पेड़-पौधों का ज्योतिष कनेक्शन: 100 यज्ञों के बराबर पुण्य देता है सिर्फ एक पौधा! जानें किस्मत चमकाने वाली 11 जादुई बातें

Pictures related to tree plantation under astrology and environment

Environmental Protection and Spirituality: सनातन धर्म और हमारी संस्कृति में वृक्षों को सिर्फ प्रकृति का हिस्सा नहीं, बल्कि देवताओं का रूप माना गया है। शास्त्रों में लिखा है कि जो पुण्य बड़े-बड़े यज्ञ करवाने, आलीशान मंदिर बनवाने या देव-आराधना से भी नहीं मिलता, वह पुण्य महज एक पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने से आसानी से मिल जाता है। एक पौधा न जाने कितने जीवों को जीवनदान देता है।ALSO READ: Vastu Tips for Plantation: सही दिशा में लगाया गया पौधा बदल सकता है आपकी किस्मत

 

ज्योतिष और वास्तु शास्त्र के अनुसार, पौधों का सीधा संबंध हमारे ग्रहों और किस्मत से होता है। आइए जानते हैं पौधारोपण से जुड़े वो 13 चमत्कारी नियम, जो आपकी जिंदगी बदल सकते हैं:
 

1. पौधारोपण के 5 'सुपर' नक्षत्र

नया पौधा लगाने के लिए उत्तरा, स्वाति, हस्त, रोहिणी और मूल नक्षत्र को सबसे भाग्यशाली माना जाता है। इन नक्षत्रों में रोपे गए पौधे कभी सूखते नहीं हैं और बहुत तेजी से फलते-फूलते हैं।

 

2. दिशाओं का रखें खास ख्याल

घर के नैऋत्य (South-West) या आग्नेय कोण (South-East) में कभी भी गार्डन या बगीचा न बनाएं। यदि बगीचा बनाना ही है, तो घर के बाएं हिस्से (बाईं ओर) को चुनें।

 

वास्तु दोष दूर करने का सीक्रेट: घर के पूर्व में बड़े पेड़ों का होना अच्छा नहीं माना जाता। अगर ऐसा है, तो उनके साइड इफेक्ट्स को कम करने के लिए घर की उत्तर दिशा में आंवला, अमलतास, हरसिंगार या तुलसी का पौधा लगा दें, वास्तु दोष तुरंत बैलेंस हो जाएगा।

 

3. फल न देने वाले पेड़ों का इलाज

अगर आपके बगीचे में किसी पेड़ पर फल आने बंद हो गए हैं या बहुत कम आते हैं, तो एक अचूक उपाय अपनाएं। उस पेड़ की जड़ में कुलथी, उड़द, मूंग, तिल और जौ मिला हुआ पानी डालना शुरू करें। पेड़ फिर से फलों से लद जाएगा।

 

4. इन पेड़ों से बढ़ती है घर में अशांति

वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर की बाउंड्री में पलाश, कंचन, अर्जुन, करंज और लसोड़ा/बहुवार के पेड़ हमेशा कलह और असंतोष पैदा करते हैं। वहीं बेर का पेड़ घर में नए दुश्मन खड़े करता है, इसलिए इसे घर की सीमा से बाहर ही लगाएं।

 

5. घर में लाएं 'अमन-चैन'

जिस घर की बाउंड्री के अंदर निर्गुंडी का पौधा होता है, वहां कभी लड़ाई-झगड़े नहीं होते और हमेशा शांति रहती है। इसके अलावा घर की सीमा में अंगूर, कटहल (पनस), पाकड़ और महुआ के पौधे लगाना बेहद शुभ माना जाता है।

 

6. जमीन-जायदाद के विवादों से मुक्ति

यदि आप प्रॉपर्टी, जमीन या मकान से जुड़ी दिक्कतों का सामना कर रहे हैं, तो आंवले का पौधा लगाएं। इस पौधे को आप कहीं भी लगाएं, इसे लगाने वाले की जमीन संबंधी सारी परेशानियां धीरे-धीरे खत्म हो जाती हैं।ALSO READ: Vastu Lifestyle Tips: वास्तु के अनुसार कपड़े, जूते और हेयरकट चुनें, बदल सकती है किस्मत

