
Top News 4 November: अमेरिका में हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों पर मतगणना, दिल्ली की हवा जहरीली, राजस्थान में रेलवे लाइन पर धमाका, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल, सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा कोई गुंडा नहीं। 4 नवंबर की बड़ी खबरें :
अमेरिका मिड टर्म इलेक्शन में मतगणना
अमेरिका में मध्यावधि चुनाव के लिए हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स की सभी 435 सीटों और सीनेट की 35 सीटों के साथ ही कुछ राज्यों में गवर्नर समेत अहम पदों के लिए मतदान हुआ। मतदान खत्म होने के तुरंत बाद से मतगणना जारी।
दिल्ली की हवा जहरीली
बढ़ते प्रदूषण की वजह से राजधानी दिल्ली की हवा जहरीली। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, दिल्ली के धौला कुआं के आसपास के इलाके में एयर क्वालिटी इंडेक्स 417, गाजीपुर के आसपास के इलाके में AQI 410 और इंडिया गेट के आसपास के इलाके में AQI 414 दर्ज किया गया। यह गंभीर श्रेणी में आता है।
राजस्थान में रेलवे लाइन पर धमाका
राजस्थान में श्रीगंगानगर के अनूपगढ़-सूरतगढ़ रेलवे ट्रैक पर 50 जीबी गांव के पास मंगलवार रात करीब 9:45 बजे संदिग्ध धमाका हुआ। धमाके से रेलवे ट्रैक के नीचे लगे दो सीमेंट स्लीपर टूट गए और पटरी के बीच दो फीट गहरा गड्ढा बन गया। हादसे के बाद इस लाइन पर चलने वाली ट्रेनों को रद्द किया गया। एटीएस और आईबी जांच में जुटीं।
CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल
सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को चुनाव आयोग के खिलाफ विपक्षी दलों के INDIA ब्लॉक के प्रदर्शन और SIR अभियान से जुड़े मामले की सुनवाई के दौरान कुछ वकीलों की भूमिका पर सवाल उठाए। CJI सूर्यकांत ने पूछा कि क्या सुप्रीम कोर्ट परिसर के भीतर भी प्रदर्शन किए जा सकते हैं? उन्होंने कहा- इस मामले में बार के कुछ सदस्यों की भागीदारी की भी जांच होनी चाहिए। ALSO READ: INDIA ब्लॉक मार्च मामले में सुनवाई, CJI सूर्यकांत ने वकीलों की भूमिका पर उठाए सवाल
देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं : राजभर का दावा
सुभासपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा- मैं सुनता हूं कि बांदा में बहुत बड़े गुंडे रहते हैं, लेकिन इस देश में मुझसे बड़ा गुंडा कौन है? जिसके यहां मुख्तार अंसारी, धनंजय सिंह, बृजेश सिंह और अभय सिंह जैसे लोग दरबार लगाते हों, बताओ उससे बड़ा गुंडा कोई है क्या? ALSO READ: राजभर का दावा, देश में मुझसे बड़ा गुंडा कोई नहीं, सभी बाहुबली मेरे दरबार में हाजिरी लगाते हैं


