
Weather Update 12 November : देशभर में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ी इलाकों में जहां एक तरफ ताजा बर्फबारी ने ठंड बढ़ा दी है, वहीं दक्षिण भारत में चक्रवाती गतिविधियों के चलते बारिश का दौर शुरू होने वाला है। इसके अलावा, मध्य प्रदेश में भी ठंड ने दस्तक दे दी है और पारा 10 डिग्री से नीचे लुढ़क गया है। जानिए देश के अलग-अलग राज्यों में कैसा रहेगा आने वाले दिनों में मौसम का हाल। ALSO READ: Top News 12 November: नेपाल में भूकंप के झटके, दिल्ली में खतरनाक स्तर पर प्रदूषण और MP में लुढ़का पारा
मौसम विभाग के अनुसार, एक पश्चिमी विक्षोभ के कारण 13 तारीख तक पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में कहीं-कहीं से लेकर काफी व्यापक स्तर तक बारिश/बर्फ बारी होने की संभावना है। इसके अलावा, 12 नवंबर को कश्मीर घाटी में कुछ जगहों पर भारी बारिश/बर्फबारी हो सकती है।
13 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दाब क्षेत्र बनने की संभावना है। इसके उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने और 14 नवंबर के आसपास उसी क्षेत्र में एक सुस्पष्ट निम्न दाब क्षेत्र तथा 15 नवंबर के आसपास एक अवदाब में तब्दील होने की संभावना है।
Weather Update | 11 November 2026 | Rainfall, Snowfall & Low Pressure Area Outlook A Western Disturbance is likely to bring rainfall and snowfall across the Western Himalayan Region till 13th November, with isolated heavy rainfall/snowfall likely over Kashmir Valley on 12th November. Meanwhile, a Low Pressure Area is likely to form over the Southeast Bay of Bengal around 13th November, moving northwestwards and intensifying into a Well Marked Low Pressure Area around 14th November and a Depression around 15th November. For detailed weather update, visit: https://t.co/IIm6kZcNhk @moesgoi @airnewsalerts @DDNational @ndmaindia @ICRER_MHA #WeatherUpdate #WeatherForecast #WesternDisturbance #Rainfall #Snowfall #BayOfBengal #LowPressureArea #IMD #WeatherAlert
— India Meteorological Department (@Indiametdept) November 12, 2026
कहां कैसा रहेगा मौसम?
14-15 नवंबर के दौरान जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान-मुजफ्फराबाद में तथा 14 नवंबर तक हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से लेकर छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 12 और 13 नवंबर को पंजाब में कई स्थानों पर हल्की से छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 15 से 17 नवंबर के दौरान अरुणाचल प्रदेश और असम एवं मेघालय में; तथा 17 नवंबर को नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से छिटपुट बारिश होने की संभावना है।
14 नवंबर और 16-17 नवंबर के दौरान तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में; 15 नवंबर तक केरल और माहे में; 17 नवंबर तक लक्षद्वीप, तटीय आंध्र प्रदेश एवं यनम और रायलसीमा में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से छिटपुट बारिश होने की संभावना है। 15 नवंबर को तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में; तथा 16-17 नवंबर के दौरान केरल और माहे में अधिकांश स्थानों से लेकर व्यापक बारिश होने की संभावना है।
कश्मीर में बर्फबारी
जम्मू कश्मीर के कई ऊंचाई वाले इलाकों में गुरुवार को हल्की से मध्यम बर्फबारी हुई, जिससे पूरी घाटी में तापमान गिर गया है। साधना टाप, फेरकिन टाप, करनाह घाटी, पीर की गली, सिंथन टाप और जोजिला दर्रे में हल्की बर्फबारी हुई। इसके अलावा, गुलमर्ग की अफरावत पहाड़ियों के फेज 1 और फेज 2 भी बर्फ से ढंक गए हैं। राजदान टाप पर लगभग 2 इंच बर्फबारी दर्ज की गई और वहां अभी भी मध्यम बर्फबारी जारी है। मच्छेल घाटी के डुड्डी, मच्छेल, पुश्वारी, चोंटीवारी, रिंग पायीन, रिंग बाला, कटवारा और बिसरी बेहक इलाकों में भी बर्फबारी की खबर है।
मौसम विभाग ने 12-13 नवंबर को जम्मू कश्मीर में व्यापक बारिश और बर्फबारी का अनुमान जताया है। कुपवाड़ा, बांडीपोरा और गंदरबल के ऊंचाई वाले इलाकों में मध्यम से भारी बर्फबारी होने की संभावना है। साथ ही, दिन के तापमान में 6-8 डिग्री की गिरावट आ सकती है। कुछ जगहों पर आंधी-तूफान और ओलावृष्टि भी हो सकती है। ALSO READ: कश्मीर में बर्फबारी; गुलमर्ग-जोजिला सफेद, मौसम विभाग का नया अलर्ट जारी
मध्य प्रदेश में पारा 10 डिग्री से नीचे
मध्य प्रदेश में इस सीजन पहली बार न्यूनतम तापमान 10 डिग्री से नीचे पहुंचा है। शहडोल के कल्याणपुर में 9.9 डिग्री के साथ सबसे ठंडी रात रही। इंदौर में पारा 12.4 डिग्री दर्ज हुआ, जो पचमढ़ी के 13.2 डिग्री से कम है। मौसम विभाग ने अगले चार दिनों में तापमान में 1 से 2 डिग्री की और गिरावट का अनुमान जताया है।