 

7. कमजोर चंद्रमा का रामबाण इलाज

यदि आपकी कुंडली में चंद्रमा कमजोर है, मानसिक तनाव रहता है या माता का स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता, तो आपको गूलर का पौधा लगाना चाहिए। यह चंद्रमा की हर पीड़ा को हर लेता है।

 

8. चार दिशाओं के 'रक्षक' वृक्ष

वास्तु के अनुसार, घर के चारों तरफ पेड़ों का सही कॉम्बिनेशन इस प्रकार होना चाहिए:

 

शुभ: पूर्व में बरगद, पश्चिम में पीपल, उत्तर में पाकड़ और दक्षिण में गूलर का पेड़ होना भाग्य चमकाता है।

 

अशुभ (भूलकर भी न करें): इसके बिल्कुल विपरीत, यानी पूर्व में पीपल, दक्षिण में पाकड़, पश्चिम में बरगद और उत्तर में गूलर का पेड़ होना भयंकर वास्तु दोष और कंगाली लाता है।

 

9. साक्षात लक्ष्मी का वास

जिस घर के आंगन या परिसर में बिल्वपत्र (बेल) का एक भी पेड़ लगा होता है, उस घर पर भगवान शिव के साथ-साथ साक्षात माता लक्ष्मी की कृपा बरसती है। वहां कभी धन की कमी नहीं होती।

 

10. कैक्टस यानी दुश्मनों को दावत

घर के अंदर या आसपास कभी भी रेगिस्तानी या कटीले पौधे, जैसे कैक्टस न लगाएं। ये पौधे घर में निगेटिव एनर्जी फैलाते हैं, जिससे शत्रु बाधा, मानसिक अशांति और धन की हानि होती है।

 

11. पापों का नाश और उत्तम संतान की प्राप्ति

पापों से मुक्ति: जो व्यक्ति खुले मैदान या सार्वजनिक स्थान पर दो बरगद (बड़) के पेड़ लगाता है, उसके कई जन्मों के पाप नष्ट हो जाते हैं।

 

संतान सुख: उत्तम, आज्ञाकारी और सुख देने वाली संतान की कामना के लिए पलाश का वृक्ष लगाएं, लेकिन ध्यान रहे कि यह पेड़ घर की सीमा से बाहर होना चाहिए।

 

प्रायश्चित का नियम: अगर किसी भी मजबूरी के कारण आपको कोई हरा-भरा पेड़ काटना पड़ रहा है, तो उस पाप से मुक्ति पाने के लिए तुरंत 10 नए पौधे लगाने और उनके पालन-पोषण का संकल्प लें।

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।ALSO READ: Vastu Tips: घर से वास्तु दोष मिटाने के 3 आसान उपाय, सुख-समृद्धि से भर जाएगा जीवन

 

IPS अंशिका वर्मा की टीम ने 48 घंटे में बचाया किडनैप हुआ डेढ़ साल का मासूम | IPS Anshika Verma

जब डेढ़ साल का मासूम अचानक गायब हुआ, तो एक परिवार की दुनिया उजड़ गई। लेकिन 48 घंटे बाद वही बच्चा सुरक्षित अपने माता-पिता की गोद में था। 500 CCTV फुटेज, 5 टीमें और लगातार चलाए गए ऑपरेशन की बदौलत बरेली पुलिस ने उस मासूम को ढूंढ निकाला, जिसे कथित तौर पर ₹5 लाख में बेचने की साजिश रची गई थी।
हम अक्सर पुलिस की कमियां देखते हैं, लेकिन ऐसे अधिकारी और पुलिसकर्मी यह याद दिलाते हैं कि वर्दी सिर्फ एक नौकरी नहीं, बल्कि एक जिम्मेदारी भी है।
ऐसे ही समर्पित और संवेदनशील अफसरों की वजह से हम अपने घरों में सुरक्षित महसूस करते हैं। उनकी तत्परता, मेहनत और इंसानियत ही लोगों का कानून व्यवस्था पर भरोसा बनाए रखती है।
सलाम उन पुलिसकर्मियों को, जिन्होंने एक मासूम को उसके परिवार से मिलाने के लिए 48 घंटे तक हार मानने से इनकार कर दिया।
@anshikaverma.ips

