India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

India-Japan 2+2 Dialogue : चीन-पाकिस्तान की बढ़ेगी चिंता? भारत-जापान की टोक्यो में बड़ी रक्षा वार्ता, राजनाथ-जयशंकर संभालेंगे मोर्चा

rajnath singh japan

India-Japan 2+2 Dialogue : हिंद-प्रशांत क्षेत्र में चीन की बढ़ती चुनौती के बीच भारत और जापान अपनी रक्षा साझेदारी को और मजबूत करने की तैयारी में हैं। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर बुधवार को जापान की राजधानी टोक्यो पहुंच गए। यहां दोनों देशों के बीच चौथे भारत-जापान 2+2 मंत्रिस्तरीय संवाद का आयोजन होगा। इस बैठक में रक्षा सहयोग, समुद्री सुरक्षा, आधुनिक तकनीक और क्षेत्रीय स्थिरता जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा होगी।

ALSO READ: Donald trump के लिए शी जिनपिंग ने तोड़ा प्रोटोकाल, क्‍या है यह निकटता जताने के मायने?

टोक्यो में गुरुवार को होने वाली इस बैठक की सह-अध्यक्षता भारत की ओर से रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर करेंगे। वहीं, जापान की ओर से रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी और विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी इसमें शामिल होंगे।

ALSO READ: Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

विदेश मंत्रालय के मुताबिक, भारत और जापान के बीच विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी लोकतंत्र, स्वतंत्रता और कानून के शासन जैसे साझा मूल्यों पर आधारित है। दोनों देश शांतिपूर्ण, समृद्ध और सुरक्षित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के लिए स्वतंत्र और खुले समुद्री क्षेत्र की अवधारणा का समर्थन करते हैं।

ALSO READ: Hyundai Verna को Bharat NCAP क्रैश टेस्ट में मिली 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, एडल्ट और चाइल्ड सेफ्टी में किया शानदार प्रदर्शन

जापान पहुंचते ही राजनाथ सिंह ने किया युद्धपोत का निरीक्षण

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जापान पहुंचने के बाद अपने दौरे की शुरुआत टोक्यो स्थित रक्षा मंत्रालय में औपचारिक गार्ड ऑफ ऑनर के साथ की। इस दौरान जापान के रक्षा मंत्री शिंजिरो कोइजुमी ने उनका स्वागत किया।

 

इसके बाद दोनों रक्षा मंत्रियों ने योकोसुका के फुनाकोशी क्षेत्र का दौरा किया। यहां उन्होंने जापान मैरीटाइम सेल्फ डिफेंस फोर्स के आधुनिक युद्धपोत JS Natori का निरीक्षण किया। यह मोगामी क्लास का मल्टी-मिशन स्टील्थ फ्रिगेट है, जिसे समुद्री सुरक्षा से जुड़े विभिन्न अभियानों के लिए तैयार किया गया है। जापान के रक्षा मंत्रालय ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बताया कि युद्धपोत के उपकरणों और परिचालन क्षमता का निरीक्षण दोनों देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर रहा।

 

राजनाथ सिंह ने भी युद्धपोत के दौरे की तस्वीरें साझा करते हुए कहा कि भारत और जापान के बीच बढ़ता समुद्री सहयोग स्वतंत्र, खुले और नियम आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र को सुनिश्चित करने के साझा संकल्प को दर्शाता है। उन्होंने अपने जापानी समकक्ष को बेहतरीन मेजबान भी बताया।

 

पूर्व प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा से मिले जयशंकर

 

विदेश मंत्री एस. जयशंकर ने टोक्यो में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री और जापान-इंडिया एसोसिएशन के अध्यक्ष फुमियो किशिदा से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच रणनीतिक सहयोग और आर्थिक सुरक्षा से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई।

ALSO READ: “राहुल गांधी को भारत से इतनी नफरत क्यों?” कोलंबिया यूनिवर्सिटी के बयान पर भड़की भाजपा, कह दी बड़ी बात

जयशंकर ने X पर मुलाकात की जानकारी देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच रणनीतिक सोच और आर्थिक सुरक्षा को लेकर समान दृष्टिकोण है। उन्होंने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने में किशिदा के लगातार समर्थन की सराहना की।

 

गौरतलब है कि फुमियो किशिदा ने 2021 से 2024 तक जापान के प्रधानमंत्री के रूप में कार्य किया था। जापान-इंडिया एसोसिएशन की स्थापना वर्ष 1903 में हुई थी और यह दोनों देशों के बीच राजनीतिक, आर्थिक और सांस्कृतिक संबंधों को बढ़ावा देने वाले जापान के सबसे पुराने निजी संगठनों में से एक है।

ALSO READ: मस्जिद में छुपा था लश्कर कमांडर लतीफ भट, वीडियो कॉल पर सरेंडर की अपील ठुकराई; मुठभेड़ में ढेर

भारत-जापान के बीच इन मुद्दों पर होगी चर्चा

 

विदेश मंत्रालय के अनुसार, 2+2 संवाद के दौरान दोनों देश रक्षा और सुरक्षा सहयोग की प्रगति की समीक्षा करेंगे। साथ ही भविष्य में सहयोग बढ़ाने के नए रास्तों पर भी विचार किया जाएगा।

 

बैठक में मुख्य रूप से इन मुद्दों पर चर्चा होने की उम्मीद है:

 

