पांचवे वनडे में 209 रनों पर सिमटी भारतयी पारी, कीवी गेंदबाजों का कहर

INDvsNZ भारत के बल्लेबाजों ने फिर से निराशाजनक प्रदर्शन किया जिससे उसकी टीम न्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें और अंतिम एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैच में रविवार को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किए जाने के बाद 42.1 ओवर में 209 रन पर सिमट गई।

भारत की तरफ से ईशान किशन (46) और अक्षर पटेल (46) ही कुछ संघर्ष कर पाए। न्यूजीलैंड की तरफ से कप्तान मिचेल सैंटनर और जैकब डफी ने तीन-तीन जबकि मैथ्यू फिशर ने दो विकेट लिए।भारत पांच मैचों की श्रृंखला में अभी 2-1 से आगे चल रहा है। श्रृंखला का तीसरा मैच बारिश के कारण रद्द कर दिया गया था।

इससे पहले न्यूजीलैंड ने रविवार को पांचवें और सीरीज के आखिरी एकदिवसीय मुकाबले में टॉस जीतकर भारत के खिलाफ पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया। आज यहां न्यूजीलैंड के कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया। टॉस के बाद सैंटनर ने कहा कि मुझे पक्का नहीं पता, टॉस जीतने की उम्मीद नहीं थी। हम गेंदबाजी करने जा रहे हैं क्योंकि शायद बाद में ओस पड़ सकती है। हेनरी और जेमीसन बाहर हैं। डफी वापस आ गए हैं, तो हमारे पास फिर से चार तेज गेंदबाज हैं। यह टीम की गहराई बढ़ाने के लिए है।

वहीं भारतीय कप्तान श्रेयस अय्यर ने कहा कि हम भी पहले गेंदबाजी ही करना चाहते थे। यह अच्छी बात है कि हमें पहले बल्लेबाजी करने का मौका मिला है। यह थोड़ा निराशाजनक जरूर था, लेकिन इससे यह भी पता चलता है कि आज हमारा अप्रोच कैसा रहने वाला है। यश देश के लिए खेलना चाहता है, खुशी है कि वह आज अपना डेब्यू कर रहा है। सिराज भी काफी समय से इंतजार कर रहा था और लंबे समय से टीम के साथ जुड़ा हुआ है। उसके लिए भी मैं बहुत उत्साहित हूं।

भारत : रोहित शर्मा, ऋतुराज गायकवाड़, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), इशान किशन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, नमन धीर, आक़िब नबी, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज और यश ठाकुर।

न्यूजीलैंड: विल यंग, टिम साइफर्ट (विकेटकीपर), निक केली, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, फिन ऐलन, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर (कप्तान), क्रिस्टियन क्लार्क, ब्लेयर टिकनर, जैकब डफी और मैथ्यू फिशर।