[IPS Anshika Verma rescue operation, Bareilly police rescued kidnapped child, 48 hour child rescue, kidnapped toddler rescued, Uttar Pradesh police success story]

#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

World Environment Day Essay: विश्व पर्यावरण दिवस पर निबंध

A scene giving the message of saving nature on World Environment Day

World Environment Day Essay in Hindi: आज के आधुनिक युग में मानव जीवन तेजी से विकास की ओर बढ़ रहा है। विज्ञान और तकनीक ने हमारे जीवन को आसान बनाया है, लेकिन इसके साथ-साथ पर्यावरण को भारी नुकसान भी पहुंचाया है। बढ़ता प्रदूषण, पेड़ों की कटाई, जल संकट, ग्लोबल वार्मिंग और जलवायु परिवर्तन जैसी समस्याएं पूरी दुनिया के लिए खतरा बन चुकी हैं।ALSO READ: जिम्मी और जनक मगिलिगन फाउंडेशन फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट द्वारा 'पर्यावरण संवाद सप्ताह' का आयोजन

 

  • प्रस्तावना
  • विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व
  • पर्यावरण प्रदूषण के कारण
  • पर्यावरण संरक्षण के उपाय
  • विद्यार्थियों की भूमिका
  • उपसंहार 

यहां विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विस्तृत विशेष निबंध प्रस्तुत है:

 

प्रस्तावना

पर्यावरण मानव जीवन का आधार है। स्वच्छ वायु, जल, भूमि, वन और जीव-जंतु मिलकर हमारे पर्यावरण का निर्माण करते हैं। यदि पर्यावरण संतुलित और सुरक्षित रहेगा, तभी पृथ्वी पर जीवन संभव होगा। वर्तमान समय में बढ़ता प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन, वनों की कटाई और प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन पर्यावरण के लिए गंभीर खतरा बन चुके हैं। इन समस्याओं के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से प्रत्येक वर्ष 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया जाता है।

 

विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व

विश्व पर्यावरण दिवस की शुरुआत संयुक्त राष्ट्र द्वारा वर्ष 1972 में की गई थी। इसका मुख्य उद्देश्य लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना और प्रकृति के महत्व को समझाना है। यह दिन हमें याद दिलाता है कि पृथ्वी केवल मनुष्यों की नहीं, बल्कि सभी जीवों की साझी धरोहर है।

 

आज पृथ्वी अनेक पर्यावरणीय संकटों का सामना कर रही है। बढ़ती जनसंख्या और औद्योगिकीकरण के कारण वायु प्रदूषण, जल प्रदूषण तथा भूमि प्रदूषण तेजी से बढ़ रहे हैं। जंगलों की कटाई से जैव विविधता समाप्त हो रही है और ग्लोबल वार्मिंग का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। ऐसी स्थिति में विश्व पर्यावरण दिवस का महत्व और भी बढ़ जाता है।

 

पर्यावरण प्रदूषण के कारण

पर्यावरण प्रदूषण के कई प्रमुख कारण हैं- जैसे…

 

1. पेड़ों की अंधाधुंध कटाई

2. कारखानों और वाहनों से निकलने वाला धुआं

3. प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग

4. जल स्रोतों में कचरा और रसायन डालना

5. प्राकृतिक संसाधनों का अत्यधिक दोहन

 

इन कारणों से पृथ्वी का तापमान बढ़ रहा है, मौसम में असंतुलन पैदा हो रहा है तथा अनेक बीमारियाँ फैल रही हैं।

 

पर्यावरण संरक्षण के उपाय

पर्यावरण को बचाने के लिए हमें सामूहिक प्रयास करने होंगे। कुछ महत्वपूर्ण उपाय निम्नलिखित हैं- 

 