  • रक्षा उपकरणों और आधुनिक सैन्य तकनीक में सहयोग।
  • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में समुद्री सुरक्षा।
  • आतंकवाद और क्षेत्रीय सुरक्षा से जुड़े मुद्दे।
  • महत्वपूर्ण तकनीक और आर्थिक सुरक्षा।
  • ऊर्जा सुरक्षा और भरोसेमंद सप्लाई चेन।
  • रक्षा उद्योगों के बीच साझेदारी।
  • क्षेत्रीय शांति और स्थिरता।

ALSO READ: सिवनी में ASP दीपक मिश्रा ने होटल में कपल को धमकाया, लड़के के बैग में गांजा रखने की धमकी, होटल संचालक से 50 हजार रुपये महीने मांगने का आरोप

राजनाथ सिंह जापान के रक्षा मंत्री के साथ द्विपक्षीय बैठक भी करेंगे। वहीं, एस. जयशंकर जापान के विदेश मंत्री तोशिमित्सु मोतेगी के साथ 19वीं भारत-जापान विदेश मंत्रियों की रणनीतिक वार्ता में हिस्सा लेंगे। इसके अलावा जयशंकर अपनी यात्रा के दौरान तीसरे रायसीना टोक्यो संवाद में भी शामिल होंगे।

 

2025 और 2026 के शिखर सम्मेलनों के फैसलों की भी होगी समीक्षा

 

भारत और जापान इस दौरान दोनों देशों के बीच हुए 15वें और 16वें वार्षिक शिखर सम्मेलन में बनी सहमतियों की भी समीक्षा करेंगे। ये बैठकें अगस्त 2025 और जुलाई 2026 में हुई थीं। भारत-जापान 2+2 संवाद का पिछला संस्करण 20 अगस्त 2024 को नई दिल्ली में आयोजित किया गया था।

 

राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री के बीच इस साल यह तीसरी मुलाकात होगी। इससे पहले दोनों नेता अगस्त में नई दिल्ली और अक्टूबर में फिलीपींस के सेबू में आयोजित ASEAN रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान मिल चुके हैं।

ALSO READ: Apple की कई सेवाएं क्यों हुईं ठप, क्या इन तकनीकी गड़बड़ियों के पीछे साइबर हमला है? iCloud से App Store तक यूजर्स परेशान, कंपनी ने क्या बताया

रक्षा सहयोग के साथ आर्थिक और तकनीकी साझेदारी पर भी जोर

 

भारत और जापान के बीच रक्षा संबंध पिछले कुछ वर्षों में लगातार मजबूत हुए हैं। दोनों देश नियमित सैन्य बातचीत, उच्चस्तरीय यात्राओं और संयुक्त सैन्य अभ्यासों के जरिए सहयोग बढ़ा रहे हैं। वर्ष 2020 में दोनों देशों ने अपनी सेनाओं के बीच आपसी रसद और सेवाओं की व्यवस्था से जुड़ा समझौता किया था। इससे संयुक्त सैन्य अभ्यासों और युद्धपोतों की यात्राओं के दौरान एक-दूसरे को जरूरी लॉजिस्टिक सहायता देना आसान हुआ है।

 

दोनों देश रक्षा उपकरणों और तकनीक के क्षेत्र में भी सहयोग कर रहे हैं। इसके लिए संयुक्त कार्य समूह बनाया गया है, जो दोनों देशों के रक्षा उद्योगों के बीच साझेदारी को आगे बढ़ाता है।

 

भारत और जापान की सेनाएं नियमित रूप से कई संयुक्त सैन्य अभ्यास करती हैं। इनमें शामिल हैं:

 

  • JAIMEX: दोनों देशों की नौसेनाओं के बीच संयुक्त अभ्यास।
  • वीर गार्जियन (Veer Guardian): भारतीय और जापानी वायुसेनाओं का अभ्यास।
  • धर्म गार्जियन (Dharma Guardian): दोनों देशों की थल सेनाओं का संयुक्त अभ्यास।
  • मालाबार (Malabar): बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास।
  • मिलन (MILAN): बहुराष्ट्रीय नौसैनिक अभ्यास।
  • हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत-जापान की साझेदारी क्यों अहम?

 

एस. जयशंकर ने 16-17 नवंबर को नई दिल्ली में आयोजित नौवें भारत-जापान हिंद-प्रशांत फोरम को वीडियो संदेश भी दिया था। इसमें उन्होंने कहा कि स्वतंत्र, खुले और नियम आधारित हिंद-प्रशांत क्षेत्र के निर्माण में भारत और जापान की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि दोनों देश एशिया के बड़े लोकतांत्रिक और समुद्री राष्ट्र हैं। इनके बीच रणनीतिक सोच, विश्वास और सहयोग की समानता है। जयशंकर के मुताबिक, रक्षा और सुरक्षा सहयोग, आर्थिक सुरक्षा, ऊर्जा क्षेत्र की मजबूती, तकनीक, नवाचार और लोगों के बीच संपर्क दोनों देशों की साझेदारी के प्रमुख क्षेत्र बने रहेंगे।

ALSO READ: खतरनाक हुआ चक्रवात ‘अकवान’, समुद्र में उठेंगी 2 मीटर ऊंची लहरें; 2 लाख लोगों को सुरक्षित निकालने की तैयारी

उन्होंने भरोसेमंद वैश्विक सप्लाई चेन विकसित करने की जरूरत पर भी जोर दिया। उनके अनुसार, जापान की विनिर्माण क्षमता और आधुनिक तकनीक तथा भारत की उद्यमशीलता, बाजार का आकार और प्रतिभा दोनों देशों के लिए एक-दूसरे के पूरक हैं। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2014 में जापान यात्रा के दौरान भारत और जापान के संबंधों को विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी का दर्जा दिया गया था।