IPO Next Week: ₹10000 करोड़ के तीन आईपीओ में पैसे लगाने का मौका, खुल रहे 16 नवंबर से शुरू हो रहे हफ्ते में

IPO Next Week: आईपीओ मार्केट में 16 नवंबर से शुरू हो रहे अगले कारोबारी हफ्ते एक बार फिर हलचल बढ़ने वाली है। दिवाली के फेस्टिव सीजन में पिछले दो कारोबारी हफ्ते से सुस्त पड़े आईपीओ बाजार में नई रौनक लौटने की उम्मीद है। अगले हफ्ते तीन कंपनियां कुल मिलाकर ₹10 हजार करोड़ के आईपीओ लेकर आ रही हैं। इसमें दो मेनबोर्ड और एक एसएमई आईपीओ शामिल हैं। इसमें से ₹9500 करोड़ का आईपीओ कोल इंडिया (Coal India) की सब्सिडियरी महानदी कोलफील्ड्स (Mahanadi Coalfields) ला रही है। इसके अलावा क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन (Crystal Crop Protection) ₹455 करोड़ और वाट्राना रेंटल्स (Watrana Rentals) ₹120 करोड़ का आईपीओ ला रही है।

Mahanadi Coalfields IPO

अगले कारोबारी हफ्ते का सबसे बड़ा आईपीओ कोल इंडिया की सब्सिडियरी महानदी कोलफील्ड्स ला रही है। इसका ₹9500 करोड़ का आईपीओ 19 नवंबर को खुलेगा और 23 नवंबर को बंद होगा। यह इश्यू पूरी तरह से ऑफर फॉर सेल का होगा यानी कि इसका पैसा कंपनी को नहीं बल्कि आईपीओ से जुड़े एक्सपेंसेज निकालने के बाद शेयर बेचने वाले शेयरहोल्डर को मिलेगा। इस इश्यू के तहत कोल इंडिया अपने 66.18 करोड़ इक्विटी शेयर (10% हिस्सेदारी) बेच रही है

Crystal Crop Protection IPO

महानदी कोलफील्ड्स का आईपीओ खुलने से एक दिन पहले ही इंटरनेशनल फाइनेंस कॉरपोरेशन (IFC) के निवेश वाली एग्रोकेमिकल्स और सीड्स कंपनी क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन के आईपीओ में पैसे लगाने का मौका खुल जाएगा। 18 नवंबर को खुलने के बाद यह इश्यू 20 नवंबर को बंद होगा। इसमें निवेशक ₹259-₹272 के प्राइस बैंड और 55 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकेंगे। इसके ₹455 करोड़ के आईपीओ के तहत ₹355 करोड़ के नए शेयर जारी होंगे तो ऑफर फॉर सेल के जरिए प्रमोटर अंकुर अग्रवाल ₹100.7 करोड़ के 37.02 लाख शेयर बेचेंगे। नए शेयरों के जरिए जुटाए गए पैसों में से ₹270 करोड़ का इस्तेमाल कंपनी कर्ज हल्का करने में करेगी। अगस्त 2026 के आखिरी में कंपनी पर ₹962.6 करोड़ का कर्ज था। बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

Watrana Rentals IPO

अगले कारोबारी हफ्ते एक एसएमई वाट्राना रेंटल्स ₹120 करोड़ का आईपीओ ला रही है जोकि 19-23 नवंबर तक पब्लिक सब्सक्रिप्शन के लिए खुलेगा। इस इश्यू में ₹232-₹245 के प्राइस बैंड और 600 शेयरों के लॉट में बोली लगा सकेंगे। यह मटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट प्रोवाइडर आईपीओ के जरिए सिर्फ नए शेयर जारी करेगी और इससे जुटाए गए पैसों में से ₹98.12 करोड़ मैटेरियल हैंडलिंग इक्विपमेंट, एरियल वर्क प्लेटफॉर्म और बैटरी खरीदने पर खर्च होंगे और बाकी पैसे आम कॉरपोरेट उद्देश्यों पर खर्च होंगे।

FPI Investment in India: ₹76000 करोड़ का निवेश सिर्फ दो हफ्ते में, टूटा तीन साल पुराना रिकॉर्ड, विदेशी निवेशक फायर में

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना के लिए दी जा रही है। यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है। निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें। मनीकंट्रोल की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है।