* अधिक से अधिक पेड़ लगाना

* प्लास्टिक का उपयोग कम करना

* जल और बिजली की बचत करना

* कचरे का पुनर्चक्रण करना

* सार्वजनिक परिवहन का उपयोग बढ़ाना

* लोगों में पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाना

 

यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने दैनिक जीवन में छोटे-छोटे बदलाव करे, तो पर्यावरण संरक्षण में बड़ा योगदान दिया जा सकता है।

 

विद्यार्थियों की भूमिका

विद्यार्थी समाज का भविष्य होते हैं। वे पर्यावरण संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। विद्यालयों में वृक्षारोपण अभियान, स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाने चाहिए। विद्यार्थियों को पानी बचाने, बिजली की बचत करने और स्वच्छता बनाए रखने की आदत डालनी चाहिए।

 

उपसंहार

विश्व पर्यावरण दिवस केवल एक उत्सव नहीं, बल्कि प्रकृति को बचाने का संकल्प है। हमें यह समझना होगा कि यदि पर्यावरण सुरक्षित रहेगा, तभी मानव जीवन सुरक्षित रहेगा। पृथ्वी को हरा-भरा और स्वच्छ बनाए रखना हम सभी की जिम्मेदारी है। हमें आज से ही पर्यावरण संरक्षण के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए, ताकि आने वाली पीढ़ियों को एक सुरक्षित और सुंदर धरती मिल सके।ALSO READ: स्वस्थ पर्यावरण हम सबकी सामूहिक जिम्मेदारी : पद्मश्री डॉ. जनक पलटा मगिलिगन

 

'पेड़ लगाओ, पर्यावरण बचाओ — यही मानवता का सच्चा धर्म है।'
 

अस्वीकरण (Disclaimer) : चिकित्सा, स्वास्थ्य संबंधी नुस्खे, योग, धर्म, ज्योतिष, इतिहास, पुराण आदि विषयों पर वेबदुनिया में प्रकाशित/प्रसारित वीडियो, आलेख एवं समाचार सिर्फ आपकी जानकारी के लिए हैं, जो विभिन्न सोर्स से लिए जाते हैं। इनसे संबंधित सत्यता की पुष्टि वेबदुनिया नहीं करता है। सेहत या ज्योतिष संबंधी किसी भी प्रयोग से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें। इस कंटेंट को जनरुचि को ध्यान में रखकर यहां प्रस्तुत किया गया है जिसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है।

…बच्चों को सिगरेट पीते देखना पसंद करूंगी; डेनमार्क पीएम का बयान वायरल

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिक्सन का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह कहती हैं कि आज अगर उनके छोटे बच्चे होते, तो वह उन्हें सोशल मीडिया के उपयोग की वजह धुम्रपान करते हुए देखना ज्यादा पसंद करतीं।

चारधाम में छैंया-छैयां गाने पर डांस कर बनाई रील, लोगों ने जमकर सुनाया; क्या कहा

चारधाम में छैंया-छैंया गाने पर रील बनाने का मामला अब विवादित होता जा रहा है।एक परिवार की रील वायरल होने के बाद लोग जमकर सुनाया है। सोशल मीडिया यूजर्स इसको लेकर अलग-अलग कमेंट कर रहे हैं…

Haryana से Netflix Star तक | Yudhvir Ahlawat Inspiring Journey | Kartavya | Haryana

हरियाणा के एक छोटे से गाँव से निकले युद्धवीर अहलावत, जिन्हें लोग उनकी कम उम्र जैसी दिखने वाली शक्ल की वजह से कभी गंभीरता से नहीं लेते थे।
उन्होंने सालों तक थिएटर किया,
Saand Ki Aankh, Shamshera, Love Hostel जैसे बड़े प्रोजेक्ट में छोटे-छोटे रोल निभाए, लेकिन पहचान नहीं मिली।
पर जब Kartavya में ‘हर्पाल’ बनकर वो स्क्रीन पर दिखे तो अपनी ऐसी छाप छोड़ी कि हर कोई उनका नाम जानना चाहने लगा।
युद्धवीर की कहानी ये साबित किया जो आपको अलग बनाता है, वही एक दिन आपकी सबसे बड़ी ताकत बन जाता है।

