Sambhav Death: कानपुर के बिठूर रोड की बड़ी रेजीडेंसी में शुमार रुद्रा ग्रीन्स अपार्टमेंट की छठी मंजिल से संदिग्ध हालात में गिरे कागज कारोबारी के बेटे संभव की मौत ने कई सवाल खड़े कर दिए हैं। परिजन का आरोप है कि संभव के साथ मारपीट की गई और फिर उसे नीचे फेंक दिया गया। वहीं, दोस्त लड़की के मामा का कहना है कि वॉलीबॉल खेलते वक्त संभव का पैर फिसल गया था। पुलिस हत्या, हादसा और आत्महत्या, तीनों बिंदुओं पर जांच कर रही है।
Latest News

