
Weather Update 4 November : गंभीर चक्रवाती तूफान ‘मुरासु’ अब कमजोर पड़कर डिप्रेशन (अवदाब) में तब्दील हो चुका है, जो वर्तमान में तटीय आंध्र प्रदेश और पूर्वी तेलंगाना के ऊपर केंद्रित है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 12 घंटों में इसके और कमजोर होकर कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। हालांकि, इसके प्रभाव से आंध्र प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में बारिश का दौर जारी है, जबकि उत्तर भारत के मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क बना हुआ है।
कमजोर हुआ ‘मुरासु’
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार, तटीय आंध्र प्रदेश और उससे लगे पूर्वी तेलंगाना पर स्थित गहन अवदाब (गंभीर चक्रवाती तूफान मुरसू के अवशेष) पिछले 06 घंटों के दौरान लगभग 10 किमी/घंटा की गति से उत्तर दिशा की ओर आगे बढ़ा, कमजोर होकर एक डिप्रेशन में बदल गया और भारतीय समयानुसार, आज सुबह 05:30 बजे पूर्वी तेलंगाना और उससे लगे तटीय आंध्र प्रदेश के ऊपर 17.0° उत्तरी अक्षांश और 80.1° पूर्वी देशांतर के पास, नंदीगामा (आंध्र प्रदेश) से लगभग 30 किमी उत्तर-पश्चिम, खम्मम (तेलंगाना) से 30 किमी दक्षिण, विजयवाड़ा
(आंध्र प्रदेश) से 80 किमी उत्तर-पश्चिम, नलगोंडा (तेलंगाना) से 90 किमी पूर्व और भद्राचलम (तेलंगाना) से 110 किमी दक्षिण-पश्चिम में केंद्रित था।
इसके लगभग उत्तर की ओर आगे बढ़ते रहने तथा अगले 12 घंटों के दौरान इसके और कमजोर होकर एक स्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र (वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया) में बदलने की पूरी संभावना है।
The Deep Depression (Remnant of Severe Cyclonic Storm “Murasu”) over Coastal Andhra Pradesh & adjoining east Telangana moved nearly northwards with a speed of 10 kmph during past 06 hours, weakened into a Depression and lay centered at 0530 hours IST of today, the 04th November, 2026, over east Telangana & adjoining Coastal Andhra Pradesh near Latitude 17.0°N and Longitude 80.1°E, about 30 km northwest of Nandigama (Andhra Pradesh), 30 km south of Khammam (Telangana), 80 km northwest of Vijayawada (Andhra Pradesh), 90 km east of Nalgonda (Telangana) and 110 km southwest of Bhadrachalam (Telangana). Continuing to move nearly northwards, it is very likely to weaken further into a Well Marked Low Pressure area during next 12 hours.
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 4, 2026
आंध्र प्रदेश में बारिश का दौर जारी
चक्रवाती तूफान मुरासु के असर से आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों में भारी बारिश का दौर जारी है। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और झोंकों की गति 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंचने का अनुमान है।
कई राज्यों में बारिश का अलर्ट
देश के कई राज्यों में 4 नवंबर को बारिश होने की संभावना है। आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु, केरल, कर्नाटक, तेलंगाना, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, लक्षद्वीप और झारखंड के कुछ हिस्सों में भी बारिश हो सकती है। उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब और हरियाणा में मौसम शुष्क रहेगा। यहां बारिश की कोई संभावना नहीं है। दिल्ली में भी आज मौसम साफ है।
पहाड़ी राज्यों में कैसा है मौसम?
मौसम विभाग ने जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश में बारिश, बर्फबारी या तेज हवाओं को लेकर कोई विशेष चेतावनी जारी नहीं की है। ऊंचाई वाले इलाकों में ठंड का असर बना हुआ है। मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा।