@yudhvir__ahlawat

Haryana से Netflix Star तक | Yudhvir Ahlawat Inspiring Journey | Kartavya | Haryana | Hustle se Haasil
#thebetterindia #goodnews #positivestories #indianews #thebetterindiahindi #hindi

Follow us for more:

Facebook: https://www.facebook.com/thebetterindia.hindi
Instagram: https://www.instagram.com/thebetterindia.hindi/
Twitter: https://twitter.com/TbiHindi
LinkedIn: https://www.linkedin.com/company/the-better-india-hindi/

Website: https://hindi.thebetterindia.com/

WhatsApp ला रहा नया Scam Alert फीचर, अनजान मैसेज पर मिलेगी चेतावनी; यूजर्स खुद तय करेंगे क्या करना है

अगर आप WhatsApp पर आने वाले फर्जी मैसेज, ऑनलाइन ठगी और स्कैम कॉल्स से परेशान हैं, तो जल्द ही आपके लिए एक उपयोगी फीचर आने वाला है। लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप WhatsApp अपने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एक नए ‘Scam Alert’ फीचर की टेस्टिंग कर रहा है, जो संदिग्ध संदेशों की पहचान करने में मदद करेगा।

ALSO READ: ममता बनर्जी की TMC में बड़ी टूट, ऋतब्रत बनर्जी के साथ 60 विधायक, चुने गए विपक्ष के नेता, स्पीकर ने बागी गुट को दी मंजूरी

क्या है WhatsApp का नया Scam Alert फीचर?

 

रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह फीचर WhatsApp के एंड्रॉयड बीटा वर्जन 2.26.22.2 में देखा गया है। इसकी मदद से यदि किसी अनजान व्यक्ति की ओर से कोई संदिग्ध संदेश आता है, तो WhatsApp उसे स्कैन कर संभावित स्कैम की पहचान करेगा। यदि मैसेज संदिग्ध पाया जाता है, तो चैट विंडो में एक चेतावनी (Warning Banner) दिखाई देगी, जिसमें बताया जाएगा कि यह संदेश धोखाधड़ी या स्कैम से जुड़ा हो सकता है।

ALSO READ: Lava Bold N2 5G : यह भारत का सबसे सस्ता स्मार्टफोन, 6000mAh बैटरी, Android 16 और 120Hz डिस्प्ले

यूजर्स को मिलेंगे दो विकल्प

 

WhatsApp किसी भी संदिग्ध अकाउंट को अपने आप ब्लॉक नहीं करेगा। इसके बजाय यूजर्स को दो विकल्प दिए जाएंगे—

 

Sender को Block और Report करें

यदि संदेश भरोसेमंद लगे तो बातचीत जारी रखें

इससे यूजर्स को अधिक नियंत्रण मिलेगा और वे अपनी समझ के अनुसार निर्णय ले सकेंगे।

प्राइवेसी से नहीं होगा समझौता

 

WhatsApp का कहना है कि स्कैम की जांच सीधे यूजर के मोबाइल डिवाइस पर होगी। इसके लिए किसी भी मैसेज को WhatsApp के सर्वर पर नहीं भेजा जाएगा। इसका मतलब है कि प्लेटफॉर्म की End-to-End Encryption पूरी तरह सुरक्षित रहेगी और WhatsApp आपके निजी संदेशों की सामग्री नहीं देख सकेगा।

ALSO READ: BTA से पहले US का बड़ा झटका, 60 देशों की बदनाम लिस्ट में क्यों है भारत का नाम, क्या पड़ेगा असर

फीचर रहेगा वैकल्पिक

WhatsApp का यह Scam Alert फीचर डिफॉल्ट रूप से बंद रहेगा। जो यूजर्स इसे इस्तेमाल करना चाहेंगे, वे सेटिंग्स में जाकर इसे मैन्युअली ऑन कर सकेंगे। फिलहाल कंपनी ने इस फीचर की आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है, लेकिन बढ़ते ऑनलाइन फ्रॉड और साइबर ठगी के मामलों को देखते हुए WhatsApp लगातार नए सुरक्षा फीचर्स पर काम कर रहा है। 

