Fact Check: सीजेपी का ऑफिशियल एक्स हैंडल क्या है? फेक अकाउंट ने कॉकरोचों की बढ़ाई दिक्कत

सीजेपी की ओर से आयोजित संसद मार्च के एक दिन बाद मंगलवार को सैकड़ों छात्र और समर्थक फिर जंतर-मंतर पहुंचे। उनका कहना है कि पुलिस के बल प्रयोग की कार्रवाई ने आंदोलन को कमजोर करने के बजाय और मजबूत किया है।

ओ तेरी…! दुनिया चांद पर जा रही और पाकिस्तान साइकिल एंबुलेंस बना रहा, वीडियो देख माथा पकड़ लेंगे

Pakistan Cycle Ambulance: दुनिया चांद पर कॉलोनी बसाने और मंगल मिशन की तैयारी में जुटी है, उसी समय पाकिस्तान का कराची साइकिल एंबुलेंस चला रहा है। अब इसको लेकर सोशल मीडिया पर जमकर ट्रोल किया जा रहा है…

Fact Check: क्या CJP प्रोटेस्ट के दौरान सड़कों पर हथियार लेकर उतरी सेना, जानें वायरल दावे की सच्चाई

भारतीय सेना ने कहा कि सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जा रहे दावों में तथ्यों को तोड़-मरोड़कर पेश किया गया है। लोगों से अपील की गई है कि वे किसी भी वीडियो, फोटो या संदेश पर विश्वास करने से पहले उसके स्रोत की जांच करें।

ट्रेन में चोरी पड़ी भारी; गेट पर लटके चोर को मारी लात, पीड़ित पर केस- VIDEO

रायपुर से आजाद हिंद एक्सप्रेस में चोरी की कोशिश के बाद भाग रहे चोर को यात्री ने चलती ट्रेन से लात मारी। बाद में चोर नीचे गिर गया। पुलिस ने पीड़ित यात्री के खिलाफ भी केस दर्ज किया है।

38 हजार सैलरी वाली नौकरी छोड़ खोली चाय की दुकान, महीने में कमा रहा 1 लाख रुपये

पोस्ट में दावा किया गया कि यह दुकान हर दिन लगभग 400 कप चाय बेचती है। इससे रोजाना करीब 6 हजार रुपये की बिक्री होती है, यानी महीने में लगभग 1 लाख 80 हजार रुपये का कारोबार होता है। किराया, बिजली का पैसा भी देना होता है।

VIDEO: काजल बोली- मैं किडनैप नहीं, प्रेमी के साथ हूं.., हिन्दू रिवाज से कर ली शादी

यूपी के उरई में एक लड़की का वीडियो खूब वायरल हो रही है। लड़की का नाम काजल बताया जा रहा है। वीडियो में लड़की कह रही है कि मैं किडनैप नहीं, प्रेमी के साथ हूं। मैंने हिन्दू रिवाज से  शादी कर ली। दरअसल, इस लड़की के पिता ने पुलिस में किडनैप की शिकायत दर्ज करा रखी है। 

Viral Video: दिल्ली मेट्रो में महिला सीट पर बैठ गया व्यक्ति, लोगों ने लिए मजे

दिल्ली मेट्रो का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में एक व्यक्ति महिला सीट पर बैठा हुआ नजर आता है। इसके बाद कुछ महिलाएं आकर उसे उठने के लिए कहती हैं। इसके बाद दोनों के बीच में बहस हो जाती है।

स्टार्टअप को मिली ₹5 करोड़ की फंडिंग, फाउंडर ने खरीदी लग्जरी कार और…; इन्वेस्टर ने लगा दी क्लास

मुंबई के प्रमुख वेंचर कैपिटलिस्ट और Ice VC के फाउंडिंग पार्टनर मृणाल झावेरी ने एक युवा एंटरप्रेन्योर की खुलकर आलोचना की है। फंडिंग मिलते ही फाउंडर द्वारा लग्जरी खर्च करने को उन्होंने अनुचित बताते हुए कहा कि स्टार्टअप फंडिंग को सैलरी हाइक की तरह नहीं लेना चाहिए।

टिकट मांगने पर भड़की महिला यात्री, ट्रेन के अंदर टीटीई के बाल पकड़कर खींचे, बुक भी फाड़ डाली

ट्रेन के अंदर टिकट मांगने पर महिला यात्री भड़क गई। महिला यात्री ने टीटीई के साथ सबके सामने बदसलूकी की। यात्री ने टीटीई की बुक भी फाड़ डाली। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, VIDEO हो रहा वायरल

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में भीड़ ने हरियाणा के पर्यटकों की जमकर धुनाई कर दी। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।