Stock Market Live Update: गिफ्ट निफ्टी दे रहा कमजोर शुरुआत के संकेत, नतीजों के बाद एयरटेल पर नजर

Stock Market Live Update: अमेरिका में भारी गिरावट और कच्चे तेल के फिर 100 डॉलर के करीब पहुंचने से भारतीय बाजार के भी सेंटिमेंट कमजोर हुआ। गिफ्ट निफ्टी में 170 प्वाइंट से ज्यादा फिसला है। हालांकि FIIs कल कैश में कल करीब 15000 करोड़ की भारी खरीदारी रही। चार साल में सबसे बड़ी BUYING, US की 10 साल की यील्ड 5.4% से घटकर 4.8% पर पहुंचा।

US में डेटा सेंटर और AI की रफ्तार में ब्रेक के डर से US मार्केट में भारी तबाही मची है। चिप इंडेक्स में बड़ा क्रैश हुआ। मार्च 2020 के बाद नैस्डैक में सबसे बड़ी गिरावट रही। नैस्डैक S&P 5.5% तक फिसले, डाओ में भी 1800 प्वाइंट लुढ़का है। कल की गिरावट में 2.5 ट्रिलियन डॉलर मार्केट कैप साफ है। 7 सबसे बड़े टेक शेयरों का एक दिन में $1 ट्रिलियन स्वाहा हुआ।

इस बीच AI क्रैश के डर से एशिया में भी भारी गिरावट आई। कोरिया के बाजार कोस्पी में 9% की भारी गिरावट आई। ट्रेडिंग 20 मिनट के लिए रोकनी पड़ी। जापान का बाजार निक्केई भी 7% टूटा है। ताइवान का मार्केट भी 9% नीचे है।