
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर और देहरादून में कैथ लैब की स्थापना की जानकारी दी। इससे प्रदेश के हृदय रोगियों को एंजियोग्राफी और एंजियोप्लास्टी जैसी आधुनिक सुविधाएं आसानी से मिल सकेंगी।
सीएम धामी ने सोशल मीडिया साइट एक्स पर अपनी पोस्ट में कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने की दिशा में हमारी सरकार संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसी क्रम में राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर और देहरादून में कैथ लैब की स्थापना स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है।
उन्होंने कहा कि इससे मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के लिए अन्य राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश में सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं को आधुनिक और सुदृढ़ बनाने की दिशा में हमारी सरकार संकल्पबद्ध होकर कार्य कर रही है। इसी क्रम में राजकीय मेडिकल कॉलेज श्रीनगर और देहरादून में कैथ लैब की स्थापना स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। इससे मरीजों को आधुनिक चिकित्सा सेवाओं के लिए अन्य राज्यों का रुख नहीं करना पड़ेगा। प्रदेश में सुलभ, गुणवत्तापूर्ण और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
— Pushkar Singh Dhami (@pushkardhami) November 3, 2026
कैथ लैब के माध्यम से दिल के मरीजों को सही इलाज मिलेगा और वे एंजियोग्राफी, एनजियोप्लास्टी जैसी सुविधाएं मुफ्त (आयुष्मान कार्ड धारकों के लिए निःशुल्क सुविधा) या कम कीमत में प्राप्त कर सकेंगे।


