Market trend : भारतीय बेंचमार्क इंडेक्सों ने शुरुआती नुकसान की भरपाई कर ली है और वे बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। सेंसेक्स 139.95 अंक या 0.18 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,057.80 पर और निफ्टी 21.20 अंक या 0.09 प्रतिशत की तेजी के साथ 23,832.05 पर कारोबार कर रहा है। निफ्टी पर SBI, ITC, मैक्स हेल्थकेयर, M&M और इंटरग्लोब एविएशन सबसे ज्यादा बढ़त वाले शेयरों में शामिल हैं। जबकि कोल इंडिया, इंफोसिस, BSE लिमिटेड, HCL टेक और हिंडाल्को में गिरावट देखने को मिल रही है।
निफ्टी पर रणनीति
ऐसे में बाजार पर अपनी रणनीति साझा करते हुए सीएनबीसी-आवाज़ के मैनेजिंग एडिटर अनुज सिंघल ने कहा कि निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 23847-23900 पर और बड़ा रजिस्टेंस 23941-23988/24033 पर है। इसके लिए पहला बेस 23665-23710 पर और बड़ा बेस 23550-23610 पर है। FIIs की इंडेक्स में बड़ी खरीदारी देखने को मिली है। कैश में भी भारी शॉर्ट कवरिंग हुई है। नेट शॉर्ट घटकर 2.02 लाख कॉन्ट्रैक्ट पर रहे हैं।
23847-23941 पर वीकली बाधा (यहां पर 100-50WEMA भी) है। 23900 पर 200 DEMA, यहां मूविंग एवरेज की बड़ी दीवार है। 23710-23665 का इंट्राडे बेस है। हल्की गिरावट पर खरीदारी का मौका होगा। 23610-23550 के जोन में बेस (यहां 100 DEMA का अहम सपोर्ट) है। 23000 के कॉल राइटर्स पोजीशन घटा रहे, यह अब बड़ी बाधा नहीं है। 23941 के ऊपर निकला तो कोई बड़ी टेक्निकल बाधा नहीं होगी। US मिडटर्म इलेक्शन के नतीजों और कच्चे तेल पर नजर रखें।
बैंक निफ्टी पर रणनीति
वीरेंद्र कुमार की राय है कि बैंक निफ्टी के लिए पहला रजिस्टेंस 55700-55941/56030 पर और बड़ा रजिस्टेंस 56267-56410 पर है। इसके लिए पहला बेस 55278-55188 पर और बड़ा बेस 54900-54800 पर है। अमेरिका के चुनावी नतीजों और क्रूड पर नजर रखें। PSU बैंक में थोड़ी कमजोरी है। 55700-56200 का दायरा बैंक निफ्टी के लिए बड़ी चुनौती है। इस दायरे में 3 अहम वीकली एवरेज मौजूद हैं। इस जोन को पार करने के लिए क्रूड में नरमी जरूरी है। गिरावट पर खरीदारी करना बेहतर रणनीति होगी। लेकिन इवेंट्स पर नजर रखें। बेस-1 या 54900-54800 (10/20 DEMA) तक जाने पर खरीदारी की राय होगी।
निफ्टी IT
वीरेंद्र कुमार का कहना है कि निफ्टी IT लिए 23733-23688 का इंट्राडे बेस है। हल्की गिरावट पर खरीदारी का मौका होगा। 23650-23550 के जोन में बेस (यहां 100 DEMA का अहम सपोर्ट) है। तेज उतार-चढ़ाव के बाद निफ्टी IT में फिलहाल ठहराव है। 33000-32800 का जोन अहम ब्रेकआउट प्वाइंट (100/200WEMA) है।
चकाचक चार्ट वाले शेयर
चकाचक चार्ट वाले शेयर बताने के लिए हमारे साथ जुड़े हैं Prakashgaba.com के प्रकाश गाबा। इनकी Eicher में 7350 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 7500 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है। Cipla में भी इनकी 1380 रुपए के स्टॉपलॉस के साथ, 1410 रुपए के टारगेट के लिए खरीदारी की सलाह है।
Market cues : टेक्निकल इंडीकेटर दे रहे अच्छे संकेत, नियर टर्म में और तेजी आने की संभावना
डिस्क्लेमर: मनीकंट्रोल.कॉम पर दिए गए विचार एक्सपर्ट के अपने निजी विचार होते हैं। वेबसाइट या मैनेजमेंट इसके लिए उत्तरदाई नहीं है। यूजर्स को मनी कंट्रोल की सलाह है कि कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले सर्टिफाइड एक्सपर्ट की सलाह लें।

