विवेक रामास्वामी को हराकर एमी एक्टन ने जीता चुनाव, ओहायो में 20 साल बाद डेमोक्रेट्स की वापसी

विवेक रामास्वामी को हराकर एमी एक्टन ने जीता चुनाव, ओहायो में 20 साल बाद डेमोक्रेट्स की वापसी

vivek ramaswamy

US Midterm Election Results : अमेरिकी मध्यावधि चुनावों के नतीजे राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रिपब्लिकन पार्टी के लिए बड़े झटके के रूप में सामने आए हैं। ओहायो गवर्नर पद के रोमांचक मुकाबले में डेमोक्रेटिक पार्टी की उम्मीदवार डॉ. एमी एक्टन ने भारतीय मूल के रिपब्लिकन उम्मीदवार विवेक रामास्वामी को मात दे दी है। ओहायो में 20 साल बाद डेमोक्रेट्स की वापसी हुई है। ALSO READ: US Midterm Election: अमेरिका में ट्रंप को तगड़ा झटका, संसद के दोनों सदनों में डेमोक्रेट्स भारी; जानें क्या बोले राष्ट्रपति?

 

ट्रंप के समर्थन के बावजूद हारे रामास्वामी

बायोटेक उद्यमी और 2024 के अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के पूर्व उम्मीदवार रहे विवेक रामास्वामी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और ओहायो की स्थानीय पार्टी के भारी समर्थन के साथ रिपब्लिकन का नामांकन हासिल किया था। निवर्तमान गवर्नर माइक डिवाइन के कार्यकाल की सीमा पूरी होने के बाद यह सीट खाली हुई थी। कड़े मुकाबले में हार के बाद रामास्वामी ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि अमेरिकी इतिहास में कई उतार-चढ़ाव आए हैं और देश ने हमेशा आगे बढ़ने का रास्ता ढूंढा है।

20 साल बाद ओहायो में पलटा पासा

यह जीत डेमोक्रेटिक पार्टी के लिए बेहद खास है, क्योंकि ओहायो में आखिरी बार 2006 में डेमोक्रेट्स ने गवर्नर का चुनाव जीता था। इसके बाद से यह राज्य रिपब्लिकन पार्टी का गढ़ माना जाता रहा है। ALSO READ: फ्लोरिडा में पिया डांडिया ने मारी बाजी, अमेरिकी संसद पहुंचकर रचा इतिहास; क्या है भारत कनेक्शन?

 

कौन हैं विजेता एमी एक्टन?

डेमोक्रेटिक उम्मीदवार एमी एक्टन पेशे से एक चिकित्सक हैं। कोविड-19 महामारी के दौरान ओहायो राज्य की स्वास्थ्य निदेशक के रूप में उनके बेहतरीन नेतृत्व ने उन्हें घर-घर में लोकप्रिय बना दिया था, जिसका फायदा उन्हें इस चुनावी मैदान में मिला।

 

पूरे देश में ट्रंप को झटका

ओहायो की यह हार केवल एक राज्य तक सीमित नहीं है, बल्कि देश भर में हुए मध्यावधि चुनावों में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और उनकी पार्टी के लिए एक करारी शिकस्त साबित हुई है, जहां कांग्रेस के दोनों सदनों (सीनेट और प्रतिनिधि सभा) में डेमोक्रेट्स ने बहुमत हासिल किया है।