
Latest News Today Live Updates in Hindi : पटना के मनेर में पुलिस के साथ मुठभेड़ में 3 आरोपी ढेर हो गए। गोली लगने से मनेर थाना प्रभारी घायल। पल पल की जानकारी…
दिल्ली में करोल बाग के गफ्फार मार्केट में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। 27 दमकलगाड़ियां मौके पर पहुंची। शुरुआती जांच के अनुसार, आग लगने का संभावित कारण बैटरी का ओवरहीट होना या ओवरचार्ज होना हो सकता है।
झारखंड के खूंटी जिले में कर्रा-तोरपा मुख्य मार्ग पर जोने-लुदरू मोड़ के पास गुरुवार रात दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार को सात लोगों की जान चली गई। मृतकों में चार महिलाएं और तीन बच्चे शामिल हैं।
पटना के पास मनेर में पुलिस ने मुठभेड़ में हत्या के 3 आरोपियों को मार गिराया।