 

ट्रांसपेरेंसी रिपोर्ट भी मिल सकती है

रिपोर्ट्स के अनुसार, WhatsApp एक नया Transparency Section भी जोड़ सकता है, जहां यूजर्स उन सभी संदिग्ध गतिविधियों की सूची देख सकेंगे जिन्हें ऐप ने स्कैम के रूप में चिन्हित किया है। यह पूरी जानकारी केवल यूजर के डिवाइस में ही स्टोर होगी और किसी बाहरी सर्वर पर साझा नहीं की जाएगी। Edited by: Sudhir Sharma

FIFA World Cup के लिए दक्षिण अफ्रीका की 26 सदस्यीय टीम हुई घोषित

दक्षिण अफ्रीका ने फीफा विश्वकप 2026 के लिए 26 सदस्यीय राष्ट्रीय टीम की घोषणा कर दी है। टीम के मुख्य कोच ह्यूगो ब्रूज ने बुधवार को देश की राधानी प्रिटोरिया में एक सेंड-ऑफ डिनर के दौरान आधिकारिक रूप से फीफा विश्वकप 2026 के लिए 26 सदस्यीय टीम का ऐलान किया।

टीम में घरेलू प्रतिभा पर भरोसा जताया गया है। विश्वकप में दक्षिण अफ्रीका को ग्रुप ए में मेक्सिको, दक्षिण कोरिया और चेक रिपब्लिक के साथ रखा गया है। 11 जून को, दक्षिण अफ्रीका अपने पहले ग्रुप मैच में मेक्सिको सिटी के मशहूर एज़्टेका स्टेडियम में मेजबान मेक्सिको का सामना करेगा, ठीक 16 साल बाद जब दोनों टीमें दक्षिण अफ्रीका में 2010 वर्ल्ड कप के पहले मैच में मिली थीं। यह वर्ल्ड कप फाइनल में दक्षिण अफ्रीका की चौथी मौजूदगी होगी।

फीफा विश्वकप 2026 के लिए दक्षिण अफ्रीका की 26 सदस्यीय की टीम इस प्रकार है:

गोलकीपर: रॉनवेन विलियम्स (मैमेलोडी सनडाउन्स), रिकार्डो गॉस (सिवेलेले), सिफो चेन (ऑरलैंडो पाइरेट्स);

डिफेंडर: खुलिसो मुडाऊ (मामेलोडी सनडाउन्स), नकोसिनाथी सिबिसी (ऑरलैंडो पाइरेट्स), इमे ओकोन (हनोवर 96), खुलुमानी नडामने (मामेलोडी सनडाउन्स), ऑब्रे मोदिबा (मामेलोडी सनडाउन्स), मबेकेज़ेली म्बोकाज़ी (शिकागो फायर), सैमुकेले काबिनी (मोल्डे FK), थबांग माटुलुडी (पोलोकवाने सिटी), ओल्वेथु माखन्या (फिलाडेल्फिया यूनियन), ब्रैडली क्रॉस (काइज़र चीफ्स);

मिडफील्डर: तेबोहो मोकोएना (मामेलोडी सनडाउन्स), टैलेंटे मबाथा (ऑरलैंडो पाइरेट्स), स्फेफेलो सिथोले (सीडी टोंडेला), जेडन एडम्स (मामेलोडी सनडाउन्स);

फॉरवर्ड: कामोगेलो सेबेलेबेले (ऑरलैंडो पाइरेट्स), ओसविन एपोलिस (ऑरलैंडो पाइरेट्स), इकराम रेनर्स (मैमेलोडी सनडाउन्स), त्सेपांग मोरेमी (ऑरलैंडो पाइरेट्स), एविडेंस माकगोपा (ऑरलैंडो पाइरेट्स), लाइल फोस्टर (बर्नले), रेलेबोहिले मोफोकेंग (ऑरलैंडो पाइरेट्स), थेम्बा ज़्वाने (मैमेलोडी सनडाउन्स), थापेलो मासेको (एईएल लिमासोल)।

