
दिल्ली कैपिटल्स के लिए इंडियन प्रीमियर लीग मिनी नीलामी शुरु होने से पहले एक नई समस्या आन पड़ी है। सूत्रों के मुताबिक कप्तान अक्षर पटेल ने कप्तानी करने से इंकार कर दिया है। ऐसे में दिल्ली के लिए नया अगुआ ढूंढने में फ्रैंचाइजी को खासी माथापच्ची करनी पड़ सकती है।
मीडिया सूत्रों के मुताबिक 2 साल पहले कप्तान बने अक्षर पटेल ने दिल्ली के लिए कुछ खास योगदान नहीं दिया। दोनों बार दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में नहीं जा पाई। इस कारण वह चाहते हैं कि उनसे कम ही उम्मीदें लगाई जाए और वह बतौर खिलाड़ी ही दिल्ली में अपनी सेवाएं देना चाहते हैं।
ऐसे में दिल्ली के सामने समस्या यह आती है कि अगर अक्षर पटेल कप्तानी नहीं करते हैं तो यह भार कौन उठाएगा। दिल्ली कैपिटल्स की टीम में शामिल केएल राहुल पहले ही कप्तानी के जले हुए हैं और लखनऊ से दिल्ली आए थे। वहीं इस बार बतौर खिलाड़ी लखनऊ से दिल्ली आए ऋषभ पंत का भी यही हाल रहा और वह कप्तानी करने में दिलचस्पी नहीं रखते।
टीम के अन्य खिलाड़ी जैसे अभिषेक पोरेल और आशुतोष शर्मा नए हैं। नितीश राणा ने कोलकाता के लिए कभी कभार कप्तानी की है लेकिन उनको टीम शायद ही पूरे सत्र के लिए यह जिम्मेदारी सौंपे। पृथ्वी शॉ का प्रदर्शन खुद ऐसा नहीं रहा है कि वह अंतिम ग्यारह में खेलेंगे या नहीं।
AXAR PATEL IS RELUCTANT TO CAPTAIN DELHI CAPITALS – Axar Patel reluctant to lead Delhi Capitals in IPL 2027. But Delhi Capitals trying to convince him to continue as Captain of Delhi team. BAAPUU SUPREMACY https://t.co/KzYQehAU72
— NEWSX (@NEWSXNEW) November 12, 2026
विदेशी नामों की ओर देखा जाए तो डेविड मिलर और ट्रिस्टन स्टब्स को भी कप्तानी का बिल्कुल अनुभव नहीं है। हालांकि वरिष्ठता के हिसाब से डेविड मिलर को एक मौका दिया जा सकता है। इसके अलावा यह बात मिचेल स्टार्क के लिए कही जा सकती है। लेकिन सुनने में यह भी आ रहा है कि वह अगला सत्र विश्वकप को ध्यान में रखते हुए छोड़ सकते हैं।
ऐसे में अक्षर पटेल ने दिल्ली कैपिटल्स के लिए नई दुविधा खोज ली है। हो सकता है कि इंडियन प्रीमियर लीग की मिनी नीलामी के लिए दिल्ली को अपने पर्स का एक बड़ा हिस्सा सिर्फ कप्तान खरीदने के लिए रखना पड़े। अगर ऐसा हुआ तो दिल्ली कैपिटल्स भी इंडीज के खिलाड़ी शाई होप को खरीदने की कोशिश करेगी।

