
Priyanka Gandhi on Sonia Gandhi Book: कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी ने अपनी मां सोनिया गांधी की पुस्तक ‘बिलोंगिंग: ए जर्नी ऑफ लव’ पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा, आरएसएस और कई अन्य लोगों ने मेरी मां के बारे में झूठ बोला और मनगढ़ंत कहानियां गढ़ी हैं, और वह खामोश रही हैं। अब, वह अपनी कहानी बता रही हैं, और उन्हें ऐसा करने का पूरा अधिकार है। ALSO READ: सोनिया गांधी की नीतीश पर टिप्पणी से बवाल, भड़की JDU, जानिए ऐसा क्या लिख दिया कांग्रेस नेता ने
उन्होंने कहा कि भारत में मेरी मां के जीवन के एक बड़े हिस्से के दौरान, BJP-RSS और कई अन्य लोगों ने उनके बारे में जो चाहा, वह कहा। वे इतने लंबे समय से मेरी मां के बारे में झूठ बोलते रहे हैं। अब वह सच बता रही हैं, तो जाहिर है कि वे यही कहेंगे कि यह झूठ है। वे और कह भी क्या सकते हैं? खैर, मुझे बहुत खुशी है कि वे उनकी किताब पढ़ रहे हैं। ALSO READ: ‘जब प्रणब मुखर्जी ने जताई प्रधानमंत्री बनने की इच्छा’: सोनिया गांधी की नई किताब के इन खुलासों ने मचाई सियासी हलचल
The BJP, RSS and many others have lied and fabricated stories about my mother, and she has remained quiet. Now, she is telling her story, and she has the right to do so. I am happy they (BJP) are reading her book. : Congress General Secretary & Wayanad MP Smt. @priyankagandhi ji on CPP Chairperson Smt. Sonia Gandhi ji’s book, ‘Belonging: A Journey of Love’ Wayanad, Kerala
— Congress (@INCIndia) November 12, 2026
गौरतलब है कि कांग्रेस नेता सोनिया गांधी की किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ मंगलवार को जारी की गई थी। इसमें उन्होंने प्रणब मुखर्जी, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और मेनका गांधी से जुड़े खुलासे किए हैं। ALSO READ: कंगना रनौत का बड़ा हमला, सोनिया गांधी की राजनीतिक एंट्री और मेनका गांधी को घर से निकालने पर उठाए सवाल
भाजपा का आरोप है कि सोनिया गांधी ने अपनी किताब में 1975 में आपातकाल लगाने को ‘सही ठहराने’ की कोशिश की है। साथ ही, 1984 के सिख-विरोधी दंगों के मामले में अपने दिवंगत पति राजीव गांधी को ‘क्लीन चिट’ दी है। पार्टी ने कहा कि उनकी किताब ‘बिलॉन्गिंग’ का नाम ‘व्हाइटवॉशिंग’ (गलतियों पर पर्दा डालना) होना चाहिए था।


