दोनों पक्षों के परिवार के सदस्य शामिल थे। इस साल जुलाई में सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद उमर और उनकी पहली पत्नी पायल का तलाक करवा दिया था। दोनों के बीच एक समझौता हो गया था।
A new journey began yesterday @Nidhi https://t.co/BXbdLq2d1H
— Omar Abdullah (@OmarAbdullah) October 31, 2026
49 वर्षीय निधि की यह दूसरी शादी
श्रीनगर और नई दिल्ली में हुए शादी के कार्यक्रमों में दोनों पक्षों के परिवार और करीबी रिश्तेदार शामिल हुए। इन कार्यक्रमों में अब्दुल्ला के माता-पिता – फारूक अब्दुल्ला और मौली – उनकी तीन बहनें, अन्य करीबी रिश्तेदार और निधि के माता-पिता – वरिष्ठ पत्रकार एम.के. राजदान और सरला राजदान – मौजूद थे।
दिल्ली में आज रिसेप्शन
इस कार्यक्रम को लेकर पहले से ही काफी चर्चा हो रही थी। दिल्ली के पृथ्वीराज रोड स्थित जम्मू-कश्मीर हाउस में डिनर के लिए सिर्फ71 चुनिंदा मेहमानों को न्योता भेजा गया है। मेहमानों की लिस्ट में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, रॉबर्ट वाड्रा और महबूबा मुफ्ती जैसे कई दिग्गज नाम शामिल हैं। इसके अलावा डेरेक ओ’ब्रायन, कपिल सिब्बल, निशिकांत दुबे और पवन खेड़ा भी आने वाले हैं।

