भारतीय गेंदबाजों का कहर, ऑकलैंड वनडे में न्यूजीलैंड को 185 रनों पर समेटा

INDvsNZ भारतीय तेज गेंदबाजों ने लंबे समय बात परिस्थितियों का पूरा फायदा उठाया और न्यूजीलैंड को उसके घरेलू मैदान ऑकलैंड पर 40.2 ओवरों में 185 रनों पर समेट दिया। न्यूजीलैंड की ओर से टिम सिफर्ट ने सर्वाधिक 38 रन बनाए। भारत की ओर से अर्शदीप सिंह ने सर्वाधिक 70 रन देकर 4 विकेट लिए।

इससे पहले भारतीय टीम के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतने के बाद कहा कि यह फैसला आसमान में छाए बादलों को देखकर लिया गया है। उन्होंने कहा कि अगर बारिश या किसी अन्य रुकावट की वजह से ओवर कम होते हैं, तो लक्ष्य का पीछा करना फायदेमंद रहेगा।उन्होंने कहा, “दुनिया के बाकी हिस्सों की तुलना में, यहां मिलने वाले हालात दक्षिण अफ्रीका के हालात से काफी मिलते-जुलते होंगे।” दोनों टीमों के बीच टी-20 सीरीज के बाद अब यह वनडे सीरीज हो रही है, जिससे दोनों टीमों को 50 ओवर के फॉर्मेट में अपने कॉम्बिनेशन को परखने का मौका मिलेगा।

दोनों टीमें इस प्रकार है :-

न्यूजीलैंड (एकादश): टिम सीफर्ट, विल यंग, हेनरी निकोल्स, डेरिल मिशेल, टॉम लैथम (विकेटकीपर(, ग्लेन फिलिप्स, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, काइल जैमीसन, जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर।

भारत (एकादश): शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), नमन धीर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, गुरनूर बराड़ और अर्शदीप सिंह।