Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Gold Price : सस्ता हुआ सोना, 10 दिन में 10000 रुपए टूटा, क्या अभी खरीदना सही या और गिरेंगे दाम?

Gold rate

सोना और चांदी खरीदने की योजना बना रहे लोगों के लिए बड़ी खबर है। दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में लगातार गिरावट जारी है। 18 नवंबर को भी सोने और चांदी के भाव में बड़ी कमी दर्ज की गई। भारतीय सर्राफा बाजार में 24 कैरेट सोने की कीमत 10 ग्राम पर 2,696 रुपए घटकर करीब 1.32 लाख रुपए रह गई। वहीं, चांदी की कीमत में 4,665 रुपए प्रतिकिलो की गिरावट आई और इसका भाव करीब 1.65 लाख रुपए पर पहुंच गया।

ALSO READ: Electric Scooters : VinFast के 3 सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स, Ather, TVS और Bajaj को देंगे टक्कर, भारतीय बाजार में मचाएंगे तहलका

इंडियन बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार 10 नवंबर को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत करीब 1.42 लाख रुपए थी। 18 नवंबर को यह घटकर करीब 1.32 लाख रुपए रह गई। यानी 6 कारोबारी दिनों में सोने की कीमत में लगभग 10 हजार रुपए की गिरावट आई है।  इसी तरह चांदी भी 10 नवंबर को करीब 1.86 लाख रुपए प्रति किलो थी, जो अब घटकर लगभग 1.65 लाख रुपए रह गई है। इस दौरान चांदी करीब 21 हजार रुपए सस्ती हुई है।

ALSO READ: Electric Scooter : नया सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, 250KM तक की रेंज का दावा, फीचर्स भी कमाल के

क्यों गिर रहे हैं दाम 

अमेरिकी डॉलर में मजबूती और फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में आगे और बढ़ोतरी की उम्मीदों के चलते कीमती धातुओं में बिकवाली का दबाव बढ़ गया।  वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ 3,016 रुपये टूटकर 1.31 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में दिसंबर माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 3,016 रुपये यानी 2.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,31,207 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।

क्या सोना और सस्ता होगा? अभी खरीदना सही या इंतजार करें?

सोने की कीमतों में लगातार 6 दिनों से गिरावट के बाद सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अभी खरीदारी कर लेनी चाहिए या भाव और नीचे आने का इंतजार करना चाहिए? सोने और चांदी की कीमतों में आई गिरावट खरीदारों के लिए राहत की खबर है। हालांकि, आगे कीमतें कितनी गिरेंगी, यह अंतरराष्ट्रीय बाजार, डॉलर और ब्याज दरों जैसे कारकों पर निर्भर करेगा। अगर शादी या किसी जरूरत के लिए सोना खरीदना है तो चरणबद्ध खरीदारी पर विचार किया जा सकता है। वहीं, केवल निवेश के लिए खरीदारी करने वालों को अपनी जोखिम क्षमता और निवेश अवधि को ध्यान में रखना चाहिए। 

 

एक्सपर्ट्‍स के मुताबिक सोने-चांदी में निवेश करने वालों को केवल एक-दो महीने के बजाय 6 महीने से 1 साल तक का नजरिया रखना चाहिए।

 

इसका मतलब यह है कि मौजूदा गिरावट को खरीदारी के एक मौके के तौर पर देखा जा सकता है, लेकिन कीमतें आगे और गिरेंगी या बढ़ेंगी, इसकी गारंटी नहीं है। इसलिए एकमुश्त बड़ी रकम लगाने के बजाय चरणबद्ध खरीदारी का विकल्प अपनाया जा सकता है।

ALSO READ: Electric Scooter : TVS और Ather को टक्कर देने आ रहा है VinFast का सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर, पेटेंट में दिखा 14-इंच व्हील वाला डिजाइन

कुछ बाजार विश्लेषकों का मानना है कि दबाव जारी रहा तो सोना ₹1.20 लाख प्रति 10 ग्राम के आसपास भी फिसल सकता है, जबकि चांदी में भी उतार-चढ़ाव और गिरावट का रुख दिख रहा है। शादियों के सीजन की मांग और पश्चिम एशिया/वैश्विक तनाव से बीच-बीच में सहारा और अस्थिरता दोनों देखने को मिल सकती है।