MP-CG में Jio का नया रिकॉर्ड, 5 करोड़ मोबाइल ग्राहकों के करीब पहुंची कंपनी; ब्रॉडबैंड यूजर्स 20 लाख के पार

रिलायंस जियो ने मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ (MP-CG) टेलीकॉम सर्किल में एक और बड़ी उपलब्धि हासिल की है। सर्किल में कंपनी के मोबाइल ग्राहकों की संख्या 5 करोड़ के बेहद करीब पहुंच गई है, वहीं ब्रॉडबैंड उपभोक्ताओं का आंकड़ा 20.3 लाख से अधिक हो गया है।

 

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) की अप्रैल 2026 की रिपोर्ट के अनुसार, जियो इस क्षेत्र में शीर्ष पर बना हुआ है। अकेले अप्रैल महीने में मध्यप्रदेश-छत्तीसगढ़ में जियो से 3.5 लाख नए मोबाइल ग्राहक जुड़े। इसी अवधि में एयरटेल ने लगभग 1 लाख और बीएसएनएल ने करीब 10 हजार नए मोबाइल ग्राहक जोड़े।

 

सर्किल में सभी कंपनियों के कुल मोबाइल ग्राहकों की संख्या 8.6 करोड़ से अधिक है। बाजार हिस्सेदारी के मामले में भी जियो का दबदबा बरकरार है; मोबाइल सेवाओं में जियो की बाजार हिस्सेदारी 58.1 प्रतिशत और ब्रॉडबैंड सेवाओं में 61 प्रतिशत तक पहुंच चुकी है।

 

5G नेटवर्क पर डेटा ट्रैफिक में 50% से अधिक की वृद्धि

ग्राहकों की बढ़ती जरूरतों को देखते हुए जियो अपने 5G नेटवर्क का लगातार विस्तार कर रहा है। बेहतर कवरेज और तेज स्पीड के कारण जियो के 5G नेटवर्क पर डेटा ट्रैफिक में 50 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है। इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हाल ही में रायपुर में आयोजित आईपीएल (IPL) मैचों के दौरान भी देखा गया, जहां भारी डेटा उपयोग के बावजूद जियो नेटवर्क और जियोहॉटस्टार सेवाओं ने निर्बाध (seamless) प्रदर्शन किया।

 

जियोफाइबर और एयरफाइबर का तेजी से विस्तार

वर्क-फ्रॉम-होम और हाइब्रिड कार्य प्रणाली को सपोर्ट करने के लिए जियोफाइबर और जियो एयरफाइबर (FWA) सेवाएं मप्र-छग के अधिकांश ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में उपलब्ध हैं। इसी का परिणाम है कि अप्रैल में 31.5 हजार से अधिक नए ग्राहकों ने जियो ब्रॉडबैंड को अपनाया।

 

मात्र ₹200 में एंटरटेनमेंट पैक और क्लाउड स्टोरेज

जियो ने ग्राहकों के मनोरंजन के लिए हाल ही में आकर्षक एंटरटेनमेंट पैक लॉन्च किए हैं। इसके तहत उपभोक्ता मात्र ₹200 में 15 ओटीटी (OTT) प्लेटफॉर्म्स, 1000 से ज्यादा टीवी चैनल और 30 जीबी डेटा प्राप्त कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त, व्यवसायों के लिए जियो ने इनोवेटिव 'मैनेज्ड वाई-फाई' समाधान पेश किए हैं, जिनकी विशेषता यह है कि ग्राहकों को किसी प्रकार के शुरुआती निवेश या महंगे उपकरण खरीदने की आवश्यकता नहीं होती।

 

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के दौर में बढ़ते खर्च को देखते हुए 'जियोपीसी' (JioPC) एक प्रभावी, किफायती और क्लाउड-आधारित कंप्यूटिंग समाधान के रूप में उभर रहा है। इसके साथ ही जियो अपने 5G उपयोगकर्ताओं को 500 जीबी तक की क्लाउड स्टोरेज सुविधा भी दे रहा है, जो छात्रों और प्रोफेशनल्स के लिए बेहद उपयोगी है।

