जंतर-मंतर पर मंगलवार को रोचक नजारा देखने को मिला। यहां कॉकरोच जनता पार्टी के अनशन में पहुंची एक सात साल की बच्ची ने पीएम मोदी और धर्मेंद्र प्रधान से खास अंदाज में मांग कर डाली।
इटावा जंक्शन पर खड़ी मालगाड़ी पर एक विक्षिप्त युवक चढ़ गया। इसकी खबर सुनते ही जीआरपी और आरपीएफ जवानों के हाथ-पांव फूल गए। कड़ी मशक्कत के बाद विक्षिप्त को ट्रेन से नीचे उतारा गया। इसका वीडियो वायरल हा रहा है।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो काफी ज्यादा वायरल हो रहा है। इसमें नजर आ रहा है कि आर्मी ट्रक पर मशीनगन लेकर जा रहे एक सैनिक का नियंत्रण इसके ऊपर से हट जाता है। इसके बाद मशीनगन गोल-गोल घूमने लगती है और चारों तरफ गोलियों की बारिश होने लगती है।
रेलवे के अनुसार, यह सैलून कोच भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम (IRCTC) के माध्यम से बुक कराया गया था। सैलून कोच खासतौर पर सीनियर अधिकारियों, विशिष्ट व्यक्तियों या निजी बुकिंग के लिए उपलब्ध कराया जाता है।
दुबई में बैठी एक बेटी अपनी मां की ग्रेजुएशन सेरेमनी को टीवी पर देखकर भावुक होकर रो पड़ी। सोशल मीडिया पर यह पल वायरल हो रहा है।
अक्सर लोग पैसे उधार लेकर भूल जाते हैं। अगर 1000 रुपए उधार लिए हों तब तो भूल जाने की संभावना और अधिक होती है। लेकिन अगर कोई व्यक्ति किसी से 35 साल पहले का लिया 1000 रुपया लौटाने पहुंच जाए तो हैरानी होना लाजिमी है।
दुनिया अब शादी के गवाह के रूप में इंसानों की जगह पालतू जानवरों को चुनने लगी है। इक्वाडोर में एक अनोखे मामले में एक जोड़े ने अपनी पेकिंगीज पपी ‘लूना’ को गवाह बनाया, जिसने मैरिज सर्टिफिकेट पर अपना पंजा लगाकर इतिहास रच दिया।
विराट कोहली इन दिनों परिवार के साथ ब्रिटेन में हैं। 14 जुलाई से इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज वह खेलेंगे। इसी बीच इंग्लैंड के युवा खिलाड़ी जॉर्डन कॉक्स ने बताया कि ब्रिटेन में कोई उनकी सीक्रेट तस्वीरें खींच रहा था। तस्वीरें देखकर दोनों हैरान रह गए।
सोशल मीडिया पर रोबोटिक्स शादी ने धूम है। सूट-बूट पहने दूल्हा और वेडिंग गाउन पहनी दुल्हन ने शादी में समां बांध दिया। यहीं नहीं दुल्हन के ठुमके भी देखने लायक थे।
यूपी के कई इलाकों में पिछले दो दिन से हो रही बारिश ने आफत मचा दी है। बारिश के चलते जनजीवन पूरी तरह से अस्तव्यस्त हो गया है। बिजनौर में हुई बारिश के कारण नदियां उफान पर हैं। शुक्रवार के एक अधेड़ रपटा पार करने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया। इसका वीडियो भ वायरल हो रहा है।

