स्टार्टअप को मिली ₹5 करोड़ की फंडिंग, फाउंडर ने खरीदी लग्जरी कार और…; इन्वेस्टर ने लगा दी क्लास

मुंबई के प्रमुख वेंचर कैपिटलिस्ट और Ice VC के फाउंडिंग पार्टनर मृणाल झावेरी ने एक युवा एंटरप्रेन्योर की खुलकर आलोचना की है। फंडिंग मिलते ही फाउंडर द्वारा लग्जरी खर्च करने को उन्होंने अनुचित बताते हुए कहा कि स्टार्टअप फंडिंग को सैलरी हाइक की तरह नहीं लेना चाहिए।