Equitas SFB का शेयर 9% से ज्यादा उछला, बैंक ने बालाजी नुथलापाडी को अंतरिम CEO बनाने की घोषणा की

Equitas Small Finance Bank Share Price: चार दिनों में 19 फीसदी की भारी गिरावट के बाद इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक (इक्विटास SFB) के शेयरों में बुधवार को उछाल आया। बैंक ने बालाजी नुथलापाडी को अंतरिम CEO नियुक्त करने की घोषणा की है।

इस खबर के बाद इक्विटास SFB के शेयरों में तेजी आई और BSE पर ये 8.8 फीसदी बढ़कर ₹57.27 प्रति शेयर के स्तर पर पहुंच गए। पिछले हफ्ते 29 अक्टूबर को P. N. वासुदेवन के इस्तीफा देने के बाद, बैंक के शेयरों में भारी बिकवाली का दबाव देखा गया था। इसके बाद के चार ट्रेडिंग सत्रों में शेयर 19 फीसदी तक गिर गए थे।

बैंक ने 3 नवंबर को बताया कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने ‘नॉमिनेशन एंड रेमुनरेशन कमिटी’ की सिफारिश के आधार पर बालाजी नुथलापाडी को अंतरिम CEO नियुक्त करने को मंजूरी दे दी है। बालाजी नुथलापाडी अभी बैंक में होल-टाइम डायरेक्टर (एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर) के तौर पर काम कर रहे हैं। यह नियुक्ति RBI की मंजूरी मिलने के बाद प्रभावी होगी।

P. N. वासुदेवन ने अपने इस्तीफे के पीछे का कारण यह बताया कि उनकी बेटी के एक नॉन-बैंकिंग फाइनेंशियल कंपनी (NBFC) से जुड़े होने के कारण, निवेशकों को हितों के टकराव (conflict of interest) की आशंका थी, जिसे लेकर वे लगातार चिंता जता रहे थे।

उनके इस्तीफे की घोषणा वाले दिन, इंट्रा-डे ट्रेडिंग के दौरान इक्विटास SFB के शेयरों में 20 प्रतिशत की भारी गिरावट आई और वे लोअर सर्किट को छू गए। अंत में, BSE पर ये शेयर 12 प्रतिशत से अधिक की गिरावट के साथ ₹56.99 पर बंद हुए।

इस बीच, बैंक ने घोषणा की है कि अंतरिम CEO के रूप में नियुक्त नूतलापाडी का कार्यकाल RBI की मंजूरी मिलने की तारीख से, या RBI द्वारा तय की गई किसी अन्य तारीख से शुरू होगा। इसके अलावा, इक्विटास SFB के बोर्ड ने वासुदेवन के उत्तराधिकारी को खोजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बोर्ड तय नियमों के अनुसार अपनी सिफारिश RBI को सौंपेगा।

कैसे रहे तिमाही नतीजे

Q2 नतीजों में, इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक ने सितंबर तिमाही में अपने नेट प्रॉफिट में भारी उछाल दर्ज किया है। यह प्रॉफिट बढ़कर ₹218 करोड़ हो गया है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में यह ₹24 करोड़ था। नेट इंटरेस्ट इनकम (NII) (जो कमाए गए ब्याज और चुकाए गए ब्याज के बीच का अंतर है )सालाना आधार पर 32.6% बढ़कर ₹1,026 करोड़ हो गई है, जो पहले ₹774 करोड़ थी।

एसेट क्वालिटी में पिछली तिमाही के मुकाबले सुधार देखने को मिला है। ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स (GNPA) जून तिमाही के 2.42% से घटकर 2.29% पर आ गए हैं, जबकि नेट NPA भी मामूली रूप से 0.71% से गिरकर 0.7% हो गया है।

बुधवार को इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक के शेयर 7% से ज्यादा की तेजी के साथ ₹54.8 पर ट्रेड कर रहे हैं। हालांकि, इस साल अब तक यह स्टॉक 15% नीचे है।

Emcure Pharma Share Price: नतीजों के बाद शेयर बना रॉकेट, हिट किया नया हाई, अब खरीदें, बेचें या रहे बनें

(डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सार्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।