 

कंपनी का कहना है कि ग्राहकों की बढ़ती डिजिटल जरूरतों को ध्यान में रखते हुए नेटवर्क और सेवाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। इच्छुक ग्राहक कंपनी की वेबसाइट www.jio.com पर जाकर अपनी आवश्यकतानुसार पंजीकरण करा सकते हैं। Edited by: Sudhir Sharma

 

इंग्लैंड टीम में गे और बेकर डेब्यू को तैयार, इस गेंदबाज की भी 2 साल बाद वापसी

इंग्लैंड ने लॉर्ड्स में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ पहले रोथेसे टेस्ट के लिए 12-खिलाड़ियों वाली टीम का ऐलान किया है।एमिलियो गे अपना टेस्ट डेब्यू करने के लिए तैयार हैं, और उनके साथ टीम में सोनी बेकर के रूप में एक और नया खिलाड़ी शामिल हो सकता है, जबकि ओली रॉबिन्सन दो साल से ज़्यादा समय में अपना पहला टेस्ट खेलने के लिए तैयार हैं।

छोटी टीम का मतलब है कि पिछले महीने घोषित 15 खिलाड़ियों में से 3 खिलाड़ी को हटा दिया गया है: समरसेट के जेम्स रेव, जो अपना डेब्यू भी कर रहे होते, साथ ही लेगस्पिनर रेहान अहमद और फास्ट बॉलर मैट फिशर।
आखिरी विकल्प गुरुवार सुबह कन्फर्म होने की संभावना है, हेड कोच ब्रेंडन मैकुलम ने इशारा किया है कि आने वाले हफ्ते में खराब मौसम को देखते हुए, दो अलग-अलग तेज गेंदबाज, शायद गस एटकिंसन और बेकर के बीच होगी।

“हम बस यह तय करेंगे कि क्या हमें एक्स्ट्रा एयर स्पीड चाहिए, अगर अचानक मौसम 35 डिग्री हो जाए और फ्लैट हो जाए। या हम लॉर्ड्स में जो ट्राई और टेस्ट किया गया है, उसी पर टिके रहेंगे और ऐसे बॉलर्स के साथ रहेंगे जो कुछ ओवरहेड कंडीशंस में कुछ मूवमेंट निकाल सकें।

मैकुलम ने आगे कहा, “हम अपने ग्रुप के साथ बहुत कम्फर्टेबल हैं। हम जो चुनने जा रहे हैं, उस पर हमें भरोसा है। इससे हमें कुछ भी गारंटी नहीं मिलती, लेकिन इससे हमें लगता है कि लॉर्ड्स में न्यूज़ीलैंड के खिलाफ़ हमें सबसे अच्छा मौका मिलेगा। हम इस विरोधी टीम के खिलाफ़ इन हालात में जो ज़रूरी होगा, हम उसी पर टिके रहना चाहते हैं।”

शोएब बशीर, जो 18 महीने तक इंग्लैंड के पहले पसंद के स्पिनर थे, जब तक कि उन्हें इस सर्दी की एशेज़ के लिए नज़रअंदाज़ नहीं कर दिया गया, उनके XI में वापस आने की उम्मीद है।मैकुलम ने कहा, “बैश, उनमें शायद लॉर्ड्स में पहले कुछ दिनों में ज़्यादा होल्डिंग रोल निभाने की काबिलियत है।फिर जैसे-जैसे खेल गहरा होता है, और अगर स्पिन ज़्यादा होने लगती है, तो वह ज़्यादा अटैकिंग रोल में जा सकते हैं।”

इंग्लैंड टेस्ट XII: बेन स्टोक्स (कप्तान), गस एटकिंसन, सोनी बेकर, शोएब बशीर, जैकब बेथेल, हैरी ब्रूक, बेन डकेट, एमिलियो गे, ओली रॉबिन्सन, जो रूट, जेमी स्मिथ (विकेट कीपर), जोश टंग